सुप्रीम कोर्ट के बाहर लड़के और लड़की ने खुद को किया आग के हवाले, दोनों अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2021, 01:30 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आज एक लड़के और लड़की ने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। दोनों ने दोपहर 12:20 पर आग लगाई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट के बाहर लड़के और लड़की ने खुद को किया आग के हवाले, दोनों अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के बाहर आज एक युवक तथा युवती ने खुद पर आग लगा ली। दोनों ने आग किस वजह से लगाई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। दोपहर 12.20 बजे सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के आगे दोनों ने अपने पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद पर आग लगा ली और फिर गेट के अंदर घुसने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने दोनों को बचाने की कोशिश की तथा आग पर कंट्रोल किया।

दोनों अस्पताल में भर्ती
दोनों को पुलिस वैन में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पुलिस को एक बोतल भी मिली है और आशंका व्यक्त की जा रही है इसी बोतल में दोनों ज्वलशील पदार्थ लेकर आए थे और खुद पर छिड़कर आग लगा ली। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है था आग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

End of Article