क्या धोनी का आईपीएल 2023 में दिखेगा धमाल? माही ने दिया ये जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 08:05 PM IST

क्या एमएस धोनी अगले सीजन आईपीएल में खेलते नजर आएंगे या नहीं, उन्होंने इस सवाल का जवाब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवाल को आईपीएल 2022 के आखिरी मुकाबले से पहले दिया।

क्या धोनी का आईपीएल 2023 में दिखेगा धमाल? माही ने दिया ये जवाब

मुंबई: आईपीएल 2022 में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपना जलवा नहीं दिखा पाई। शुक्रवार को धोनी की कप्तानी में राजस्थान के खिलाफ सीजन का आखिरी मैच खेलने जब सीएसके उतरी तो टॉस के दौरान उनसे इस बारे में सवाल-जबाव भी हो गया। कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने अगले सीजन में उनके खेलने को लेकर चल रही सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। 

चेन्नई के दर्शकों को शुक्रिया कहकर कहेंगे अलविदा
धोनी ने अगले सीजन आईपीएल में खेलने के बारे में कहा, निश्चित तौर पर मैं खेलूंगा। क्योंकि चेन्नई में दर्शकों का शुक्रिया अदा नहीं करना ठीक नहीं होगा। मुंबई एक ऐसी जगह है जहां एक टीम और व्यक्तिगत तौर पर मुझे बहुत प्यार मिला। लेकिन यह सीएसके के प्रशंसकों के अच्छी बात नहीं होगी इसके अलावा आशा करता हूं कि हमें अगले साल यात्रा करने की अनुमति होगी और ऐसे में एक तरह से हर जगह लोगों का शुक्रिया अदा करने का मौका मिलेगा। 




End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!