Patna Terror Module को लेकर बड़ा खुलासा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान के कट्टर मौलवियों के संपर्क में ताहिर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 11:02 AM IST

पटना में हुए आतंकी मॉड्यूल के भांडाफोड़ के बाद कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार किए गए ताहिर के तार अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Patna Terror Module को लेकर बड़ा खुलासा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान के कट्टर मौलवियों के संपर्क में ताहिर

Patna Terror Module: पटना टेरर मॉड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किया गया ताहिर कट्टर इस्लामी संगठन दावत ए इस्लामी से प्रभावित था और फेसबुक के जरिए गजवा ए हिंद से जानकारी लेता था। इतना ही नहीं ताहिर के बारे में पता चला है कि वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कट्टर मौलवियों के संपर्क में जुड़ा था। भारत के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए आग उलगलने वाले पाकिस्तान के पूर्व सैनिक जैद से भी ताहिर जुड़ा हुआ था।

ताहिर के फोन से एक और व्हाट्सएप पर गजवा-ए-हिंद वाली साज़िश का खुलासा हुआ है वह कोर्ड वर्ड में लोगों को जोड़ता था और भारत पर विजय के लिए भड़काऊ बयान देता था तथा ग्रुप में बाग्लादेशी मुस्लिमों से अपील करता था। 

लगातार हो रही है छापेमारी

वहीं फुलवारी शरीफ में हुए टेरर मॉड्यूल को लेकर पटना पुलिस लगातार एक्शन में है। यूपी एटीएस की मदद से पटना पुलिस ने कल शाम नूरुद्दीन जंगी को गिरफ्तार कर लिया। पेश से वकील नूरुद्दीन PFI का सक्रिय सदस्य है और बिहार के दरभंगा का रहने वाला बताया जा रहा है।खबर ये भी है कि नूरुद्दीन कोर्ट में PFI से जुड़े लोगों की पैरवी करता है। बिहार पुलिस ने इसे लेकर  कल मधुबनी, कटिहार, अररिया, नालंदा, फुलवारीशरीफ, दरभंगा में भी कई जगहों पर छापेमारी की खबर की।  पुलिस की कार्रवाई के डर से कई आरोपी अपने घरों से फरार हैं।जैसे-जैसे मामले की जांग आगे बढ़ रही है हर घंटे नए खुलासे हो रहे हैं। मामले  में आरोपी अरमान और अतहर 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद से ही देश के खिलाफ इनके खतरनाक मंसूबों का पर्दाफाश हो रहा है।

End of Article