दिल्ली के बाटला हाउस में दबोचा गया ISIS का एक्टिव मेंबर, NIA की बड़ी कार्रवाई, क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल से करता था आतंकियों के लिए फंडिंग!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 01:50 PM IST

ISIS Member Arrest in Delhi: एनआईए ने दिल्ली के बाटला हाउस में रहने वाले आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली के बाटला हाउस में दबोचा गया ISIS का एक्टिव मेंबर, NIA की बड़ी कार्रवाई, क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल से करता था आतंकियों के लिए फंडिंग!

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में तलाशी अभियान चलाया और आईएसआईएस मॉड्यूल (ISIS Module) मामले की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नई दिल्ली के बाटला हाउस निवासी मोहसिन अहमद के रूप में हुई है।  

एनआईए द्वारा 25 जून को आईपीसी की धारा 153ए, और 153बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था। सूत्र ने कहा, 'गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।' जानकारी के अनुसार संदिग्ध Bihar का रहने वाला है। 

गौर हो कि देश में स्वतंत्रता दिवस  की तैयारियां चल रही हैं इस बीच आईएसआईएस  मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है  बताया जा रहा कि यह गिरफ्तारी जामिया के छात्रों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हुई है,उस पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फंड लेने के लिए वह क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल!

आरोप है कि मोहसिन देश के साथ विदेशों में आंतकी संगठन का समर्थन करने वालों से फंड इकट्ठा करता था और इन पैसों को वह आतंकियों की मदद के लिए सीरिया और अन्य जगहों पर भेज देता था, कहा जा रहा है कि फंड लेने के लिए वह क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करता था।

End of Article