IPL 2021 SRH vs RR Playing 11: हैदराबाद-राजस्थान की टीम में बदलाव की संभावना, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2021, 06:18 PM IST

IPL 2021, SRH vs RR Team Playing 11 Today Match, Dream11 Team Prediction: आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी। जानें, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

IPL 2021 SRH vs RR Playing 11: हैदराबाद-राजस्थान की टीम में बदलाव की संभावना, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

IPL 2021, SRH vs RR Team Playing 11 Today Match: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) सोमवार को आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी। एसआरएच और आरआर अपना 10वां मैच खेलने उतरेंगी। हैदराबाद के लिए मौजूदा सीजन अभी तक बेहद निराशाजनक रहा है और वो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। टीम को नौ मैचों में से आठ में हार झेलनी पड़ी है। हैदराबाद को दूसरे चरण में के शुरुआती दो मैचों में भी शिकस्त मिली। हैदराबाद दो अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। 

अंक तालिका में छठे स्थान पर राजस्थान: वहीं, राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की आस अभी जिंदा है। हालांकि, एक भी हार उसके समीकरण बिगाड़ी सकती है। राजस्थान ने दूसरे चरण में पंजाब के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया था पर दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध दूसरा मैच 33 रन से गंवा दिया। राजस्थान के गेंदबाजों ने दिल्ली  को छह विकेट पर 154 पर रोक दिया था, लेकिन सैमसन को छोड़कर (नाबाद 70) सभी बल्लेबाजों ने निराश किया। राजस्थान की टीम ने 9 मैचों में से 4 अपने नाम किए हैं और वो अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर है।

हैदराबाद-राजस्थान में बराबरी की टक्कर: आईपीएल में हैदराबाद और राजस्थान के बीच बराबरी की टक्कर रही है। दोनों टीमें 14 मैचों में टकराई हैं और सात-सात बार विजेता बनी हैं। पहले चरण में जब हैदराबाद और राजस्थान का मुकाबला हुआ था तो संजू सैमसन की टीम ने बाजी मारी थी। वहीं, दोनों टीमों के दरमियान पिछले पांच मैचों की बात करें तो आरआर हावी रही है। राजस्थान ने तीन जबकि हैदराबाद को दो जीत नसीब हो सकीं। दुसरी ओर, दुबई के मैदान  पर एसआरएच और आरआर दो मर्तबा भिड़ीं है, जिसमें दोनों ने एक-एक मैच अपने नाम किया।

दोनों की प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बदलाव: हैदराबाद और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की संभावना है। एसआरएच सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की जगह जेसन रॉय को आजमा सकती है।  वॉर्नर का बल्ला खामोश है। इसके अलावा हैदराबाद में खलील अहमद के स्थान पर बासिल थंबी को मिल सकती है। खलील पंजाब के सामने पूरी तरह फिट नहीं लग रहे थे। राजस्थान में दो खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस और बल्लेबाज एविन लुईस निगल्स के कारण दिल्ली के खिलाफ उपलब्ध नहीं थे। अब दोनों अंतिम एकादश में लौट सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वॉर्नर/जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद/बासिल थंपी।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर/एविन लुईस, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, तबरेज शम्सी/क्रिस मॉरिस, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!