क्राइम

हरियाणा : नाराज छात्रों ने उठाया खौफनाक कदम, प्रिंसिपल के घोंप दिया चाकू; ऑन द स्पॉट मौत

हरियाणा के हिसार में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि निदेशक द्वारा छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए फटकार लगाए जाने के कारण यह घटना हुई।

Image

सांकेतिक फोटो (साभार-टाइम्स नाउ नवभारत)

हिसार : जिले में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल के निदेशक की संस्थान परिसर में दो छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी कथित अनुशासनहीनता के कारण स्कूल निदेशक द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज थे। पीड़ित जगबीर को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

11वीं और 12वीं कक्षा के हैं छात्र

हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन से जब पूछा गया कि क्या दोनों आरोपी नाबालिग हैं तो उन्होंने कहा, "वे 11वीं और 12वीं कक्षा के बास गांव के उसी स्कूल के छात्र हैं जहां यह घटना घटी थी। घटना के पीछे के सही कारण का पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि निदेशक द्वारा छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए फटकार लगाए जाने के कारण यह घटना हुई।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रों को अपनी शर्ट अंदर करने, बाल कटवाने और उन्हें साफ-सुथरा रखने के लिए कहना ऐसी बात थी जो शायद निदेशक ने सिर्फ इन दोनों आरोपियों को ही नहीं, बल्कि अन्य छात्रों से भी कही होगी। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई छात्र इसे कैसे लेता है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी छात्रों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article