राजस्थान के जयपुर के सोडाला इलाके में शुक्रवार को 18 साल की एक लड़की ने अपने जन्मदिन पर PUBG खेलने के लिए नया मोबाइल फोन नहीं मिलने पर कथित तौर पर फांसी लगा ली।
इस संबंध में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए जयपुर के पुलिस अधीक्षक राज कुमार गुप्ता ने कहा कि 12वीं कक्षा की 18 साल की छात्रा ने 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उसने अपने माता-पिता से पबजी खेलने के लिए मोबाइल फोन की मांग की। उसके पिता ने उसे बारहवीं कक्षा की परीक्षा समाप्त होने के बाद एक नया फोन खरीदने का आश्वासन दिया था।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा माना जाता है कि इसके बाद बच्ची दुखी हो गई और उसने आत्महत्या करने का विकल्प चुन लिया। इस मामले की जांच जारी है।
End of Article

