क्राइम

बेजुबानों के साथ क्रूरता की हद, जहर का इंजेक्शन लगाकर 18 कुत्तों को मार दिया, वजह भी बताई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 06:02 PM IST

Dogs killed in Hyderabad : कुत्तों के मारे जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने गांव के सरपंच के खिलाफ तत्काल कदम उठाने की मांग की है। इससे पहले तेलंगाना में भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है। इस साल की शुरुआत में यहां के सिद्दिपेट जिले में 100 कुत्तों को मार दिया गया।

Image

आंध्र प्रदेश में कुत्तों के साथ क्रूरता।

Photo : PTI

Dogs killed in Hyderabad : आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता की हद पार की गई है। यहां 18 कुत्तों को जहर वाला इंजेक्शन देकर मार दिया गया है। यह घटना शनिवार की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के वीराबाबू के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वीराबाबू का दावा है कि गांव के सरपंच एवं सचिव ने उसे जहरीला इंजेक्शन देकर कुत्तों को मारने का आदेश दिया था। उनके आदेश पर उसने यह कदम उठाया।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कुत्तों के मारे जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने गांव के सरपंच के खिलाफ तत्काल कदम उठाने की मांग की है। इससे पहले तेलंगाना में भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है। इस साल की शुरुआत में यहां के सिद्दिपेट जिले में 100 कुत्तों को मार दिया गया। पशुओं से जुड़े कई मानवाधिकार संगठनों ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गत मार्च में तेलंगाना में 100 कुत्तों को जहर दिया गया

गत मार्च में तेलंगाना में कुत्तों की हत्या मामले ने तूल पकड़ा था। एक जगह पर कुत्तों के कंकाल का ढेर लगा था। कंकाल के इस ढेर का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की थी। एनिमल राइट्स ऐक्टिविस्ट अदुलापुरम गौतम के मुताबिक गांव के सरपंच और पंचायत सेक्रटरी ने मिलकर कुत्तों को जहर दे दिया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article