क्या इस एक्ट्रेस को दिल बैठे हैं ऋतुराज गायकवाड़? सीएसके के बल्लेबाज ने कुछ यूं किया रिएक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2021, 10:28 AM IST

Ruturaj Gaikwad and Sayali Sanjeev: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक्ट्रेस के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर रिएक्ट किया है।

क्या इस एक्ट्रेस को दिल बैठे हैं ऋतुराज गायकवाड़? सीएसके के बल्लेबाज ने कुछ यूं किया रिएक्ट
Photo Credit: Instagram

क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस के कथित अफेयर की चर्चा अक्सर देखने को मिलती है। यह चर्चा कई मर्तबा गॉसिब बनकर छाई रहती है। हालांकि, कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जो शादी के मुकाम तक पहुंचे। इन दिनों एक और क्रिकेट-एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चा को दौर चल रहा है। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ है। कहा जा रहा है कि गायकवाड़ मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव को दिल दे बैठे हैं। अब इसपर गायकवाड़ ने खुद रिएक्ट किया है। उन्होंने इसे अफवाह करार दिया है।

बता दें कि गायकवाड़ और सायली के रिलेशनशिप की अफवाह उस वक्त सोशल मीडिया पर उड़ी, जब बल्लेबाज ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कमेंट पर प्रतिक्रिया दी थी। सयाली ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह सोफे पर बैठी हुई मुस्कुरा रही हैं। गायकवाड़ ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर लिखा, 'Woahh'। सयाली ने इसपर रिस्पॉन्ड करते हुए तीन दिल वाले इमोजी बनाईं। इतना होते ही फैंस ने दोनों को लेकर अटकलें लगाने शुरू कर दी और रिश्ते की अफवाह को तूल दे दिया।

सोशल मीडिया पर सायली के साथ रिलेशनशिप की बढ़ती चर्चा को देख गायकवाड़ खुद आगे आए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सफाई पेश की और सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। सीएसके के बल्लेबाजी ने मराठी में कहा कि केवल गेंदबाज ही उनके विकेट ले सकते हैं और कोई नहीं। उन्होंने लिखा, सिर्फ गेंदबाज ही मेरा विकेट ले सकते हैं। वो क्लीन बोल्ड कर सकते हैं। कोई और नहीं। जो जिसने समझना चाहता है, वो समझ गया है।'

गौरतलब है कि ऋतुराज गायकवाड़ बहुत कम समय में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम के अभिन्न सदस्य बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में स्थगित हुए आईपीएल 2021 में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर कई मैचों में शानदार ओपनिंग साझेदारी की। उन्होंने सात मैचों में 28 की औसत से 196 रन बनाए, जिसमें दो अर्द्धशतक शामिल हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!