LIVE

RCB vs MI, IPL 2021: रोमांचक मैच में चेन्नई ने केकेआर को दी 2 विकेट से मात

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में रविवार को डबल हेडर है। आज चेन्नई-कोलकाता और बैंगलोर-मुंबई की टक्कर होगी। जानिए दोनों मुकाबलों और क्रिकेट जगत से जुड़ी हलचल।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 27, 2021, 09:50 IST
Follow on Google News
RCB vs MI, IPL 2021: रोमांचक मैच में चेन्नई ने केकेआर को दी 2 विकेट से मात

सुपर संडे को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण में डबल हेडर खेला जाएगा। आज एक नहीं बल्कि दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। दूसरे मैच में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) का आमना-सामना होगा, जो शाम साढ़े सात बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

IPL 2021, CSK vs KKR Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्‍कोर

चारों टीमों का अभी तक ऐसा है हाल: सीएसके और केकेआर का दूसरे चरण में यह तीसरा मुकाबला है। दोनों टीमों अपने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है और अब इस लय को बरकरार रखना चाहेंगी। दोनों टीमें एक दूसरे को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करने की फिराक में होंगी। चेन्नई के 9 मैचों में 14 अंक है और वो प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। केकेआर 9 मैचों में 8 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, आरसीबी और एमआई को भी दूसरे चरण में अपने तीसरे मैच में उतरेंगी। पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली आरसीबी को अभी तक जीत नसीब हुई है और उसे पिछले दोनों मैच गंवाने पड़े हैं। बैंगलोर 9 मैचों में 10 अंक के संग तीसरे नंबर पर है। मुंबई को भी पिछले दो मुकाबले में शिकस्त मिली है। एमआई 9 मैचों में 8 अंक के साथ छठे स्थान पर है। 

IPL 2021, RCB vs MI Live Score: बेंगलोर-मुंबई मुकाबले का जानें पूरा हाल 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11
एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11
इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग-11

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, टिम डेविड, एस भरत (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी / शाहबाज अहमद और हर्षल पटेल।

मुंबई इंडियंस  संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, एडम मिल्ने / हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर।

SEPT 26, 2021 19:30 IST

चेन्नई ने जीती केकेआर के खिलाफ रोमांचक बाजी

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रन बनाने थे लेकिन सुनील नरेन ने दो विकेट झटककर मैच को सुपर ओवर की कगार पर पहुंचा दिया था लेकिन आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने 1 रन बनाकर चेन्नई को लगातार तीसरी जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही चेन्नई एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। 

SEPT 26, 2021 19:20 IST

रवींद्र जडेजा ने प्रसिद्ध कृष्णा की धुनाई कर पलटा पासा

पारी के 19वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने 22 रन जड़कर एक बार फिर चेन्नई के पाले में मैच कर दिया। जीत के लिए 6 गेंद में 4 रन चेन्नई को 20वें ओवर में बनाने हैं। 

SEPT 26, 2021 19:11 IST

कोलकाता के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में पलटा पासा

केकेआर के गेंदबाजों ने जल्दी-जल्दी मोइन अली, सुरेश रैना और एमएस धोनी के विकेट लेकर चेन्नई को मुश्किल में डाल दिया है। चेन्नई ने धोनी के आउट होने तक 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। मैदान पर सैम कुरेन और रवींद्र जडेजा हैं। 

SEPT 26, 2021 18:53 IST

IPL 2021, RCB vs MI Live Score: जीत की ओर चेन्नई ने बढ़ाए कदम

चेन्नई सुपर किंग्स के केकेआर के खिलाफ जीत की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। 15 ओवर में चेन्नई ने 3 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। मोईन अली 25 और सुरेश रैना 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 26, 2021 18:26 IST

चेन्नई की शानदार शुरुआत, 10 ओवर में बनाए 89/1 रन

फॉफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ ने जीत के लिए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 8.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। इस स्कोर पर गायकवाड़ 28 गेंद में 40 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट गए। 10 ओवर में चेन्नई ने 1 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। फॉफ डुप्लेसी और मोईन अली मोर्चा संभाले हैं।  

SEPT 26, 2021 18:22 IST

थोड़ी देर में शुरू होगी बेंगलोर और मुंबई के बीच भिड़ंत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स के बीच रविवार को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले के लाइव स्कोर और मैच से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें। 
IPL 2021, RCB vs MI Live Score: बेंगलोर और मुंबई के मुकाबले का लाइव स्कोर 

SEPT 26, 2021 17:48 IST

केकेआर ने बनाए 171 रन

कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के सामने जीतने के लिए 172 रन का लक्ष्‍य रखा। मैच के हर पल की अपडेट जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

IPL 2021, CSK vs KKR Live Cricket Score Online: डु प्‍लेसिस-रुतुराज क्रीज पर मौजूद, सीएसके का स्‍कोर 9/0

SEPT 26, 2021 17:08 IST

रोहित को इस उपलब्धि के लिए चाहिए 3 छक्के

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने से महज तीन कदम दूर हैं। वह तीन छक्के जड़ते ही इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।
 

SEPT 26, 2021 16:29 IST

10 हजारी बनने के करीब विराट कोहली

विराट कोहली 10 हजार टी20 रन पूरे करने के करीब है। उन्हें 13 रनों की दरकार है। वह इस आंकड़ो को छूने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर पांचवें खिलाड़ी होंगे।

SEPT 26, 2021 15:08 IST

कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता टॉस

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्‍तान इयोन मोर्गन ने रविवार को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच का लाइव कवरेज यहां पढ़ें:

IPL 2021, CSK vs KKR Live Score Online: कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीता, पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया

SEPT 26, 2021 14:58 IST

सीएसके-केकेआर मैच लाइव

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आज अबुधाबी में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच से जुड़े तमाम अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं।

IPL 2021, CSK vs KKR Live Score Online: चेन्‍नई-कोलकाता के बीच पावरपैक एक्‍शन, कुछ देर में होगा टॉस

SEPT 26, 2021 14:47 IST

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में हरा दिया। भारत ने यस्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा के शानदार प्रदर्शन के दम पर कंगारू टीम को 2 विकेट से मात दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

SEPT 26, 2021 14:14 IST

क्या धोनी-रैना के इस क्लब में शामिल हो पाएंगे डु प्लेसिस

फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल में सीएसके के लिए 2500 रन पूरे करने के लिए 61 रन की जरूरत है। यह उपलब्धि अभी तक सिर्फ सुरेश रैना और एमएस धोनी ने ही हासिल की है।

SEPT 26, 2021 13:43 IST

देखें, केकेआर फाइट क्लब का विडियो

केकेआर ने अपने फाइट क्लब का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी पूल में मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। खिलाड़ियों एक दूसरे से फाइट कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा कि केकेआर फाइट क्लब में आपका स्वागत है। छप-छप और जीत।

SEPT 26, 2021 13:10 IST

डब्ल्यूबीबीएल में खेलेंगी स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा

क्रिकेट जगत की ताजा खबर, पढ़ने के लिए क्लिक करें. WBBL 2021: बिग बैश लीग में दमखम दिखाएंगी स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा, दोनों ने एक ही टीम के साथ किया करार
 

SEPT 26, 2021 12:42 IST

क्या रायुडू जड़ेंगे स्पेशल दोहरा शतक

चेन्नई के मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायुडू टी20 क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने के नजदीक हैं। उन्होंने छक्कों का स्पेशल दोहरा शतक बनाने के लिए चार बड़े हिट चाहिए।

SEPT 26, 2021 12:03 IST

क्या ये कारनामा अंजाम देंगे आंद्रे रसेल

धाकड़ ऑलारउंडर आंद्रे रसेल आईपीएल में 150 छक्के जमाने का कारनामा अंजाम देने वाले हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए 8 छक्कों की दरकार 

SEPT 26, 2021 11:36 IST

बड़ी उपलब्धि के करीब दिनेश कार्तिक

कोलकाता के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल में 4000 रन पूरने करने के करीब हैं। उन्हें इस आंकड़े को छूने के लिए 54 रन चाहिए। वह ऐसा करने वाले 8वें भारतीय और ओवरऑल 11वें बन जाएंगे।

SEPT 26, 2021 11:06 IST

छक्कों के पचासे के नजदीक रवींद्र जडेजा

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए छक्कों का पचासा पूरा करने के नजदीक हैं। उन्हें सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे।
 

SEPT 26, 2021 10:34 IST

बच्चे के साथ चिल करते नजर आए फाफ डु प्लेसिस

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने कोलकाता के खिलाफ मुकाबले से पहले अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बताया। डु प्लेसिस अपने बच्चे के साथ चिल करते नजर आए, जिसकी तस्वीर सीएसके ने ट्विटर पर शेयर की है।

SEPT 26, 2021 10:10 IST

चेन्नई को ऋतुराज गायगवाड़ से फिर होगी उम्मीद

चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 88 और बैंगलोर के सामने 38 रन की पारी खेली। चेन्नई की टीम एक बार फिर गायकवाड़ से उम्मीद होगी। 

SEPT 26, 2021 09:38 IST

RCB vs MI Head to Head: बैंगलोर-मुंबई में किसका पलड़ा भारी

आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें अब तक 30 बार टकराई हैं और मुंबई ने 19 मैचों में  विजय पताका फहराई। वहीं, बैंगलोर को सिर्फ 11 मुकाबलों में ही जीत नसीब हो सकी। 

SEPT 26, 2021 09:10 IST

CSK vs KKR Head to Head: चेन्नई-कोलकाता में किसका दबदबा

कोलाकात के खिलाफ चेन्नई का दबदबा रहा है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अभी तक 26 मैच खेले हैं, जिसमें सीएसके ने 16 अपने नाम किए हैं। केकेआर 9 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही। दोनों टीमों के एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला। 

SEPT 26, 2021 08:54 IST

RCB vs MI Squad: बैंगलोर-मुंबई का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिस्टियन, रजत पाटीदार, दुष्मंथा चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स।

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड , मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट।

SEPT 26, 2021 08:53 IST

CSK vs KKR Squad: चेन्नई-कोलकाता का स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिं धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, कर्ण शर्मा, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडोर्फ, कृष्णप्पा गौतम, मिशेल सेंटनर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, हरि निशांत, एन जगदीशन, चेतेश्वर पुजारा, केएम आसिफ, हरिशंकर रेड्डी और भगत वर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर , शिवम दुबे, टिम साउथी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैकसन और टिम सीफर्ट।