क्राइम

Drug Traffickers: पंजाब के मोगा में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

Punjab Drug Traffickers: अरुण और राहुल लंबे समय से नशे के कारोबार में शामिल थे। इनके खिलाफ अब तक कई थानों में 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 3 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं

Image

नशे के धंधे से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया है (फाइल फोटो: canva)

Punjab Drug Traffickers: पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही 'युद्ध नशे विरुद्ध' मुहिम के तहत मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मोगा नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के धंधे से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया है।यह कार्रवाई लाल सिंह रोड स्थित साधा वाली बस्ती में की गई, जहां अरुण कुमार और राहुल कुमार नामक दो भाइयों की ओर से गलत तरीके से धन अर्जित कर बनाई गई इमारत को निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से गिरा दिया।

जानकारी के अनुसार, अरुण और राहुल लंबे समय से नशे के कारोबार में शामिल थे। इनके खिलाफ अब तक कई थानों में 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 3 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। इन मामलों में कमर्शियल क्वांटिटी की नशे की बरामदगी भी शामिल रही है।

नशीली सामग्री बेचकर अवैध तरीके से संपत्ति बनाई थी

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि इन दोनों ने नशीली सामग्री बेचकर अवैध तरीके से संपत्ति बनाई थी, जिसे अब सरकार के नशामुक्त पंजाब अभियान के तहत जब्त कर गिराया गया।कार्रवाई के दौरान मोगा के एसएसपी अजय गांधी, नगर निगम के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। इमारत को गिराने की पूरी प्रक्रिया प्रशासन की देखरेख में की गई।

पुलिस और प्रशासन मिलकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं

एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि पंजाब पुलिस और प्रशासन मिलकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। जो लोग नशे के कारोबार में शामिल हैं, वे तुरंत यह काम छोड़कर सही रास्ते पर लौट आएं, अन्यथा उनकी अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की यह मुहिम नशे के खिलाफ जारी

उन्होंने कहा कि सरकार की यह मुहिम नशे के खिलाफ जारी है और मोगा जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि नशा बेचकर अर्जित संपत्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है और नशा मुक्त पंजाब की दिशा में यह कदम एक बड़ी पहल माना जा रहा है। एसएसपी अजय गांधी ने आगे कहा कि नशे में शामिल और लोगों की संपत्ति चिह्नित की जा रही है, जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है। हमारा मकसद है मोगा को नशा मुक्त बनाना।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article