क्राइम

Odisha Gangrape: ओडिशा के गोपालपुर बीच पर 20 साल की महिला संग गैंगरेप, पुरुष मित्र को बनाया बंधक

Odisha Gangrape:ओडिशा के गोपालपुर बीच पर 20 साल की महिला के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया, पीड़िता द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद गोपालपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Odisha Gangrape News: ओडिशा के गोपालपुर से क्राइम की बड़ी खबर सामने आई वहां के बीच पर 20 साल की महिला संग गैंगरेप की घटना सामने आई बताते हैं कि इस दौरान पीड़िता के पुरुष मित्र को बंधक बना लिया गया वहीं इस अपराध में शामिल होने के संदेह में कम से कम सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गोपालपुर बीच पर एक सुनसान जगह पर 20 वर्षीय महिला के साथ करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया, जबकि उसके पुरुष मित्र को हमलावरों ने बांध दिया।

पीटीआई के मुताबिक एक निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा रविवार रात तीन अन्य महिलाओं और अपने दोस्त के साथ ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर बीच पर गई थी।वे राजा उत्सव (Raja festival) के दौरान घूमने गए थे, रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह सुनसान जगह पर बैठी थी, तो 10 लोगों का एक समूह उनके पास आया, उसके प्रेमी को पकड़ लिया और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक (बरहामपुर) सरवण विवेक एम ने बताया कि अपराध में शामिल होने के संदेह में कम से कम सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसपी ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया। एसपी ने कहा, 'हिरासत में लिए गए सभी लोग वयस्क हैं और हम उनसे विभिन्न कोणों से पूछताछ कर रहे हैं।'

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग स्थानीय नहीं थे और वे राजा उत्सव के अवसर पर समुद्र तट पर गए थे। पुलिस ने कहा कि जांच के तहत पीड़िता और हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और यह राज्य के प्रसिद्ध समुद्र तटीय रिसॉर्ट शहरों में से एक है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article