IPL 2022: आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दिनेश कार्तिक को पड़ी फटकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 05:39 PM IST

Dinesh Karthik News, IPL 2022: आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लखनऊ के खिलाफ मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार पड़ी है।

IPL 2022: आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दिनेश कार्तिक को पड़ी फटकार
Photo Credit: Twitter

Dinesh Karthik warned: आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तमाम हिट खिलाड़ियों में इस बार एक नाम ऐसा भी रहा है जिसने अपने अनुभव के दम पर नाम  सिर्फ आईपीएल में धूम मचाई है बल्कि टीम इंडिया में भी वापसी की है। वो खिलाड़ी हैं विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक। वो एक बार फिर खबरों में हैं, लेकिन इस बार किसी अच्छी चीज को लेकर नहीं।

दिनेश कार्तिक को कोलकाता में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपनी टीम के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रेस विज्ञप्ति में हालांकि यह जिक्र नहीं है कि असल में उन्होंने क्या अपराध किया। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कार्तिक ने आईपीएल आचार संहिता के नियम 2.3 के अंतर्गत लेवल एक का अपराध और सजा स्वीकार कर ली है। आचार संहिता के तहत लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और बाध्य होता है।’’

बेंगलोर ने बुधवार को एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 14 रन से हराया। इसके साथ ही बैंगलोर की टीम ने दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की की है जहां उनका मुकाबला अब शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!