क्राइम

लखनऊ में दिनदहाड़े छात्रा का 2 लोगों ने किया गैंगेरप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 10:43 PM IST

Lucknow Gang Rape: जानकारी के मुताबिक जब छात्रा ट्यूशन से अपने घर लौट रही थी, तभी ऑटो ड्राइवर और उसके दोस्त ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद उन्होंने छात्रा पर हमला कर उसे बेहोशी की हालत में वहां से भाग गए। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी लखनऊ में कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

Image

लखनऊ में दिनदहाड़े छात्रा का 2 लोगों ने किया गैंगेरप। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. यूपी की राजधानी लखनऊ में सामने आया गैंगरेप का मामला
  2. दिनदहाड़े छात्रा का 2 लोगों ने किया गैंगेरप
  3. दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Lucknow Gang Rape: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर शर्मसार हुई है। दरअसल एक बार फिर राजधानी में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना विभूति खंड थाना क्षेत्र की है, जहां दिनदहाड़े एक छात्रा का दो दरिंदों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के साथ ही दरिंदों ने छात्रा के सिर पर हमला कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गैंगरेप के दोनों आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े छात्रा का गैंगेरप

जानकारी के मुताबिक जब छात्रा ट्यूशन से अपने घर लौट रही थी, तभी ऑटो ड्राइवर और उसके दोस्त ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद उन्होंने छात्रा पर हमला कर उसे बेहोशी की हालत में वहां से भाग गए। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने घटना के करीब 18 घंटे बाद छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस इस बीच दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी लखनऊ में कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

सुलतानपुर में बीटेक छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पिछले हफ्ते इंजीनियरिंग की छात्रा से गैंगरेप करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन बर्मा ने बताया कि कादीपुर थाना क्षेत्र के निवासी सूरज पांडे (28) और रंजीत उपाध्याय (26) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर की शाम को दो लोगों ने 23 साल की बीटेक की छात्रा को लिफ्ट की पेशकश की। छात्रा सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से जयसिंहपुर जाने के लिए प्राइवेट जीप का इंतजार कर रही थी।

एसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि दोनों आरोपी छात्रा को एक सुनसान जगह ले गए और वहां उन्होंने कथित तौर पर उससे गैंगरेप किया। उन्होंने कहा कि जब पुलिस जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार की रात आरोपियों को अपराध स्थल पर ले गई, तो आरोपी रंजीत उपाध्याय ने भागने का प्रयास किया और एक देशी पिस्तौल से उन पर गोली चला दी, जिसे उसने पहले से ही मौके पर छिपा कर रखा था। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने आरोपियों के पैर में गोली मारी, जिससे उनके भागने का प्रयास विफल हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article