क्राइम

दिल्ली में 12 साल के लड़के साथ रेप, मदरसे में उलेमा ने बेहोश कर बनाया हवस का शिकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 04:01 PM IST

12 साल के लड़के के साथ रेप करने का आरोपी उलेमा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापे मार रही है। बच्चे का उलेमा पिछले एक महीने से शोषण कर रहा था। उलेमा ने बच्चे को किसी से ये बात नहीं कहने के लिए धमकी भी दे रखी थी।

दिल्ली (Delhi) में एक 12 साल के लड़के के साथ रेप (Rape) की घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी उलेमा फरार है। बच्चे के साथ रेप दिल्ली के एक मदरसे में किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ऐसे सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के साथ कई दिनों से उलेमा रेप कर रहा था। बच्चे ने ये बात पहले तो डर के मारे अपने घर वालों से छुपा कर रखी थी, फिर जब हाल ही में घर आया तो ये बात काफी पूछने के बाद उसने घरवालों को बता दी। लड़का मदरसे में ही पढ़ता था, बीच-बीच में वो घर आता था। इसी क्रम में जब वो इस बार घर आया तो उदास दिख रहा था, जिसके बाद उसके घरवालों ने जोर देकर पूछा तो सच्चाई सामने आ गई।

नशे की देता था गोली

बच्चे ने बताया कि उलेमा हर दो तीन दिन में उसके कमरे में आता था, फिर उसे उठाकर अपने साथ ले जाता था। अपने कमरे में ले जाकर उलेमा, उसे कुछ खिलाता था, जिससे वो बेहोश हो जाता था। बेहोशी की हालत में उलेमा उसके साथ रेप करता था। उसके बाद वापस उसे उसके कमरे में छोड़ आता था।

कहां का है मामला

मामला दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र का है। यहां एक मदरसे के उलेमा पर 12 साल के बच्चे के साथ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि आरोपी मोहम्मद इसरान फरार है और पुलिस टीमों ने उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article