Mumbai Crime: पुलिस को बड़ी कामयाबी, किशोरी की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे आए गिरफ्त में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 08:15 PM IST

Mumbai Police: मुंबई के पास पालघर में एक किशोरी का शव मिला था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी स्कूल जाते समय गायब हो गई थी। उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसका शव सूटकेस में बंद मिला था।

Mumbai Crime: पुलिस को बड़ी कामयाबी, किशोरी की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे आए गिरफ्त में
Photo Credit: Representative Image

Mumbai News: मुंबई के निकट पालघर जिले के वालिव इलाके में मिले किशोरी के शव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुजरात से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। किशोरी की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को सूटकेस में रखकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। 

जानकारी के लिए बता दें कि 26 अगस्त को मुंबई.अहमदाबाद राजमार्ग के किनारे नायगांव पुल के निकट झाड़ियों में एक किशोरी का शव मिला था। राहगीरों ने वालिव पुलिस को शव पड़े होने के मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। बता दें कि किशोरी 25 अगस्त को स्कूल जाते वक्त रास्ते से लापता हो गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

बता दें कि पुलिस अधिकारी ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में लड़की की हत्या में दो लोगों की भूमिका सामने निकलकर आई थी। पुलिस ने दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी की और उसके बाद उसकी तलाश में जुटी। पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपियों को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी हत्या के पीछे की वजह की जांच चल रही है।

ठाणे पुलिस ने दुष्कर्म मामले के आरोपी को धर दबोचा

वहीं मुंबई के निकट ठाणे में नवघर पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को पकड़ लिया है। युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया आरोपी समीर खान अक्सर उस किशोरी का पीछा किया करता था। कई बार आरोपी ने पीड़िता से फोन पर बात करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि आरोपी 27 अगस्त को किशोरी के घर में घुस गया था। किशोरी के माता-पिता काम से बाहर गए हुए थे। तभी आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। नवघर पुलिस ने बताया है कि पीड़िता की बहन के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!