4 बच्चों को खिलाया जहर, फिर खुद भी कर ली सुसाइड, पत्नी की मौत से था दुखी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2021, 10:43 AM IST

कर्नाटक के बेलगावी में एक शख्स ने पहले अपने 4 बच्चों की जहर खिलाकर हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वो शख्स अपनी पत्नी की मौत से काफी दुखी था।

4 बच्चों को खिलाया जहर, फिर खुद भी कर ली सुसाइड, पत्नी की मौत से था दुखी

नई दिल्ली: कर्नाटक के बेलगावी जिले के हुक्केरी तालुक में एक 46 वर्षीय सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने अपने चार बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली। वह पत्नी की मौत से दुखी था। पुलिस के अनुसार, इस साल 6 जुलाई को कोविड के बाद ब्लैक फंगस के कारण पत्नी की मौत के बाद से वह व्यक्ति डिप्रेशन में था। संदेह है कि शुक्रवार की देर रात उसने अपने चार बच्चों- 19, 16 और 11 वर्ष की तीन बेटियों और एक बेटे (8) को खाने में जहर खिलाया और फिर वही खाना खुद भी खाया।

शनिवार को पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को इस संबंध में सूचना दी, जब परिवार की तरफ से कोई हलचल नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

मृतक की चचेरी बहन ने कहा कि उसने शुक्रवार रात करीब नौ बजे उससे बात की। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैंने रात का खाना खाया और यहां तक कि सोने से पहले गुडनाइट भी कहा। इस बात के कोई संकेत नहीं थे कि वह ऐसा कदम उठाने जा रहे थे। वह और उसके बच्चे अक्सर हमसे कहते थे कि वे उसकी पत्नी के बिना नहीं रह सकते। 

End of Article