Uttar Pradesh: बरेली में दूसरे धर्म की लड़की से संबंध रखने पर लड़के की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 09:58 AM IST

Bareilly: पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के भाई मोहम्मद फजल, मोहम्मद यासीन, अबरार अहमद और दो अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Uttar Pradesh: बरेली में दूसरे धर्म की लड़की से संबंध रखने पर लड़के की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक गांव में एक दूसरे धर्म की 19 साल की लड़की के साथ कथित रूप से संबंध रखने के आरोप में 22 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गई। लड़के की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है और वह शुक्रवार शाम से लापता था। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उसका शव एक पेड़ से बंधा हुआ पाया गया था।

दूसरे धर्म की लड़की से संबंध रखने पर लड़के की हत्या

पुलिस ने कहा कि लड़की की कुछ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने लगी थीं, जिसके कारण लड़की के परिवार के सदस्य लड़के से नाराज थे और उसे सबक सिखाना चाहते थे। एक कथित ऑडियो में पीड़ित को जिदंगी के लिए भीख मांगते सुना जा सकता है। इस ऑडियो को शुक्रवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के मोबाइल से शेयर किया गया था। ऑडियो जारी होने के कुछ क्षण बाद उसका शव बरेली जिले के जियानागला गांव में एक आम के बाग में मिला। 

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के भाई मोहम्मद फजल, मोहम्मद यासीन, अबरार अहमद और दो अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही कहा कि आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अब तक पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी ने कहा कि हमने जांच के लिए वायरल तस्वीरों और एक ऑडियो संदेश को ध्यान में रखा है।

स्थानीय ग्राम प्रधान रीवा राम ने कहा कि दंपति लगभग तीन साल से रिश्ते में थे, जबकि उसी गांव में रहने वाले उनके परिवार उनके अफेयर को लेकर परेशान थे। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर लड़की की अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद हमने गांव की बैठक कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि लड़की के परिजन लड़के से बदला लेना चाहते थे। वहीं लड़के के चाचा हरभजन ने कहा कि मेरे भतीजे को उसकी प्रेमिका की वजह से मारा गया था। उसके पिता, चाचा और भाई सभी हत्या में शामिल हैं।

End of Article