पाकिस्‍तानी क्रिकेटर को पूरा भरोसा, MS Dhoni बहुत जल्‍द इस तरह नए करियर की शुरूआत करेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2021, 10:56 PM IST

MS Dhoni: एमएस धोनी ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लिया था और अब वह केवल आईपीएल में खेल रहे हैं। एमएस धोनी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे।

पाकिस्‍तानी क्रिकेटर को पूरा भरोसा, MS Dhoni बहुत जल्‍द इस तरह नए करियर की शुरूआत करेंगे

नई दिल्‍ली: पाकिस्‍तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी भविष्‍य में कमेंट्री पर कोचिंग को तरजीह देंगे। कनेरिया से यूट्यूब चैनल पर सवाल-जवाब सत्र के दौरान पूछा गया कि एमएस धोनी अपनी दूसरी पारी में क्‍या विकल्‍प चुनेंगे। कनेरिया ने अपने विचार के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्‍होंने भरोसा जताया कि धोनी भविष्‍य में कोचिंग को प्राथमिकता देंगे।

कनेरिया ने जवाब दिया, 'मेरे ख्‍याल से एमएस धोनी कमेंट्री पर कोचिंग को तरजीह देंगे। मेरा निश्चित ही मानना है कि धोनी जल्‍द ही कोचिंग की दुनिया में उतरेंगे और उस क्षेत्र में नया करियर बनाएंगे।' ध्‍यान हो कि एमएस धोनी ने अगस्‍त 2020 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिया था। उन्‍होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 विश्‍व कप में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

एमएस धोनी हाल ही में आईपीएल 2021 के पहले चरण में क्रिकेट एक्‍शन में नजर आए थे। कोविड-19 मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2021 को अनिश्चितकालीन समय के लिए स्‍थगित कर दिया गया था। बहरहाल, एमएस धोनी की टीम चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का प्रदर्शन निलंबित आईपीएल 2021 में बेहतरीन रहा था। सीएसके ने 7 मैचों में 10 अंक के साथ दूसरा स्‍थान हासिल कर रखा था।

आईपीएल 2021 सितंबर में शुरू होगा

बता दें कि आईपीएल 2021 का शेष सीजन यूएई में आयोजित होगा। आईपीएल 2021 के मुकाबले दुबई, अबुधाबी और शारजाह में आयोजित होंगे। एमएस धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और वह आईपीएल खिताब जीतकर क्रिकेट से विदाई लेना चाहेंगे। 

एमएस धोनी ने हाल ही में हिमाचल में छुट्टियां बिताई थीं। वह अपने परिवार और करीबी दोस्‍तों के साथ हिमाचल गए थे। इसके बाद एमएस धोनी का एक फोटो बहुत वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने दोस्‍तों के साथ खाना खाते हुए नजर आए थे। तभी उन्‍होंने गैराज के मैकेनिक के साथ फोटो भी खिंचाई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!