क्राइम

टिल्लू ताजपुरिया गैंग को एक और झटका, सहयोगी के भाई ने गोली मारकर की खुदकुशी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 12, 2023, 10:43 AM IST

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuriya) के तिहाड़ जेल में मारे जाने के बाद से इस गैंग को एक और झटका लगा है। सहयोगी के भाई ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की।

Image

टिल्लू गैंग को झटका

नई दिल्ली: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuriya) के तिहाड़ जेल में मारे जाने के कुछ दिनों बाद उसके एक सहयोगी के भाई ने गुरुवार देर रात कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। बंटी के रूप में पहचाने गए 25 वर्षीय मृत व्यक्ति को SRHC अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि एसआरएचसी अस्पताल नरेला से पीएस अलीपुर में सूचना मिली कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

टिल्लू की हत्या से था परेशान

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, टिल्लू की हत्या के बाद से काफी परेशान था। हालांकि, पुलिस मामले में इस कोण से जांच कर रही है। मृतक तीन मंजिला इमारत में अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। पुलिस ने आगे कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने कल गोली चलने की आवाज सुनी और उसे खून से लथपथ पाया।

अपने कमरे में खून से लथपथ मिला मृतक

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को मृतक अपने परिजनों के साथ घर लौटा और उनसे 2-3 मिनट बात की और फिर दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी और जब परिजन मृतक के कमरे में पहुंचे, वह खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा था। उसे SRHC अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मौके पर मिले जिंदा कारतूस और 9 एमएम का पिस्टल

क्राइम टीम ने क्राइम सीन का मुआयना किया और क्राइम सीन से एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस के साथ 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह खेती का काम करता है।

टिल्लू गैंग से जुड़ा है मृतक का भाई

मृतक का बड़ा भाई अमित उर्फ दबंग उर्फ सोनू पिछले 6 साल से जेल में बंद है और टिल्लू गैंग से जुड़ा हुआ है। मृतक का एक और बड़ा भाई मोनू जनवरी में हाल ही में जेल से छूटा है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article