Attack on BJP Leader: यूपी के मैनपुरी में बीजेपी नेता को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2022, 10:15 AM IST

Attack on BJP leader in Mainpuri UP: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक बीजेपी नेता को हमलावरों ने गोली मार दी है, उन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

Attack on BJP Leader: यूपी के मैनपुरी में बीजेपी नेता को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से शनिवार की रात बीजेपी नेता पर हमले की खबर सामने आई, बताया जा रहा है कि मैनपुरी में बाइक सवार हमलावरों ने बीजेपी अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया है, कहा जा रहा है कि हमलावरों ने घात लगाकर फायरिंग की जिससे बीजेपी नेता के सीने में गोली लगी है, उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है।

बीजेपी अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को गोली मारी गई है, इस वारदात से इलाके से सनसनी है वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप है और पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता गौतम कठेरिया शनिवार को अपनी मां  को दवाई दिलाने के लिए मैनपुरी गए हुए थे वहां से रात में लौटते वक्त रास्ते में बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उन पर गोलियां चला दीं।

गोलियां बीजेपी नेता के सीने में जा लगीं उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।

वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए और जांच में जुट गए पुलिस  नाकेबंदी करके हमलावरों को तलाशती रही, लेकिन हमलावरों का फिलहाल तक कोई पता नहीं चल सका है।
 

End of Article