LIVE

IPL 2021, MI vs KKR Highlights: कोलकाता ने मुंबई को दी करारी मात, पहुंची चौथे पायदान पर

IPL 2021, MI vs KKR Highlights: डिफेंडिग चैंपियन मुंबई इंडियन्स को केकेआर के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दूसरी हार के बाद मुंबई की टीम छठे पायदान पर और लगातार दूसरी जीत के बाद केकेआर चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 24, 2021, 09:31 IST
Follow on Google News
IPL 2021, MI vs KKR Highlights: कोलकाता ने मुंबई को दी करारी मात, पहुंची चौथे पायदान पर

IPL 2021, MI vs KKR: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आज पिछले बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को कोलकाता ने धमाकेदार अंदाज में 7 विकेट और 29 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी केकेआर की जीत के हीरो रहे। अय्यर और गिल ने टीम को तेज शुरुआत दी। गिल के आउट होने के बाद अय्यर के साथ राहुल त्रिपाठी ने मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने धमाकेदार अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। राहुल त्रिपाठी 42 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंद में 53 रन बनाए। दोनों ने अपनी पारियों में 3-3 छक्के जड़े।

युवाओं ने दिलाई केकेआर को धमाकेदार जीत
जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को केकेआर ने राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने केकेआर को शानदार शुरुआत दिलाई और 4 ओवर में 1 विकेट पर 40 रन तक पहुंचा दिया। गिल के आउट होने के बाद अय्यर के साथ राहुल त्रिपाठी ने मोर्चा संभाला और रन गति को बनाए रखा। 9.3 ओवर में कोलकाता ने 100 रन के आंकड़े को पार करके अपनी जीत तय कर ली थी। अंत में त्रिपाठी ने जीत की औपचारिकता 38 गेंद में 67 रन की नाबाद पारी खेलकर पूरी कर दी।

मुंबई की शानदार शुरुआत
रोहित शर्मा और क्विटन डिकॉक ने मुंबई के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों ने केकेआर के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोलते हुए 5.5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए और पॉवर प्ले में 57 रन बगैर किसी नुकसान के जोड़ दिए। रोहित ने इस दौरान 20 गेंद में 27 और डिकॉक ने 16 गेंद में 27 रन का योगदान दिया। 

बीच के ओवरों में विकेट गंवाकर मुंबई ने खोई लय
मुंबई के लिए पहले विकेट के लिए रोहित और डिकॉक की जोड़ी ने 78 रन जोड़े। लेकिन रोहित के 30 गेंद में 33 रन की पारी खेलकर आउट होने के बाद रन गति लगातार कम होती गई। पिच पर पैर जमा चुके क्विंटन डिकॉक भी खुलकर रन नहीं बना पा रहे थे। डिकॉक मुंबई को 14.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 55(42)  रन बनाए। केकेआर के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की और लगातार विकेट झटककर मुंबई को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।
रोहित और डिकॉक के अलावा मुंबई का और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पोलार्ड ने 21(15), ईशान किशन ने 14(13) और क्रुणाल पांड्या ने 12(9) रन की पारी खेली।  कोलकाता के लिए फर्ग्युसन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 और सुनील नरेन ने 1 विकेट हासिल किया। 

ऐसी है दोनों की प्लेयिंग इलेवन: 

मुंबई इंडियंस - क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा(कप्तान) सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, सौरभ तिवारी, किरोन पोलार्ड (कप्‍तान), क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्‍ट।

कोलकाता नाइटराइडर्स - वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्‍यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

SEPT 23, 2021 23:02 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता मैच

केकेआर ने जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.1 ओवर में 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ केकेआर अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई लगतार दूसरी हार के बाद छठे पायदान पर खिसक गई है। 

SEPT 23, 2021 22:55 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: बुमराह ने किया मोर्गन का शिकार, कोलकाता को लगा तीसरा झटका

WICKET!!! कोलकाता को तीसरा झटका भी जसप्रीत बुमराह ने पारी के 15वें ओवर मे ंदिया। उनकी गेंद पर इयोन मोर्गन ट्रेंट बोल्ट के हाथों लपके गए। उन्होंने 8 गेंद में 7 रन बनाए। 

SEPT 23, 2021 22:53 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 14 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 147/2 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 14 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 67*(38) और इयोन मोर्गन 7*(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए 14वां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। 

SEPT 23, 2021 22:52 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 13 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 145/2 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 13 ओवर में दो विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 66*(35) और इयोन मोर्गन 6*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए 13वां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। 

SEPT 23, 2021 22:46 IST

राहुल त्रिपाठी ने मचाया धमाल

SEPT 23, 2021 22:45 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 12 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 128/2 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 55*(31) और इयोन मोर्गन 0*(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए 12वां ओवर बुमराह ने फेंका। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ने वाले अय्यर को बोल्ड कर दिया। अय्यर ने  30 गेंद में 53 रन की पारी खेली और इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के जड़े। 

SEPT 23, 2021 22:42 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा दूसरा झटका, अय्यर बने बुमराह का शिकार

WICKET!!! 

SEPT 23, 2021 22:39 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: त्रिपाठी ने छक्के का साथ पूरा किया अर्धशतक

राहुल त्रिपाठी ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर 12वें ओवर में शानदार छक्का जड़कर अपना अर्धशतक 29 गेंद में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5  चौके और 2 छक्के जड़े। 

SEPT 23, 2021 22:35 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 11 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 117/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 44*(28) और वेंकटेश अय्यर 53*(29) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए 11वां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। 

SEPT 23, 2021 22:33 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score:अय्यर ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक

अपना दूसरा मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने 25 गेंद में पहला अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। 

SEPT 23, 2021 22:29 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 10 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 111/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 43*(27) और वेंकटेश अय्यर 48*(24) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए दसवां ओवर बुमराह ने फेंका। 

SEPT 23, 2021 22:28 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 100 रन के पार पहुंचा कोलकाता

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.3 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए। 

SEPT 23, 2021 22:26 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 9 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 97/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 36*(23) और वेंकटेश अय्यर 46*(22) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए नौवां ओवर क्रुणाल पांड्या ने फेंका।

SEPT 23, 2021 22:24 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: दूसरे विकेट के लिए तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी

दूसरे विकेट के लिए राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर ने 31 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इसमें 18 रन का योगदान त्रिपाठी ने और 31 रन का अय्यर ने दिया। जबकि 2 रन अतिरिक्त के रूप में आए।

SEPT 23, 2021 22:21 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 8 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 85/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 25*(19) और वेंकटेश अय्यर 45*(20) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए सातवां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। 

SEPT 23, 2021 22:18 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 7 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 74/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 7 ओवर में एक विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 18*(15) और वेंकटेश अय्यर 41*(18) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए छठा ओवर क्रुणाल ने फेंका। 

SEPT 23, 2021 22:16 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 5 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 51/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। कोलकाता ने 5 ओवर में एक विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। 4.1 ओवर में केकेआर ने 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया। राहुल त्रिपाठी 8*(8) वेंकटेश अय्यर 30*(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए पांचवां ओवर क्रुणाल पांड्या ने फेंका। 

SEPT 23, 2021 22:15 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 2 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 30/0 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। शुभमन गिल 8(5) और वेंकटेश अय्यर 22*(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने 2 ओवर में बगैर कोई विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं।  दोनों ने पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ हल्ला बोला उसके बाद एडम मिलने को भी निशान पर दूसरे ओवर में लिया। दूसरे ओवर में भी दोनों ने मिलकर 15 रन जड़े।
 

SEPT 23, 2021 22:15 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 3 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 40/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। कोलकाता ने 3 ओवर में एक विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 0*(0) वेंकटेश अय्यर 22*(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए तीसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका। दोनों युवा बल्लेबाजों ने इस दिग्गज को भी नहीं बख्शा। लेकिन आखिरी गेंद पर बुमराह ने गिल को बोल्ड करके हिसाब चुकता कर लिया।

SEPT 23, 2021 22:14 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 4 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 48/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। केकेआर ने 4 ओवर में एक विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 5*(4) वेंकटेश अय्यर 30*(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए चौथा ओवर ट्रेंट बोल्ट ने फेंका। 

SEPT 23, 2021 22:13 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 6 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 63/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। कोलकाता ने 6 ओवर(पॉवर प्ले) में एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 16*(12) वेंकटेश अय्यर 33*(15) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए छठा ओवर एडम मिलने ने फेंका। 

SEPT 23, 2021 22:07 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: पहला झटका!!!

SEPT 23, 2021 22:03 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता पचास रन के पार

कोलकाता ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 4.1 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए।

SEPT 23, 2021 21:58 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा पहला झटका, बुमराह ने किया गिल का शिकार

WICKET!!! मुंबई के लिए तीसरा ओवर फेंकने आए जसप्रीत बुमराह को अय्यर और गिल ने निशाने पर लिया लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर गिल को बुमराह ने बोल्ड कर दिया। गिल ने 9 गेंद में 13 रन बनाए। 

SEPT 23, 2021 21:49 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 1 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 15/0 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल और अय्यर की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ हल्ला बोलते हुए 15 रन जड़ दिए। पारी की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर गिल ने अपना खाता खोला। इसके बाद अय्यर ने भी ऐसा ही किया। शुभमन गिल 7*(3) और वेंकटेश अय्यर 8*(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 21:41 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा कोलकाता

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने कोलकाता के लिए शुभमन गिल और अय्यर की जोड़ी उतरी है। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है।

SEPT 23, 2021 21:36 IST

कोलकाता को मिला 156 रन का लक्ष्य

SEPT 23, 2021 21:29 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 20 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 155/6 रन

मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। फर्ग्युसन ने केकेआर के लिए पारी का 20 ओवर फेंका। ओवर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड रन आउट हो गए और तीसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या लपके गए। इसके बाद एडम मिलने ने 1*(1) और सौरभ तिवारी ने 5*(2) रन की पारी खेलकर मुंबई को 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। 

SEPT 23, 2021 21:25 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: मुंबई को लगा छठा झटका

WICKET!!! क्रुणाल पांड्या बने लोकी फर्ग्यूसन का शिकार। 19.3 ओवर मुंबई 149/6।

SEPT 23, 2021 21:23 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: रन आउट हुए किरोन पोलार्ड

WICKET!!! 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड को फर्ग्युसन ने रन आउट कर दिया। यह मुंबई को लगा पांचवां झटका था। मुंबई का स्कोर 19.2 ओवर 149/5 रन।

SEPT 23, 2021 21:21 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 19 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 149/4 रन

मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। रसेल ने केकेआर के लिए पारी का 19वां ओवर फेंका। किरोन पोलार्ड 21*(13) और क्रुणाल पांड्या 12*(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 21:16 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 139/4 रन

मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर के लिए पारी का 18वां ओवर फेंका। पोलार्ड ने उन्हें इस ओवर में निशाना बनाया। किरोन पोलार्ड 20*(11) और क्रुणाल पांड्या 3*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। यह केकेआर के लिए पारी का सबसे मंहगा ओवर रहा कृष्णा ने इसमें 18 रन दिए। 

SEPT 23, 2021 21:08 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 119/3 रन

मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 3 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। आंद्रे रसेल ने केकेआर के लिए पारी का 16वां ओवर फेंका। इशान किशन 14*(11) और किरोन पोलार्ड 6*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 21:07 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 121/4 रन

मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 4 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। फर्ग्यूसन ने केकेआर के लिए पारी का 17वां ओवर फेंका। ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में ईशान किशन 14(13) अपना विकेट गंवा बैठे। किरोन पोलार्ड 7*(6) और क्रुणाल पांड्या 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 21:04 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका, ईशान बने फर्ग्युसन का शिकार

WICKET: 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर फर्ग्यूसन की गेंद पर मिडविकेट की दिशा में छक्का जड़ने की कोशिश में ईशान किशन आंद्रे रसेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 14(13) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक छक्का जड़ा। 

SEPT 23, 2021 20:59 IST

कृष्णा ने किया डिकॉक का शिकार

SEPT 23, 2021 20:58 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: डिकॉक बने कृष्णा का शिकार

WICKET: प्रसिद्ध कृष्णा ने मुंबई को 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तीसरा झटका दिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे डिकॉक मिडविकेट पर सुनील नरेन के हाथों लपके गए। उन्होंने  55(42) रन की पारी खेली। डिकॉक ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और 3 छक्के जड़े।

SEPT 23, 2021 20:56 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 106/3 रन

मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर के लिए पारी का 15वां ओवर फेंका और टीम को क्विंटन डिकॉक के रूप में तीसरी सफलता दिलाई। इशान किशन 7*(8) और किरोना पोलार्ड 0*(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 23, 2021 20:47 IST

डिकॉक का पचासा, मुंबई का सैकड़ा

SEPT 23, 2021 20:45 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 101/2 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 14 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। फर्ग्युसन ने केकेआर के लिए पारी का 14वां ओवर फेंका। क्विंटन डिकॉक 54*(38) रन और इशान किशन 5*(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर डिकॉक ने चौका जड़कर अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। 

SEPT 23, 2021 20:43 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: क्विंटन डिकॉक ने जड़ा अर्धशतक

अर्धशतक: क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को रोहित के साथ शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 78 रन की साझेदारी की। 14वें ओवर की चौथी गेंद पर डिकॉक ने 37 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। यह डिकॉक का आईपीएल में 15वां अर्धशतक है।

SEPT 23, 2021 20:39 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 93/2 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 13 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर के लिए पारी का 13वां ओवर फेंका। क्विंटन डिकॉक 48*(34) रन और इशान किशन 3*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर की पहली ही गेंद पर कृष्णा ने सूर्यकुमार को चलता कर दिया। वो विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए। उन्होंने 10 गेंद पर 5 रन बनाए। 

SEPT 23, 2021 20:36 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: सूर्यकुमार बने प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार

WICKET: मुंबई इंडियन्स को दूसरा झटका पारी के तेरहवें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। सूर्यकुमार यादव विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए। उन्होंने 10 गेंद का सामना किया और 5 रन बनाए।

SEPT 23, 2021 20:34 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 89/1 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 12 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन ने केकेआर के लिए पारी का 12वां ओवर फेंका। क्विंटन डिकॉक 47*(33) रन और सूर्यकुमार यादव 5*(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में केवल तीन रन बने।
 

SEPT 23, 2021 20:28 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 86/1 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 11 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए पारी का 11वां ओवर फेंका। क्विंटन डिकॉक 46*(30) रन और सूर्यकुमार यादव 4*(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 20:25 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: हिटमैन के विकेट का जश्न

SEPT 23, 2021 20:23 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 80/1 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 10 ओवर में 1 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन ने केकेआर के लिए पारी का दसवां ओवर फेंका। नरेन ने ओवर की दूसरी गेंद पर केकेआर को पहली सफलता कप्तान रोहित शर्मा के रूप में दिलाई। रोहित छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्र पर लपके गए। उन्होंने 33(31) रन की पारी खेली। क्विंटन डिकॉक 44*(28) रन और सूर्यकुमार यादव 0*(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 20:20 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका, नरेन ने किया रोहित का शिकार

WICKET: धमाकेदार शुरुआत के बाद मुंबई इंडियन्स को पहली झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। मिड ऑन की दिशा में नरेन की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में रोहित शर्मा बाउंड्री पर शुभमन गिल के हाथों लपके गए। रोहित ने 33 (30) रन की पारी खेली और अपनी पारी के दौरान 4 चौके जड़े। 

SEPT 23, 2021 20:17 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 9 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 77/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने केकेआर के खिलाफ पारी की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 9 ओवर में 77 रन बना लिए हैं। आंद्रे रसेल केकेआर के लिए पारी का नौवां ओवर फेंका। रोहित शर्मा 33*(29) और क्विंटन डिकॉक 41*(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। डिकॉक ने इस ओवर की शुरुआत में ही हमला बोल दिया और पहली दो गेंदों पर दो चौके जड़ दिए। रसेल ने अपने पहले ओवर में 14 रन खर्च किए। 

SEPT 23, 2021 20:11 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 8 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 63/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 8 ओवर में 63 रन बना लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए पारी का आठवां ओवर फेंका। रोहित शर्मा 30*(27) और क्विंटन डिकॉक 31*(21) रन बनाकर खेल रहे हैं। चक्रवर्ती ने इस ओवर में केवल 3 रन दिए। 

SEPT 23, 2021 20:07 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 7 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 60/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 7 ओवर में 60 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन ने केकेआर के लिए पारी का सातवां ओवर फेंका। रोहित शर्मा 29*(24) और क्विंटन डिकॉक 29*(18) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 20:04 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 6 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 56/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की शुरुआत करते हुए 6 ओवर( पॉवरप्ले) में 56 रन बना लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने केकेआर के लिए छठा ओवर फेंका। रोहित शर्मा 27*(20) और क्विंटन डिकॉक 27*(16) रन बनाकर खेल रहे हैं। डिकॉक ने ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर शानदार छक्के जड़े। 5.5 ओवर में मुंबई ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए। 

SEPT 23, 2021 19:53 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 5 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 40/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की शुरुआत करते हुए 5 ओवर में 40 रन बना लिए हैं। लोकी फर्ग्यूसन केकेआर के लिए पांचवां ओवर फेंका। रोहित शर्मा 26*(19) और क्विंटन डिकॉक 13*(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। डिकॉक ने ओवर का अंत मिड विकेट की दिशा में शानदार छक्का जड़कर किया। 

SEPT 23, 2021 19:48 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1 हजारी बने हिटमैन

SEPT 23, 2021 19:47 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 4 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 29/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 29 रन बना लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए चौथा ओवर फेंका। रोहित शर्मा 22* और क्विंटन डिकॉक 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 19:46 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता के खिलाफ रोहित ने पूरे किए 1 हजार रन

रोहित शर्मा ने चौथे ओवर की शुरुआत दो गेंदों में लगातार दो चौके जड़कर आईपीएल में केकेआर के खिलाफ 1 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वो एक टीम के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 

SEPT 23, 2021 19:44 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 3 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 20/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की शुरुआत करते हुए 3 ओवर में 20 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन ने केकेआर के लिए तीसरा ओवर फेंका। रोहित शर्मा 13* और क्विंटन डिकॉक 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 19:39 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 2 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 9/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की शुरुआत करते हुए 2 ओवर में 9 रन बना लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए दूसरा ओवर फेंका। रोहित शर्मा 7* और क्विंटन डिकॉक 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

SEPT 23, 2021 19:36 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 1 ओवर के बाद मुंबई इंडियन्स का स्कोर 5/0 रन

मुंबई इंडियन्स ने पारी की शुरुआत करते हुए 1 ओवर में 5 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा ने केकेआर के लिए पहला ओवर फेंका। रोहित शर्मा 5* और क्विंटन डिकॉक 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने पहली गेंद को मिडऑफ की दिशा में चौका जड़ते हुए अपना खाता खोला। 

SEPT 23, 2021 19:31 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: रोहित और डिकॉक ने की मुंबई के लिए पारी की शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स के लिए पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी उतरी है। केकेआर ने अप्रत्याशित निर्णय करते हुए नीतीश राणा से गेंदबाजी की शुरुआत करवाई है। 

SEPT 23, 2021 19:27 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: आईपीएल में 50वां मैच खेल रहे हैं शुभमन गिल

कोलकाता के लिए खेलने वाले सलामी बल्लेबाज आईपीएल में अपना 50वां मैच मुंबई इंडिन्स के खिलाफ खेल रहे हैं। साल 2018 में गिल ने आईपीएल डेब्यू किया था। 

SEPT 23, 2021 19:15 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन

SEPT 23, 2021 19:07 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: ऐसी है दोनों की प्लेयिंग इलेवन

मुंबई इंडियंस - क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा(कप्तान) सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, सौरभ तिवारी, किरोन पोलार्ड (कप्‍तान), क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्‍ट।

कोलकाता नाइटराइडर्स - वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्‍यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

SEPT 23, 2021 19:03 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस किया किया गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं मुंबई की टीम में रोहित शर्मा की वापसी हुई है। उनकी जगह खेलने वाले अनमोलप्रीत सिंह को इस मैच में मौका नहीं मिला है। 

SEPT 23, 2021 18:58 IST

मुंबई-कोलकाता की पिछड़ी भिड़ंत में चमके थे राहुल चाहर

आईपीएल 2021 के पहले चरण में मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइ़डर्स के बीच हुई भिड़ंत में राहुल चाहर चमके थे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके थे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।
SEPT 23, 2021 18:52 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: इतिहास रचने के कगार पर हिटमैन रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा आईपीएल में केकेआर के खिलाफ नया इतिहास रचने के कगार पर हैं। वो कोलकाता के खिलाफ आईपीएल में 1 हजार रन पूरे करने से 18 रन दूर हैं। हिटमैन ने कोलकाता के खिलाफ खेले 28 मैच में 982* रन बनाए हैं। अगर वो गुरुवार को केकेआर के खिलाफ 18 रन के आंकड़े को छूने में सफल होते हैं तो वो आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ एक हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

SEPT 23, 2021 18:46 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: रोहित की होगी एकादश में वापसी, हार्दिक पर संशय बरकरार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट की वजह से मैदान में नहीं उतरने वाले हिटमैन रोहित शर्मा की कोलकाता के खिलाफ मुकाबले के लिए वापसी हो गई है। बुधवार को ही मुंबई कोच महेला जयवर्धने ने उनकी वापसी के संकेत दे दिए थे। लेकिन हार्दिक पांड्या के एकादश में वापसी को लेकर कोई अपडेट उपलब्ध नहीं है। 

SEPT 23, 2021 18:39 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: टैगोर की कविताओं से मिलेगी प्रेरणा

SEPT 23, 2021 18:26 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: अबूधाबी में मौजूद हैं क्रिकेट के भगवान

SEPT 23, 2021 18:22 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: शेख जायद स्टेडियम है तैयार

SEPT 23, 2021 18:10 IST

मुंबई और कोलकाता के बीच भिड़ंत के लिए सज गया मैदान

SEPT 23, 2021 17:52 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: केकेआर के खिलाफ मुकाबले के लिए सूर्यकुमार हैं तैयार

लंबे समय तक कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के सदस्य रहे सूर्य कुमार यादव अपनी पुरानी टीम के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए तैयार हैं।
SEPT 23, 2021 17:42 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन

चोटिल रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ऐसे तो फिट हो गए हैं लेकिन उनके मैदान पर उतरने को लेकर संशय अभी भी बरकरार है। ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की आज के मुकाबले के लिए प्लेयिंग इलेवन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्‍तान)/ अनमोलप्रीत सिंह, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या/सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्‍ट और जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितिश राणा, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्‍यूसन, प्रसिद्ध कृष्‍णा और वरुण चक्रवर्ती।

SEPT 23, 2021 17:39 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: विजयी हैट्रिक पर होगी मुंबई की नजर

पिछले साल यूएई में आयोजित आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के बीच अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में दो बार भिड़ंत हुई थी। जिसमें दोनों बार मुंबई को जीत मिली थी। ऐसे में अबूधाबी में मुंबई की नजर आज कोलकाता के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। 

SEPT 23, 2021 17:37 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: मुंबई के नाम रहा था पहले चरण का मुकाबला

आईपीएल 2021 के पहले दौर में मुंबई और कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में मुंबई ने ही जीत हासिल की थी। उस मैच में रोहित शर्मा(43) और सूर्यकुमार यादव(56) की धमाकेदार पारियों की बदौलत मुंबई पलटन ने कोलकाता के नाइटराइडर्स के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए मिले 153 रन के लक्ष्य को केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल नहीं कर सकी। ट्रेंट बोल्ट ( 27 रन देकर 2) और राहुल चाहर (4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट) ने केकआर के जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। 
 

SEPT 23, 2021 17:33 IST

IPL 2021, MI vs KKR Live Score: मुंबई का पलड़ा कोलकाता पर रहा है भारी

मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अबतक कुल 28 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 22 बार बाजी मुंबई के हाथ लगी है। जबकि 6 बार कोलकाता को जीत हासिल हुई है। पिछले 6 सीजन में केकेआर की मुंबई के खिलाफ केवल एक बार जीत का परचम लहरा सकी है। दोनों के बीच खेले गए पिछले 12 मैच में से 11 में मुंबई को जीत मिली है।