LIVE

IPL 2021, SRH vs RR Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने बिगाड़ा रॉयल्‍स का खेल, रॉय-विलियमसन चमके

IPL 2021, SRH vs RR Today Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 40वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 9 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी। यह सनराइजर्स हैदराबाद की मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी जीत है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 28, 2021, 10:51 IST
Follow on Google News
IPL 2021, SRH vs RR Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने बिगाड़ा रॉयल्‍स का खेल, रॉय-विलियमसन चमके

IPL 2021, SRH vs RR Match Highlights: जेसन रॉय (60) और कप्‍तान केन विलियमसन (51*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 40वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 9 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी। यह सनराइजर्स हैदराबाद की मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। दुबई में खेले गए मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड 

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाल

165 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को रिद्धिमान साहा (18) और जेसन रॉय ने 57 रन की साझेदारी करके ठोस शुरूआत दिलाई। महिपाल लोमरोर ने साहा को स्‍टंपिंग कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद रॉय ने विलियमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। रॉय ने इस दौरान अपना डेब्‍यू आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। चेतन सकारिया ने 12वें ओवर में रॉय को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

जेसन रॉय ने 42 गेंदों में 8 चौके और एक छक्‍के की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद प्रियम गर्ग को मुस्‍ताफिजुर रहमान ने खाता भी नहीं खोलने दिया और अपनी ही गेंद पर उनका आसान कैच लपका। फिर केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। विलियमसन ने 41 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। 

राजस्‍थान रॉयल्‍स की पारी का हाल

इससे पहले संजू सैमसन (82) की कप्‍तानी पारी की बदौलत राजस्‍थान रॉयल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्‍स की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। भुवनेश्‍वर कुमार ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ऐविन लुईस (6) को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर अब्‍दुल समद के हाथों झिलवा दिया। इसके बाद यशस्‍वी जायसवाल (36) और कप्‍तान संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। जायसवाल ने संदीप शर्मा की फुलटॉस गेंद पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया।

लियाम लिविंगस्‍टोन (4) भी राशिद खान की गेंद पर खराब स्‍ट्रोक खेलकर डगआउट लौटे। डीप स्‍क्‍वायर लेग पर अब्‍दुल समद ने उनका अच्‍छा कैच लपका। 77 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद संजू और महिपाल लोमरोर (29*) ने रॉयल्‍स की पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी पूरी की। इस बीच संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक जड़ा। आईपीएल करियर के 3000 रन पूरे किए। मौजूदा आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की। 

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने अंतिम चार ओवरों में गजब की वापसी की और रॉयल्‍स को बड़ा स्‍कोर बनाने से रोक दिया। संजू सैमसन (82) और रियान पराग को सिद्धार्थ कौल ने आखिरी ओवर में अपना शिकार बनाया। सैमसन ने 57 गेंदों में सात चौके और तीन छक्‍के की मदद से 82 रन की सजीली पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने दो जबकि संदीप शर्मा, भुवनेश्‍वर कुमार और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।

टॉस का बॉस और टीम में बदलाव

इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन ने सोमवार को आईपीएल 2021 के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। 

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अपनी टीम में कुल तीन बदलाव किए हैं। चोटिल कार्तिक त्‍यागी, डेविड मिलर और तबरेज शम्‍सी की जगह क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट और ऐविन लुईस को शामिल किया गया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने चार बदलाव किए हैं। डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, केदार जाधव और खलील अहमद की जगह जेसन रॉय, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग और सिद्धार्थ कौल को शामिल किया गया है।

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यूएई चरण में सनराइजर्स हैदराबाद को पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों 7 विकेट की शिकस्‍त मिली। इसके बाद पंजाब किंग्‍स के हाथों रोमांचक मैच में उसे 5 रन की हार सहन करनी पड़ी। वहीं, राजस्‍थान रॉयल्‍स के पास अब भी प्‍लेऑफ में पहुंचने का मौका है और ऐसे में वो आज का मैच हर हाल में जीतना चाहेगी। रॉयल्‍स ने यूएई चरण में एक मैच जीता जबकि एक मैच गंवाया। रॉयल्‍स ने अपने पहले मुकाबले में पंजाब को 2 रन से मात दी थी। इसके बाद दिल्‍ली के हाथों उसे 33 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी।

IPL 2021, SRH vs RR Live: बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुकाबले का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11

जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन (कप्‍तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्‍दुल समद, जेसन होल्‍डर, राशिद खान, भुवनेश्‍वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11

ऐविन लुईस, यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट, मुस्‍ताफिजुर रहमान।

SEPT 27, 2021 22:57 IST

18.3 ओवर में जीता सनराइजर्स हैदराबाद

केन विलियमसन ने विजयी चौका जमाया और 41 गेंदों में 5 चौके व एक छक्‍के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। उनके साथ अभिषेक शर्मा 21 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद ने 9 गेंदें शेष रहते सात विकेट से जीता मुकाबला।

SEPT 27, 2021 22:54 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 18वां ओवर किया। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 159 रन हो गया है। केन विलियमसन 43* और अभिषेक शर्मा 21* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 22:48 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 17वां ओवर किया। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 143 रन हो गया है। केन विलियमसन 37* और अभिषेक शर्मा 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 22:40 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 16वां ओवर किया। 16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 139 रन हो गया है। केन विलियमसन 36* और अभिषेक शर्मा 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 22:28 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 13वां ओवर किया। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन हो गया है। केन विलियमसन 30* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में प्रियम गर्ग का विकेट आया।

SEPT 27, 2021 22:27 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 12 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

चेतन सकारिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 114 रन हो गया है। केन विलियमसन 25* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में जेसन रॉय (60) का विकेट आया।

SEPT 27, 2021 22:14 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

राहुल तेवतिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 11वां ओवर किया। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 111 रन हो गया है। जेसन रॉय 59* और केन विलियमसन 23* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 21 रन बने।

SEPT 27, 2021 22:09 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

महिपाल लोमरोर ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 10वां ओवर किया। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 90 रन हो गया है। जेसन रॉय 41* और केन विलियमसन 22* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 22:05 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 9 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

राहुल तेवतिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 81 रन हो गया है। जेसन रॉय 40* और केन विलियमसन 14* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 22:03 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 8 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

महिपाल लोमरोर ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए आठवां ओवर किया। 8 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 75 रन हो गया है। जेसन रॉय 36* और केन विलियमसन 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:59 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 7 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

राहुल तेवतिया ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 68 रन हो गया है। जेसन रॉय 34* और केन विलियमसन 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:55 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 6 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

महिपाल लोमरोर ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 63 रन हो गया है। जेसन रॉय 31* और केन विलियमसन 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:51 IST

साहा को महिपाल ने बनाया शिकार

महिपाल लोमरोर ने छठे ओवर की पहली गेंद पर रिद्धिमान साहा को स्‍टंपिंग कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया। साहा आगे बढ़कर शॉट खेलने गए, लेकिन चूक गए। सैमसन ने स्‍टंपिंग करने में कोई गलती नहीं की। साहा ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 18 रन बनाए।

SEPT 27, 2021 21:47 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 5 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

क्रिस मॉरिस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 57 रन हो गया है। रिद्धिमान साहा 18* और जेसन रॉय 30* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:43 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 4 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

मुस्‍ताफिजुर रहमान ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 39 रन हो गया है। रिद्धिमान साहा 18* और जेसन रॉय 16* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:37 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 3 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

जयदेव उनादकट ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए तीसरा ओवर किया। 3 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन हो गया है। रिद्धिमान साहा 18* और जेसन रॉय 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:35 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 2 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

क्रिस मॉरिस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन हो गया है। रिद्धिमान साहा 7* और जेसन रॉय 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:34 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 1 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर

जयदेव उनादकट ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 8 रन हो गया है। रिद्धिमान साहा 5* और जेसन रॉय 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:18 IST

राजस्‍थान रॉयल्‍स की पारी का हाल

संजू सैमसन (82) की कप्‍तानी पारी की बदौलत राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्‍य रखा है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्‍स की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। भुवनेश्‍वर कुमार ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ऐविन लुईस (6) को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर अब्‍दुल समद के हाथों झिलवा दिया। इसके बाद यशस्‍वी जायसवाल (36) और कप्‍तान संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। जायसवाल ने संदीप शर्मा की फुलटॉस गेंद पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया।

लियाम लिविंगस्‍टोन (4) भी राशिद खान की गेंद पर खराब स्‍ट्रोक खेलकर डगआउट लौटे। डीप स्‍क्‍वायर लेग पर अब्‍दुल समद ने उनका अच्‍छा कैच लपका। 77 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद संजू और महिपाल लोमरोर (29*) ने रॉयल्‍स की पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी पूरी की। इस बीच संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक जड़ा। आईपीएल करियर के 3000 रन पूरे किए। मौजूदा आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की। 

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने अंतिम चार ओवरों में गजब की वापसी की और रॉयल्‍स को बड़ा स्‍कोर बनाने से रोक दिया। संजू सैमसन (82) और रियान पराग को सिद्धार्थ कौल ने आखिरी ओवर में अपना शिकार बनाया। सैमसन ने 57 गेंदों में सात चौके और तीन छक्‍के की मदद से 82 रन की सजीली पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने दो जबकि संदीप शर्मा, भुवनेश्‍वर कुमार और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।

SEPT 27, 2021 21:10 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 20 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

सिद्धार्थ कौल ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 20वां ओवर किया। 20 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर पांच विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 29* और  राहुल तेवतिया 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:09 IST

रियान पराग बने कौल के दूसरे शिकार

सिद्धार्थ कौल ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर रियान पराग को लांग ऑफ में जेसन रॉय के हाथों कैच आउट कराया। पराग खाता नहीं खोल सके।

SEPT 27, 2021 21:08 IST

कौल ने सैमसन को बनाया शिकार

सिद्धार्थ कौल ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन को लांग ऑन में जेसन होल्‍डर के हाथों कैच आउट कराया। कौल ने ऑफ स्‍टंप पर आगे की तरफ क्रॉस सीम की गेंद डाली, जिस पर सैमसन ने बड़ा शॉट खेलना चाहा। लांग ऑन पर होल्‍डर ने आसान कैच लपका। संजू सैमसन ने 57 गेंदों में सात चौके और तीन छक्‍के की मदद से 82 रन बनाए।

SEPT 27, 2021 21:04 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 19 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

भुवनेश्‍वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 19वां ओवर किया। 19 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 27* और संजू सैमसन 82* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:03 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 18 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

जेसन होल्‍डर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 18वां ओवर किया। 18 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 25* और संजू सैमसन 78* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 21:02 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 17 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

भुवनेश्‍वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 17वां ओवर किया। 17 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 22* और संजू सैमसन 72* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 20:50 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 16 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

सिद्धार्थ कौल ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 16वां ओवर किया। 16 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 18* और संजू सैमसन 66* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 20:43 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 15 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 15वां ओवर किया। 15 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 18* और संजू सैमसन 46* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 20:36 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 14 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

जेसन होल्‍डर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 14वां ओवर किया। 14 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 16* और संजू सैमसन 38* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 20:32 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 13 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 13वां ओवर किया। 13 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 8* और संजू सैमसन 36* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 20:29 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 12 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

सिद्धार्थ कौल ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 12वां ओवर किया। 12 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 3* और संजू सैमसन 33* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 20:23 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 11 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 11वां ओवर किया। 11 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 2* और संजू सैमसन 32* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 20:22 IST

लियाम लिविंगस्‍टोन खराब शॉट खेलकर आउट

राशिद खान ने लियाम लिविंगस्‍टोन को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर अब्‍दुल समद के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्‍स को तगड़ा झटका दिया। राशिद ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर लिविंगस्‍टोन पुल शॉट खेलने गए। उनकी टाइमिंग अच्‍छी नहीं रही और गेंद बल्‍ले के ऊपरी भाग पर लगकर हवा में गई। डीप स्‍क्‍वायर लेग से दौड़ लगाते हुए अब्‍दुल समद ने आसान कैच लपका। लिविंगस्‍टोन ने 6 गेंदों में 4 रन बनाए।

SEPT 27, 2021 20:18 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 10 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 10वां ओवर किया। 10 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर दो विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। लियाम लिविंगस्‍टोन 4* और संजू सैमसन 30* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 20:16 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 9 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

संदीप शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 9वां ओवर किया। 9 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर दो विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं। लियाम लिविंगस्‍टोन 1* और संजू सैमसन 25* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 20:15 IST

संदीप ने यशस्‍वी को किया आउट

संदीप शर्मा ने यशस्‍वी जायसवाल को 9वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्‍ड करके राजस्‍थान रॉयल्‍स को दूसरा झटका दिया। संदीप शर्मा की फुलटॉस गेंद पर जायसवाल आगे बढ़कर शॉट खेलने गए। गेंद उनके बल्‍ले के अंदरूनी भाग पर लगकर स्‍टंप पर जा लगी। यशस्‍वी ने 23 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 36 रन बनाए।
 

SEPT 27, 2021 20:09 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 8 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

जेसन होल्‍डर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आठवा ओवर किया। 8 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर एक विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 30* और संजू सैमसन 24* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
 

SEPT 27, 2021 20:02 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 7 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सातवां ओवर किया। 7 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 29* और संजू सैमसन 22* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
 

SEPT 27, 2021 19:58 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 6 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

सिद्धार्थ कौल ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए छठा ओवर किया। 6 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 24* और संजू सैमसन 19* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
 

SEPT 27, 2021 19:53 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 5 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

जेसन होल्‍डर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पांचवां ओवर किया। 5 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर एक विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 23* और संजू सैमसन 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 19:49 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 4 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

भुवनेश्‍वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चौथा ओवर किया। 4 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर एक विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 21* और संजू सैमसन 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
 

SEPT 27, 2021 19:44 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 3 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

संदीप शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरा ओवर किया। 3 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर एक विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 15* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
 

SEPT 27, 2021 19:40 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 2 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

भुवनेश्‍वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दूसरा ओवर किया। 2 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल 5* और संजू सैमसन 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। यह ओवर विकेट मेडन रहा।
 

SEPT 27, 2021 19:39 IST

भुवी ने लुईस को बनाया शिकार

भुवनेश्‍वर कुमार ने अपने स्‍पेल की पहली गेंद पर ऐविन लुईस को डीप बैकवर्ड स्‍क्‍वायर पर अब्‍दुल समद के हाथों कैच आउट कराया। भुवी ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली थी, जिस पर लुईस बड़ा शॉट खेलने गए। मगर समद ने बाउंड्री पर आसान कैच लपका। लुईस ने 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए।

SEPT 27, 2021 19:34 IST

IPL 2021, SRH vs RR Live Score: 1 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर

संदीप शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहला ओवर किया। 1 ओवर के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स का स्‍कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। ऐविन लुईस 6* और यशस्‍वी जायसवाल 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

SEPT 27, 2021 19:12 IST

दोनों टीमों की प्‍लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद - जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन (कप्‍तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्‍दुल समद, जेसन होल्‍डर, राशिद खान, भुवनेश्‍वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।

राजस्‍थान रॉयल्‍स - ऐविन लुईस, यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट, मुस्‍ताफिजुर रहमान।

SEPT 27, 2021 19:06 IST

सनराइजर्स हैदराबाद में भी कई बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। डेविड वॉर्नर, केदार जाधव, मनीष पांडे और खलील अहमद को बाहर करके जेसन रॉय, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग व सिद्धार्थ कौल को शामिल किया गया है।

SEPT 27, 2021 19:03 IST

राजस्‍थान में कई बदलाव

राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम में कई बदलाव हुए हैं। कार्तिक त्‍यागी चोट के कारण बाहर हुए। डेविड मिलर और तबरेज शम्‍सी की जगह क्रिस मॉरिस और ऐविन लुईस को शामिल किया गया है।

SEPT 27, 2021 19:02 IST

टॉस का बॉस बना राजस्‍थान

राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन ने आईपीएल 2021 के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। 

SEPT 27, 2021 18:55 IST

जेसन रॉय को मिली कैप

सनराइजर्स हैदराबाद ने जेसन रॉय को डेब्‍यू कैप सौंपी है। संभवत: उन्‍हें डेविड वॉर्नर की जगह टीम में शामिल किया गया है।

SEPT 27, 2021 18:43 IST

दो यारों की मैच से पहले मुलाकात

SEPT 27, 2021 18:16 IST

दोनों कप्‍तानों का रिकॉर्ड

SEPT 27, 2021 18:01 IST

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी। जानें, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

IPL 2021 SRH vs RR Playing 11: हैदराबाद-राजस्थान की टीम में बदलाव की संभावना, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

SEPT 27, 2021 18:00 IST

मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच आज होने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा और इसे आप ऑनलाइन यहां देख सकते हैं।

IPL 2021, SRH vs RR Live Streaming: जानें कहां देखें सनराइजर्स हैदराबाद-राजस्थान रॉयल्स के मैच का LIVE  

SEPT 27, 2021 17:59 IST

दुबई का मौसम

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच आईपीएल 2021 का 40वां मैच दुबई में खेला जाएगा। पढ़ें दुबई में कैसा है मौसम का हाल।

SRH vs RR Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2021: जानें, हैदराबाद-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल