क्राइम

8 साल से फरार प्रेमिका हत्याकांड का आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आठ साल से फरार चल रहे एक हत्यारे को नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया है। आरोपी अर्जुन कुमार उर्फ भोला पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है।

Image

प्रेमिका हत्याकांड का आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आठ साल से फरार चल रहे एक हत्यारे को नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया है। आरोपी अर्जुन कुमार उर्फ भोला पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। 17 नवंबर 2017 को दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 21 साल की युवती की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और शक अर्जुन पर जताया था। जांच में सामने आया कि अर्जुन ने युवती को 26 बार चाकू से गोदा और गला रेतकर मार डाला था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती पर शादी का दबाव डालता था। जब उसने मना कर दिया और परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो अर्जुन ने गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद वह नेपाल भाग गया।

नेपाल में रहते हुए अर्जुन ने एक और खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। वहां अपने साथी नौशाद और राशिद के साथ मिलकर उसने एक विवाहित महिला की मां की हत्या कर दी थी, क्योंकि वह नौशाद का अपनी बेटी से रिश्ते का विरोध कर रही थी। इस मामले में उसे नेपाल की अदालत ने 25 साल कैद की सजा सुनाई थी और वो पिछले 6 साल से नेपाल की जेल में बंद था

जेल से भागा, बॉर्डर पर दबोचा गया

हाल ही में नेपाल में हुए दंगों के दौरान अर्जुन जेल तोड़कर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को पुख्ता सूचना मिली कि वह भारत लौटने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया।

आरोपी का बैकग्राउंड

अर्जुन मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है। उसने पांचवीं तक पढ़ाई की और दिल्ली आकर फैक्ट्री में काम करने लगा। न्यू अशोक नगर में ही उसकी पहचान पीड़िता से हुई थी। रिश्ते को जब लड़की ने ठुकरा दिया, तो उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस की टीम को सफलता

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article