Updated IPL 2022 Points Table (IPL 2022 अंक तालिका): आईपीएल 2022 (इंडियन प्रीमियर लीग-15) में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, टक्कर और रोमांच में भी आए दिन इजाफा होता जा रहा है। इस टी20 टूर्नामेंट में इस बार दो नई टीमें जुड़ी हैं और इस बार की आईपीएल मेगा नीलामी (IPL 2022 Auction) भी खास रहीं जहां तकरीबन सभी खिलाड़ी एक बार फिर नीलामी में बिकते नजर आए। इस टूर्नामेंट में पहली बार टोटल 10 फ्रेंचाइजी टीमें मैदान पर हैं और इसकी वजह से टूर्नामेंट के मैचों की संख्या के साथ-साथ रोमांच और क्रिकेट एक्शन में भी बढ़ोतरी होती साफ नजर आ रही है।
हर बीतते दिन के साथ आईपीएल 2022 की अंक तालिका (Points Table) में भी टीमों की स्थिति बदलती रहती है। आइए जानते हैं कि 22 मई (रविवार) को पंजाब और हैदराबाद की टक्कर के बाद अब तक क्या है अंक तालिका का ताजा हाल।
आईपीएल 2022 के 70वें और लीग दौर के आखिरी मैच में पंजाब ने हैदराबाद को हराया। जानिए इस मुकाबले के बाद कैसी दिखती है ताजा प्वाइंट्स टेबल (अंक तालिका 2022), कैसा है टूर्नामेंट में सभी टीमों का हाल, यहां पर देखिए..
दिल्ली-मुंबई मैच के बाद अंक तालिका का ताजा हाल (21 MAY, IPL Points Table)
| टीमें | मैच | जीते | हारे | अंक | नेट रन रेट |
| 1.गुजरात टाइटंस (क्वालीफाई) | 14 | 10 | 4 | 20 | 0.316 |
| 2. राजस्थान रॉयल्स (क्वालीफाई) | 14 | 9 | 5 | 18 | 0.298 |
| 3. लखनऊ सुपर जायंट्स(क्वालीफाई) | 14 | 9 | 5 | 16 | 0.251 |
| 4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(क्वालीफाई) | 14 | 8 | 6 | 16 | -0.253 |
| 5. दिल्ली कैपिटल्स | 14 | 7 | 7 | 14 | 0.204 |
| 6. पंजाब किंग्स | 14 | 7 | 7 | 14 | |
| 7.कोलकाता नाइटराइडर्स | 14 | 6 | 8 | 14 | 0.146 |
| 8. सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 6 | 8 | 12 | |
| 9.चेन्नई सुपर किंग्स | 14 | 4 | 10 | 08 | -0.206 |
| 10.मुंबई इंडियंस | 14 | 4 | 10 | 08 | -0.506 |
इस बार आईपीएल 2022 का आयोजन भारत में तो हो रहा है, लेकिन कोविड-19 को देखते हुए सिर्फ एक ही राज्य (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य के चार अलग-अलग वेन्यू व मैदानों पर इस बार के संस्करण के मैच खेले जा रहे हैं। दस टीमों के कारण मैचों की संख्या बढ़ चुकी है। हालांकि इस बार मैदान पर दर्शकों को कुछ संख्या में आने की अनुमति जरूर दे दी गई है जिससे मैचों का रोमांच भी बढ़ता नजर आया है।

