PBKS vs CSK Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2022: पंजाब-चेन्‍नई में आज घमासान, यहां जानिए कैसी रहेगी पिच व मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 09:46 AM IST

Today Match Pitch Report, PBKS vs CSK, 25th April, IPL 2022, Mumbai weather Forecast Today: आज इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब और चेन्‍नई की टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं। कैसी होगी पिच और कैसा होगा मुंबई का मौसम, यहां जानते हैं।

PBKS vs CSK Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2022: पंजाब-चेन्‍नई में आज घमासान, यहां जानिए कैसी रहेगी पिच व मौसम

Today IPL match pitch report, Punjab vs Chennai: पंजाब किंग्‍स और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच आज आईपीएल 2022 का 38वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था तो पंजाब ने 54 रन से जीत दर्ज की थी। बहरहाल, नया दिन और नया मैच होगा तो दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान संभालेंगी। पंजाब किंग्‍स और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स दोनों की अंक तालिका में स्थिति अच्‍छी नहीं है। पंजाब और चेन्‍नई आज अपना 8वां मैच खेलेंगी। 

पंजाब ने सात मैचों में तीन जीत दर्ज की जबकि सीएसके ने इतने ही मैचों में केवल दो जीत हासिल की। पंजाब और चेन्‍नई दोनों के ही पास टॉप-4 में पहुंचने का अभी मौका है और इसके लिए दोनों टीमों को लय हासिल करने की जरूरत है। याद दिला दें कि पिछली बार दोनों टीमें 3 अप्रैल को ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर भिड़ी थीं। तब लियाम लिविंगस्‍टोन के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पंजाब ने 180/8 का स्‍कोर बनाया था। जवाब में सीएसके 18 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई थी। चलिए जानते हैं कि आज मुकाबला वानखेड़े स्‍टेडियम पर होना है तो यहां की पिच और मौसम का हाल क्‍या रहना है।

आज कैसी होगी वानखेड़े स्‍टेडियम की पिच, पंजाब-चेन्‍नई मैच (PBKS vs CSK Pitch Report)

जब पंजाब किंग्‍स और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर सोमवार की शाम मुकाबला खेलने उतरेंगे तो उन्‍हें पिच में बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है। यहां हाल ही में लखनऊ और मुंबई के बीच मैच खेला गया था, जिसमें केएल राहुल के शतक के बाद भी स्‍कोर 169 रन था। वानखेड़े स्‍टेडियम की पिच बल्‍लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन यहां अब गेंद थोड़ा रुककर आ रही है। ऐसे में देखना दिलचस्‍प होगा कि आज के मैच में हाई स्‍कोर बनते देखने को मिलेगा या नहीं। वानखेड़े स्‍टेडियम पर आठ मैच खेले गए हैं, जिसमें एक टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया। अन्य सभी मुकाबलों में 150 रन और उसके करीब के स्कोर पर टक्कर हुई है और मुकाबले दिलचस्प भी रहे हैं। 

कैसा होगा मुंबई का मौसम (25 April, Today Mumbai Weather Forecast)

पंजाब किंग्‍स और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाड़‍ियों के बीच मुकाबले को लेकर मौसम विभाग से जानकारी मिली है कि बारिश की उम्‍मीद नहीं है। यानी फैंस को पूरे मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा। हालांकि, खिलाड़‍ियों को गर्मी से जूझना पड़ेगा जबकि मुकाबला शाम का है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं। उमस यहां खिलाड़ियों की एक बार फिर परीक्षा लेगी, खासतौर पर जो टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बाद में बल्लेबाजी करने उतरेगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!