PL 2022, KKR vs MI Playing 11 Today Match, Dream11 Team Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच आईपीएल के पंद्रहवें सीजन का 14वां मुकाबला बुधवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई के लिए सीजन की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही है। लगातार दो मैच गंवाने के बाद वो अंक तालिका में नौवें पायदान पर बगैर किसी अंक के काबिज है। ऐसे में कोलकाता के खिलाफ बुधवार को सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से मुंबई की टीम उतरेगी।
विरोधी केकेआर की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अबतक खेले तीन में से दो मुकाबले जीत चुकी है और दूसरे पायदान पर काबिज है। केकेआर मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर पहले पायदान पर पहुंचने की कोशिश करेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर पुणे में देखने को मिलेगी।
रोहित-ईशान करेंगे मुंबई इंडियन्स की ओपनिंग
मुंबई इंडियन्स के लिए एक बार फिर ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी करेगी। ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं। टीम को एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। कप्तान रोहित अबतक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में वो भी कोलकाता के खिलाफ एक बार फिर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2022: जानिए कोलकाता-मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
सूर्यकुमार यादव की होगी वापसी
चोट से उबरकर टीम में लौटने वाले सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2022 में पहली बार मैदान पर उतरने का मौका मिल सकता है। वो अनमोल प्रीतसिंह की जगह ले सकते हैं। वहीं चौथे पायदान पर एक बार फिर हैदराबादी ऑलराउंडर तिलक वर्मा को मौका मिल सकते है जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 33 गेंद में 61 रन की धमाकेदार पारी खेली थी और इस दौरान 2 चौके और 5 छक्के जड़े थे। पांचवें पायदान पर ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड हमेशा की तरह मोर्चा संभालेंगे। टीम में फिनिशर के रूप में सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड होंगे। जो अबतक अपनी छाप छाड़ने में नाकाम रहे हैं।
गेंदबाजी की कमान एक बार फिर जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। बुमराह का साथ देने के लिए टायमल मिल्स और ऑसलराउंडर डेनियल सैम्स होंगे। उनसे टीम को बल्लेबाजी में भी योगदान की अपेक्षा है। वहीं इस मैच में जयदेव उनादकट को मौता मिल सकता है। टीम में स्पिनर के रूप में लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन होंगे।
ऐसी हो सकती है मुंबई की प्लेइंग-11(Mumbai Indians Predicted Playing XI)
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव/अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एम अश्विन, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट/तुलसी थंपी, जसप्रीत बुमराह।

