IPL 2022 Purple Cap Holder, Most Wickets Taker in IPL 2022 (आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर 2022): क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप 'टी20 क्रिकेट' की सबसे प्रतिष्ठित, दिलचस्प व रोमांचक क्रिकेट लीग इन दिनों करोड़ों फैंस का मनोरंजन कर रही है। कोविड-19 काल से काफी राहत मिलने के बाद एक बार फिर दर्शक मैदान पर हैं और तमाम खिलाड़ियों का धमाल भारतीय पिचों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बार टूर्नामेंट का आयोजन सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के चार वेन्यू तक सीमित रखा गया है और यहां पर भी तमाम दर्शक भारी संख्या में आकर टीमों की हौसलाअफजाई और प्रोत्साहन कर रहे हैं।
मुकाबले एक ही राज्य के कुछ मैदान पर हो रहे हैं, ऐसे में गेंदबाजों के लिए पिचों को समझना भी ज्यादा मुश्किल नहीं हो रहा होगा। अब तक आईपीएल 2022 में कौन से गेंदबाज रहे हैं सबसे सफल और इस समय किसके पास हैं सर्वाधिक विकेट यानी कौन है पर्पल कैप (PURPLE CAP) का सबसे बड़ा दावेदार, आइए यहां पर जानते हैं।
आईपीएल 2022 में शुरू होने के बाद पहले मुकाबले से लेकर अब तक तमाम गेंदबाज अपना पूरा जोर लगा रहे हैं और एक बार फिर पर्पल कैप के लिए जंग कड़ी हो चुकी हैं। मौजूदा सीजन में 27 मई (शुक्रवार) को खेले गए लखनऊ और बेंगलोर के बीच एलिमिनेटर मुकाबले के बाद पर्पल कैप के दावेदारों में कौन से पांच गेंदबाज सबसे आगे चल रहे हैं और इस समय कौन सा गेंदबाज टॉप पर है, यहां देखिए अब तक मौजूदा सीजन के टॉप-5 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट...
| नाम | मैच | विकेट | बेस्ट | |
| 1. | वनिंदु हसरंगा(RCB) | 16 | 26 | 5/18 |
| 2. | युजवेंद्र चहल(RR) | 16 | 26 | 5/40 |
| 3. | कगिसो रबाडा (PBKS) | 13 | 23 | 4/33 |
| 4. | उमरान मलिक (SRH) | 14 | 22 | 5/25 |
| 5. | कुलदीप यादव (KKR) | 14 | 21 | 4/14 |
आपको बता दें कि इस लिस्ट में बराबर मैचों में बराबर विकेटों वाली स्थिति में बेहतर इकॉनमी रेट वाले गेंदबाजों को ऊपरी पायदान पर रखा गया है। पिछली बार आईपीएल सीजन में पर्पल कैप पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल ने कब्जा जमाया था। जिन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने की ड्वेन ब्रावो से बराबरी भी की थी।

