SUPER OVER: दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला मैच...ये है उन 18 गेंदों का पूरा हाल, ऐसे जीता बैंगलोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2020, 11:54 PM IST

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Super-Over: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में एक बार फिर सुपर-ओवर से आईपीएल 2020 में फैसला हुआ।

SUPER OVER: दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला मैच...ये है उन 18 गेंदों का पूरा हाल, ऐसे जीता बैंगलोर
Photo Credit: Twitter

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में एक बार फिर से फैंस को वो रोमांच देखने को मिला जिसके लिए वो बेताब रहते हैं। सोमवार रात दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में मुकाबला टाई रहा और फिर सुपर-ओवर से फैसला किया गया। ये इस आईपीएल का दूसरा सुपर-ओवर रहा। यहां बैंगलोर की टीम ने सुपर ओवर में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी।

मैच में ये थी स्थिति

इस मुकाबले में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल, एबी डीविलियर्स और आरोन फिंच के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19वें ओवर के खत्म होने तक 4 विकेट पर 183 रन बना लिए। ईशान किशन 86 रन बनाकर खेल रहे थे और कीरोन पोलार्ड 22 गेंदों पर 55 रन बनाकर खेल रहे थे। अब अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे।

मैच का 20वां ओवर (मुंबई को 19 रन चाहिए)

पहली गेंद- इसुरू उदाना ने शानदार गेंद फेंकी, सिर्फ 1 रन लिया इशान किशन ने।

दूसरी गेंद-  इस बार पोलार्ड एक रन ही ले पाए।

तीसरी गेंद- इस बार इशान किशन का धमाका, लगाया लंबा छक्का। अब 3 गेंदों में 11 रन चाहिए।

चौथी गेंद- इशान किशन का एक और छक्का। वाह। अब 2 गेंदों में बस 5 रन चाहिए।

पांचवीं गेंद- ये क्या, ईशान ने फिर लंबा शॉट खेल दिया लेकिन बाउंड्री पर पडिक्कल के हाथों कैच आउट हो गए। ईशान शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। 99 पर आउट हुए। अब 1 गेंद पर 5 रन चाहिए मुंबई को।

छठी गेंद- इस बार पोलार्ड ने चौका जड़ा। यानी स्कोर बराबर हुए। मैच टाई। अब सुपर ओवर से होगा फैसला।

सुपर-ओवर (मुंबई पहले करेगा बल्लेबाजी- पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पिच पर, नवदीप सैनी करेंगे गेंदबाजी)

पहली गेंद-  कीरोन पोलार्ड ने 1 रन लिया।

दूसरी गेंद- हार्दिक पांड्या ने 1 रन लिया।

तीसरी गेंद- सैनी की ऑफ स्टंप पर शानदार गेंद। कोई रन नहीं। बल्ले से भी नहीं छुई गेंद।

चौथी गेंद- इस बार पोलार्ड ने सीधा शॉट खेला। टाइमिंग अच्छी नहीं थी लेकिन फील्डर गेंद नहीं पकड़ सका। चौका आया।

पांचवीं गेंद- इस बार सैनी ने नीची फुल टॉस गेंद फेंकी लेकिन पोलार्ड ने बाउंड्री पर खड़े गुरकीरत को कैच थमा दिया।

छठी गेंद- सैनी की एक और बेहतरीन गेंद, फिर ऑफ स्टंप पर, पांड्या चूक गए और गेंद छू भी नहीं सके। सिर्फ बाय का एक रन मिला। मुंबई ने कुल 7 रन बनाए। बैंगलोर को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत।

बैंगलोर की बल्लेबाजी (विराट और एबी डीविलियर्स बैटिंग करने आए, गेंदबाजी करेंगे जसप्रीत बुमराह)

पहली गेंद- बुमराह की शानदार यॉर्कर। एबी ने डिफेंड करके सिर्फ एक रन लिया।

दूसरी गेंद- विराट ने इस शॉर्ट गेंद पर लेग साइड शॉट खेला लेकिन फील्डर ने गेंद पकड़ी। सिर्फ एक रन लिया।

तीसरी गेंद- इस बार बुमराह ने बाउंसर फेंका। कोई रन नहीं आया।

चौथी गेंद- एक और बाउंसर लेकिन एबी ने पुल किया और गेंद चौके के लिए गई। अब बस दो रन की जरूरत।

पांचवीं गेंद- इस बार शानदार यॉर्कर, एबी ने रोक कर लिया एक रन। अब बैंगलोर को सिर्फ 1 रन चाहिए जीत के लिए। स्कोर बराबर।

छठी गेंद- विराट कोहली ने नीची फुल टॉस गेंद को सावधानी से लेग साइड पर खेला और एक रन लिया। बैंगलोर सुपर ओवर में जीता।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!