Happy B'day Rohit Sharma: 35 साल के हुए टीम इंडिया के हिटमैन, जानिए उनके 10 बड़े रिकॉर्ड और अवॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 06:13 AM IST

Rohit Sharma's birthday: आज टीम इंडिया और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है। रोहित आज पूरे 35 साल के हो गए हैं। आइए जानते हैं उनके करियर के 10 खास रिकॉर्ड।

Happy B'day Rohit Sharma: 35 साल के हुए टीम इंडिया के हिटमैन, जानिए उनके 10 बड़े रिकॉर्ड और अवॉर्ड
Photo Credit: Twitter

Rohit Sharma Birthday: विराट कोहली द्वारा टीम इंडिया के सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने के तुरंत बाद रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप दी गई। कुछ दिन पहले तक जिस खिलाड़ी को सिर्फ अपने प्रदर्शन से टीम में योगदान था, अब उसे कप्तान के रूप में भी पूरी टीम को साथ लकर चलना है। आज भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का 35वां जन्मदिन है।

रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर (महाराष्ट्र) में हुआ था। परिवार की कम आय के चलते रोहित शर्मा को बोरिविली में उनके दादा-दादी ने पाला। उनका एक भाई भी है- विशाल शर्मा। अपने एक अंकल के पैसों से रोहित ने 1999 में क्रिकेट अकादमी में एंट्री ली। जहां उनकी मुलाकात कोच दिनेश लाड से हुई और उन्हीं के मार्गदर्शन में आगे बढ़ते रोहित आज यहां तक पहुंच गए।

1. रोहित शर्मा के नाम एक वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने उस मैच में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे।

2. वो एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने का करिश्मा किया।

3. जनवरी 2020 में रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द इयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

4. आईसीसी विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा ने 5 शतक जड़े। वो किसी भी विश्व कप संस्करण में इतने शतक जड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

5. साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अपना डेब्यू करने के दौरान दो शतक जड़ दिए। अपने पहले ही मैच की दोनों पारियों डबल हंड्रेड जड़ना आसा नहीं है।

6. उसी सीरीज में रोहित शर्मा ने एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने इस सीरीज में 15 छक्के जड़े थे।

7. एक पारी में रोहित शर्मा ने सर्वाधिक रन छक्के-चौकों से जड़ने का बनाया। अपनी सबसे बड़ी वनडे पारी के दौरान उन्होंने 186 रन बाउंड्री के जरिए जड़े।

8. आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 5764 रन बनाए हैं। जबकि उनसे ऊपर शिखर धवन के नाम 6086 रन और शीर्ष पर मौजूद विराट कोहली के नाम 6411 रन दर्ज हैं।

9. वो एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने इतनी बार चैंपियन बना। मुंबई इंडियंस 5 खिताबों के साथ सबसे सफल आईपीएल टीम है।

10. रोहित शर्मा को देश के दो बड़े सम्मान- अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!