Maharashtra Rape:अमरावती में 17 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न, पीड़िता ने लगाई फांसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2021, 04:51 PM IST

Minor rape victim from Amravati:महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली नाबालिग रेप पीड़िता सात महीने की गर्भवती बताई जा रही है शनिवार को वह अपने घर में फांसी पर लटकी मिली।

Maharashtra Rape:अमरावती में 17 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न, पीड़िता ने लगाई फांसी

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में निर्भया जैसी यातना झेलने वाली एक महिला के दो दिन बाद अमरावती में यौन उत्पीड़न की पीड़िता एक 17 वर्षीय एक लड़की ने शनिवार को फांसी लगा ली पीड़िता सात माह की गर्भवती बताई जा रही है।पुलिस ने अब संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लड़की अपने घर पर लटकी हुई मिली थी।

मुंबई रेप पीड़िता की मौत

जिंदगी की जंग लड़ने के दो दिन बाद शनिवार को साकी नाका रेप पीड़िता की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई, वह 9 सितंबर को खैरानी रोड पर बेहोशी की हालत में मिली थी। एक ऑटोरिक्शा चालक ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुणे गैंगरेप अपडेट

पुणे पुलिस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में 13 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लॉज प्रबंधकों को गिरफ्तार किया मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 16 पहुंच गई है। गिरफ्तार आरोपियों में ऑटोरिक्शा चालक, दो रेलवे कर्मचारी समेत अन्य शामिल हैं। जघन्य अपराध 31 अगस्त- 1 सितंबर की दरम्यानी रात को हुआ जब नाबालिग पीड़िता अपने एक दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन गई थी।

आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया

लेकिन उसका दोस्त नहीं आया और देर हो रही थी प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ ऑटोरिक्शा चालकों ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की। आरोपी लड़की को सुनसान जगह पर ले गया तब आरोपियों ने दो रेलवे कर्मचारियों समेत अपने और साथियों को बुलाया, आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया और उसे छोड़ दिया।

End of Article