IPL 2022 Schedule: ये है आईपीएल 2022 का पूरा कार्यक्रम, जानें सभी मैचों का दिन, समय और मैदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 06:16 AM IST

IPL 2022 Full Schedule, date, time, venues: आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च को होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रनर्स अप कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा।

IPL 2022 Schedule: ये है आईपीएल 2022 का पूरा कार्यक्रम, जानें सभी मैचों का दिन, समय और मैदान

IPL 2022 Full Schedule: आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च को होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रनर्स अप कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी। बीसीसीआई ने कोविड-19 की स्थिति देखते हुए मुंबई और पुणे में सभी मैचों का आयोजन कराने का फैसला किया है। इस बार आईपीएल के लीग दौर के सभी मैच महाराष्ट्र के चार स्टेडियम में में खेले जा रहे हैं। जिसमें से तीन स्टेडियम मुंबई में और एक पुणे में है। 10 टीमें के साथ लीग दौर में कुल 70 मैच खेले जाएंगे।

29 मई को खेला जाएगा फाइनल

इस बार 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्‍सा ले रही हैं, जिन्‍हें दो ग्रुप में बाटा गया है। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्‍ली कैपिटल्‍स, राजस्‍थान रॉयल्‍स और लखनऊ सुपरजायंट्स को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्‍स और गुजरात टाइटंस को रखा गया है। अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 2 बार खेलने का मौका मिलेगा। दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ 2 मैच खेलने होंगे। इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ 1-1 मुकाबला खेलना होगा।

आईपीएल 2022 में कुल 12 डबल हेडर मुकाबलें होंगे। दोपहर का मुकाबला भारतीय समयानुसार(IST) दोपहर 3.30 बजे और शाम का 7.30 बजे शुरू होगा। प्लेऑफ दौर का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2022 के लीग चरण का कार्यक्रम कैसा रहेगा। कब, कहां और किस मैदान पर मुकाबले खेले जाएंगे।
 

आईपीएल 2022 पहली बार 10 टीमों के साथ होने जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस, टूर्नामेंट की दो नई टीमें हैं इसलिए मैचों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वहीं दर्शकों की बात की जाए, तो ताजा खबरों के मुताबिक आईपीएल मैचों में 25 फीसदी दर्शकों को आने की अनुमति मिल सकती है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!