Delhi Crime: दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मानव अंग के मिलने का सिलसिला जारी, पुलिस को मिला CCTV फुटेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 01:54 PM IST

Delhi Crime: दिल्ली के पांडव नगर में कई दिनों से मानव अंग मिलने के बाद से इलाके में डर का माहौल है। वहीं इस मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है।

Delhi Crime: दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मानव अंग के मिलने का सिलसिला जारी, पुलिस को  मिला CCTV फुटेज

Delhi Crime: दिल्ली के पांडव नगर इलाके के रामलीला ग्राउंड में मानव अंग के मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां पिछले तीन से मानव अंग मिल रहे हैं। इलाके में मानव अंग के मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। यहां के लोग घटना से काफी डरे हुए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि ये मानव अंग किसके हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच भी शुरू कर दी है। इसी महीने की 5 जून को पांडव नगर इलाके में दो बैग में पहली लाश मिली थी। 

पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज

इसके दो दिन बाद से मानव अंग का मिलना शुरू हो गया था। पहले 7 जून को इंसान का कटा सिर मिला। फिर 8 जून को कटे हाथ के हिस्से मिले। इस बीच इस मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इस सीसीटीवी फुटेज में दो जून की रात को एक महिला अपने हाथ में बैग लाती साफ नजर आ रही है। महिला यहां आधी रात के समय यहां पहुंची थी। फिलहाल महिला पुलिस के पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस उस महिला तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही है। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा पुलिस आसपास के थानों और जिलों में गायब लोगों के बारे में भी जानकारी ले रही है। फिलहाल आज कोई मानव अंग नहीं मिला है। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि यहां मिल रहे मानव अंग किसके हैं। पुलिस के लिए एक चुनौती ये भी है कि ये मानव अंग एक ही शव के हैं, या फिर अलग-अलग शव के।  

End of Article