आखिरकार धोनी ने किया खुलासा, बताया कब तक आईपीएल खेलेंगे और कब होगी क्रिकेट से आखिरी विदाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2021, 04:33 AM IST

IPL se Kab retire honge MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार बता दिया कि वो कब आईपीएल को अलविदा कहेंगे।

आखिरकार धोनी ने किया खुलासा, बताया कब तक आईपीएल खेलेंगे और कब होगी क्रिकेट से आखिरी विदाई

MS Dhoni IPL retirement: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने यह साफ कर दिया कि वह कम से कम एक और सत्र में अपने पसंदीदा पीली जर्सी पहनेंगे और ‘व्हिसल पोडु (सीएसके के प्रशंसक)’ सेना निश्चित रूप से उन्हें अपने प्रिय चेपॉक मैदान में ‘विदाई मैच’ खेलते हुए देखे सकेंगे। धोनी के संन्यास को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी लेकिन उन्होंने पहली बार मंगलवार को साफ संकेत दिया कि वह आगामी सत्र में खेलते हुए नजर आयेंगे क्योंकि आईपीएल की अगली नीलामी में टीम में बड़ा बदलाव होगा।

धोनी ने ‘इंडिया सिमेंट्स’ के 75वें साल के जश्न के मौके पर प्रशंसकों से बात करते हुए कहा, ‘‘ जहां तक संन्यास की बात है तो अब भी आप आ सकते हैं और मुझे सीएसके के लिए खेलते हुए देख सकते हैं और यह मेरी आखिरी मैच हो सकता है। आपको अभी मुझे विदाई देने का अवसर मिलेगा। उम्मीद है कि हम चेन्नई में खेलेंगे और वहां प्रशंसकों से मिल सकते हैं।’’

अगर सूत्रों की मानें तो सीएसके अगली नीलामी के लिए तीन खिलाड़ियों- कप्तान धोनी, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और  सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन (टीम के साथ बनाये रखना) करेगी। धोनी ने 2019 के बाद चेन्नई में आईपीएल का मैच नहीं खेला है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!