Delhi: दिल्ली पुलिस के ASI ने PCR वैन के अंदर खुद को मारी गोली, मौके पर हो गई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2021, 09:32 AM IST

Delhi Crime News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह एक एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ने पीसीआर वैन के अंदर खुद को गोली मार ली।

Delhi: दिल्ली पुलिस के ASI ने PCR वैन के अंदर खुद को मारी गोली, मौके पर हो गई मौत

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक को जखीरा फ्लाईओवर के पास पीसीआर वैन के अंदर मृत पाया गया। एएसआई (Delhi Police ASI) तेजपाल ने स्पष्ट रूप से खुद को गोली मार ली जब वह पीसीआर ड्यूटी (PCR Duty) पर तैनात थे,  जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उनकी डेथ हो गई, पीसीआर वैन जखीरा फ्लाईओवर के पास खड़ी थी।  

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी पीसीआर वैन के अंदर बैठा हुआ था वहीं उसके साथी पुलिस कर्मी पीसीआर वैन के दूसरे स्टाफ थोड़ी दूरी पर थे।

फायरिंग की आवाज सुनकर जब पुलिसकर्मी चौंककर पीसीआर वैन के पास पहुंचे तो गाड़ी का नजारा देखकर हैरान रह गए गाड़ी के अंदर एएसआई तेजपाल खून से लथपथ गिरे हुए थे।

पुलिस इस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है

तुरंत ही उनके साथी उन्हें अस्पताल लेकर भागे लेकिन इस कवायद का कोई फायदा नहीं मिला उनकी जान नहीं बचाई जा सकी वहीं इस मामले पर दिल्ली पुलिस के आला अधिरकारियों का कहना है कि पुलिस इस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है कि इसके पीछे की वजह क्या है।

End of Article