गोंडा में तीन फकीरों से जबरदस्ती जय श्रीराम नारा लगवाने का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 08:55 AM IST

सोशल मीडिया पर फकीरों से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी की गोंडा पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गोंडा में तीन फकीरों से जबरदस्ती जय श्रीराम नारा लगवाने का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

गोंडा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ व्यक्ति 3 फकीरों के साथ अभद्रता कर रहे हैं गांव के लोग भीख मांगने वाले 3 लोगों के साथ अभद्र व्यवहार के साथ जय श्रीराम के नारे लगवाने की बात कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच की है । घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र की है इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है । एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

क्या है मामला
क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गहनता से जांच की गई तो यह जानकारी प्राप्त हुई यह घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र की है। इस पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक लड़का तीनों फकीरों से अभद्रता कर रहा है। यही नहीं उनसे उठक बैठक करवा रहा है।


End of Article