West Indies vs Bangladesh Highlights: वेस्टइंडीज ने रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत, बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
West Indies vs Bangladesh (WI vs BAN), T20 World Cup 2021: वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ 'करो या मरो' का मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।
WI vs BAN (West Indies vs Bangladesh), T20 World Cup 2021: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2021 के सुपर-12 राउंड में पहली जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेशी टीम के खिलाफ 3 रन से विजयी परचम फहराया। इस जीत के साथ जहां डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार हैं वहीं बांग्लादेश अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थीस जिसके बाद वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाने के बाद महज 139 रन ही जुटा सकी। बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन की दरकार थी पर टीम 9 रन ही बना पाई।
बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक रन विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (44) ने बनाए। उनके अलावा कप्तान महमूदुल्लाह (नाबाद 31), मोहम्मद नईम (17), सौम्य सरकार (17), शाकिब अल हसन (9), मुश्फिकुर रहीम (8) और अफिफ हुसैन ने नाबाद 2 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडी के लिए आंद्रे रसेल, अकील हुसैन, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो और रवि रामपॉल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
वेस्टइंडीज की पारी का हाल
पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही। ऐविन लुईस (6) को मुस्ताफिजुर रहमान ने मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मेहदी हसन ने क्रिस गेल (4) को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिर मेहदी हसन ने शिमरोन हेटमायर (39) को लांग ऑफ में सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराया। यहां से किरोन पोलार्ड और चेस ने कैरेबियाई पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान रनगति बेहद धीमी रही।
फिर पोलार्ड रिटायर्ड हुए और अगली ही गेंद पर रसेल को तास्किन अहमद ने रनआउट किया। यहां से निकोलस पूरन (40) ने रोस्टन चेस (39) के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की और वेस्टइंडीज की रनगति को बढ़ाया। शरीफुल इस्लाम ने लगातार दो गेंदों पर पूरन और चेस को आउट कर दिया। पूरन का डीप कवर में मोहम्मद नईम ने कैच पकड़ा। चेस क्लीन बोल्ड हुए। मुस्ताफिजु रहमान ने फिर ड्वेन ब्रावो (1) को सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराया। जेसन होल्डर 15* और दोबारा बल्लेबाजी करने आए किरोन पोलार्ड 14* रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान और शरीफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
बांग्लादेश की प्लेइंग XI (Bangladesh Playing XI)
मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह (कप्तान), अफीफ हुसैन, सौम्य सरकार, मेहदी हसन, शरीफुल इस्लाम, तास्किन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI (West Indies Playing XI)
क्रिस गेल, ऐविन लुईस, रोस्टन चेस, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, किरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, अकील हुसैन और रवि रामपाल।
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को दी मात
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रन से मात दी है। रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना पाई। आंद्रे रसेल द्वारा डाले गए 20वें ओवर में कप्तान महमूदुल्लाह और अफिफ हुसैन सिर्फ 9 रन ही जुटा सके।महमूदुल्लाह 31 और अफिफ 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
लिटन दास को ड्वेन ब्रावो ने भेजा पवेलियन
टिककर बल्लेबाजी कर रहे लिटन दास आउट हो गए हैं। उन्नहें ड्वेन ब्रावो ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन होल्डर के हाथों लपकवाया। लिटन ने 43 गेंदों में 4 चौकों के दम पर 43 रन की पारी खेली। उनका विकेट 130 के कुल स्कोर परर गिरा। बांग्लादेश को अब जीत के लिए 13 रन की जरूरत है। महमूदुल्लाह (25*) और अफिफ हुसैन (0*) क्रीज पर हैं।
बांग्लादेशी टीम को 12 गेंदों में 22 रन चाहिए
18 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद बांग्लादेश का स्कोर 121/4 हो गया है। लिटन (43*) और महमूदुल्लाह (17*) क्रीज पर हैं। बांग्लादेश को 12 गेंदों में 22 रन चाहिए।
बांग्लादेश को 18 गेंदों में 30 रन की जरूरत
बांग्लादेश को जीत के लिए 18 गेंदों में 30 रन की जरूरत है। 17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 113/4 है। लिटन 37 और महमूदुल्लाह 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
WI vs BAN Score: सैकड़े के पार बांग्लादेशी टीम
बांग्लादेशी टीम सैकड़े के पार पहुंची चुकी है। उसे 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। लिटन 36 औरमहमूदुल्लाह14 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
बांग्लादेश को 30 गेंदों में 44 रन की दरकार
15 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद बांग्लादेश का स्कोर 99/4 है। यहां से बांग्लादेश टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 44 रन की दरकार है। लिटन दास (34*) और महमूदुल्लाह (7*) टिके हैं।
मुश्फिकुर ने सस्ते में गंवाया अपना विकेट
वेस्टइंडीज को चौथी कामयाबी मुश्फिकुर रहीम के तौर पर मिली है। अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 7 गेंदों में 1 चौके के जरिए 8 रन जुटाए। उन्हें रामपॉल ने 14वें ओवर की तीसी गेंद पर बोल्ड किया। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 93/4 है। लिटन दास 33 और कप्तान महमूदुल्लाह 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
अकील ने 14वें ओवर में दिए 6 रन
स्पिनर अकील हुसैन ने 14वां ओवर डाला और 6 रन खर्च कर दिए। लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम ने तीन-तीन रन दौड़कर लिए।
लिटन और मुश्फिकुर ने संभाला मोर्चा
सौम्य सरकार के आउट होने के बाद लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम ने मोर्चा संभाल रखा है। लिटन 29 और सौम्य 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेस का स्कोर 12 ओवर में 80/3 है।
सौम्य सरकार बने अकील का शिकार
बांग्लादेश को तीसरा झटका सौम्य सरकार के रूप में लगा है। उन्होंने 13 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए। सौम्य को अकील हुसैन ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह कट खेलना चाहते थे लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन की दिश में क्रिस गेल को कैच दे बैठे। उनका विकेट 60 के कुल स्को पर गिरा।
WI vs BAN Score: बांग्लादेशी टीम का पचासा पूरा
बांग्लादेशीश टीम का पचासा पूरा हो गया है। बांग्लादेश के 10 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 2 विकेट के नुसान पर 55 रन हैं। लिटन (15*) और सौम्य (13*) क्रीज पर हैं।
अकील हुसैन का कसा हुआ ओवर
अकील हुसैन ने लगातार दूसरा ओवर शानदार किया। इस ओवर में केवल 3 रन बने। 9 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 46/2। लिटन दास 9* और सौम्य सरकार 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सौम्य सरकार का शानदार चौका
आंद्रे रसेल के ओवर में सौम्य सरकार ने पांचवीं गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से शानदार चौका जमाया। बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर इस बाउंड्री के बाद थोड़ा दबाव कम हुआ। रसेल के ओवर में बल्लेबाजों ने 9 रन बटोरे। 8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 43/2। सौम्य सरकार 9* और लिटन दास 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अकील के ओवर में बने 5 रन
अकील हुसैन ने कसी हुई गेंदबाजी की और बांग्लादेशी बल्लेबाजों को दबाव में रखा। इस ओवर में 5 रन बने। 7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 34/2। लिटन दास 5* और सौम्य सरकार 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
होल्डर का सफल ओवर
जेसन होल्डर ने पावरप्ले के अंदर वेस्टइंडीज को बड़ी सफलता दिलाई है। ओवर की चौथी गेंद पर होल्डर ने मोहम्मद नईम को क्लीन बोल्ड किया। होल्डर ने ऑफ स्टंप के पास गेंद रखी, जिस पर नईम कट शॉट खेलने गए। बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर गेंद लगकर स्टंप्स पर जा लगी। नईम ने 19 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने। 6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 29/2। सौम्य सरकार 0* और लिटन दास 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रसेल ने शाकिब का किया शिकार
आंद्रे रसेल ने पांचवें ओवर में वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरी गेंद पर शाकिब अल हसन को मिड ऑफ में जसन होल्डर के हाथों कैच आउट कराया। शाकिब अल हसन ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। फिर पांचवीं गेंद पर नईम ने मिडविकेट के ऊपर से शानदार चौका जमाया। 5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 26/1। मोहम्मद नईम 16* और लिटन दास 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जेसन होल्डर का शानदार ओवर
जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज के लिए चौथा ओवर गजब का किया है। उन्होंने इस ओवर में केवल 3 रन दिए। कैरेबियाई गेंदबाज पहले विकेट की तलाश में हैं। 4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 20/0। शाकिब अल हसन 9* और मोहम्मद नईम 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नईम ने भी खोले हाथ
मोहम्मद नईम ने रवि रामपाल की पहली ही गेंद पर मिडविकेट क्षेत्र में बाउंड्री हासिल की। अगली दो गेंदें रामपाल ने डॉट निकाली। चौथी गेंद पर नईम ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। इस ओवर में 7 रन बने। 3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 17/0। मोहम्मद नईम 9* और शाकिब अल हसन 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाकिब ने जमाई पहली बाउंड्री
जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज के लिए पारी का दूसरा ओवर डाला। जेसन होल्डर की चौथी गेंद पर शाकिब अल हसन ने कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। इसी के साथ बांग्लादेश की पारी में बाउंड्री का खाता खुला। इस ओवर में 6 रन बने। 2 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 10/0। मोहम्मद नईम 2* और शाकिब अल हसन 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि रामपाल की शानदार शुरूआत
रवि रामपाल ने पहले ओवर में सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी की और केवल 4 रन खर्च किए। 1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4/0। मोहम्मद नईम 2* और शाकिब अल हसन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज की पारी का अंत
मुस्ताफिजुर रहमान ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ड्वेन ब्रावो को डीप कवर्स में सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराया। ब्रावो ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। होल्डर ने दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जमाया। रहमान ने तीसरी गेंद कटर डाली, जिस पर होल्डर ने डीप फाइन लेग की दिशा में छक्का जमाया। बैक टू बैक छक्के। आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने भी छक्का जमाया। 20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 142/7। जेसन होल्डर 15* और किरोन पोलार्ड 14* रन बनाकर नाबाद रहे।
इस्लाम ने झटके दो विकेट
शरीफुल इस्लाम ने 19वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन और रोस्टन चेस को अपना शिकार बनाया। पूरन का डीप कवर में कैच मोहम्मद नईम ने पकड़ा। उन्होंने 22 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से 40 रन बनाए। अगली गेंद पर रोस्टन चेस क्लीन बोल्ड हुए। चेस ने 46 गेंदों में 2 चौके की मदद से 39 रन बनाए। 19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 123/6। ड्वेन ब्रावो 1* और जेसन होल्डर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मेहदी हसन की हुई धुनाई
खूबरूसत शॉट। मेहदी हसन की ओवरपिच गेंद पर पूरन ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। ओवर की तीसरी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से पूरन ने एक और जानदार छक्का जड़ा। इस ओवर में 16 रन बने। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 118/4। निकोलस पूरन 40* और रोस्टन चेस 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इस्लाम का बेहतरीन ओवर
वेस्टइंडीज की टीम ने दो ओवर में शानदार लय हासिल की थी, लेकिन तभी शरीफुल इस्लाम ने आकर बेहतरीन ओवर किया और केवल 2 रन खर्च किए। 17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्केर 101/4। रोस्टन चेस 36* और निकोलस पूरन 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पूरन-चेस ने बढ़ाई रनगति
निकोलस पूरन ने शाकिब अल हसन की पहली ही गेंद पर स्क्वायर लेग बाउंड्री में जोरदार छक्का जमाया। अगली गेंद पर भी नतीजा नहीं बदला। पूरन ने फिर स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। 16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 99/4। निकोलस पूरन 25* और रोस्टन चेस 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज के लिए रहा शानदार ओवर
रोस्टन चेस ने मुस्ताफिजुर रहमान के ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। वेस्टइंडीज के लिए यह ओवर अच्छा बीता। पूरन ने रहमान द्वारा धीमी गति की गेंद को मिडविकेट की दिशा में सीमा रेखा के पार भेजा। इस ओवर में 14 रन बने। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 84/5। निकोलस पूरन 12* और रोस्टन चेस 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाल-बाल बचे निकोलस पूरन
शाकिब की गेंद पर पूरन को चौथी गेंद पर जीवनदान मिला। पूरन ने आगे बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास किया। शाकिब ने देखते ही लेग साइड में वाइड गेंद डाली। हालांकि, लिटन दास गेंद नहीं पकड़ सके और पूरन सुरक्षित हो गए। इस ओवर में 6 रन बने। 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 70/5। निकोलस पूरन 4* और रोस्टन चेस 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज मुश्किल में
किरोन पोलार्ड रिटायर्ड आउट हो गए हैं। अगली ही गेंद पर आंद्रे रसेल रनआउट हुए। चेस ने गेंदबाज की दिशा में शॉट खेला और तास्किन की ऊंगली पर गेंद लगकर स्टंप्स पर जा लगी। रसेल अनलकी रहे और निराश होकर डगआउट लौट गए। 13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 64/5। रोस्टन चेस 27* और निकोलस पूरन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाकिब अल हसन का एक और शानदार ओवर
शाकिब अल हसन ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर भी शानदार किया। इस ओवर में शाकिब ने 5 रन खर्च किए। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 62/3। किरोन पोलार्ड 7* और रोस्टन चेस 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज का स्कोर 50 रन के पार
मुस्ताफिजुर रहमान ने अच्छा ओवर डाला। पोलार्ड और चेस लंबे शॉट नहीं जमा पा रहे हैं। हालांकि, आखिरी गेंद पर चेस चौका जमाने में कामयाब हुए। इसी के साथ 29 गेंदों की बाउंड्री का सूखा खत्म हुआ। इस ओवर में 9 रन बने। वेस्टइंडीज को रनगति बढ़ाने की जरूरत है। 11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 56/3। रोस्टन चेस 24* और किरोन पोलार्ड 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाकिब अल हसन के ओवर में 3 रन बने
शाकिब अल हसन ने अपने पहले ओवर में केवल 3 रन खर्च किए हैं। वेस्टइंडीज की रनगति बेहद धीमी चल रही है। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 48/3। रोस्टन चेस 19* और किरोन पोलार्ड 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इस्लाम का कड़क ओवर
शरीफुल इस्लाम ने अच्छा ओवर किया। उन्होंने केवल 5 रन खर्च किए। 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 44/3। किरोन पोलार्ड 3* और रोस्टन चेस 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अहमद के ओवर में बने 6 रन
वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा चुकी है। रोस्टन चेस और किरोन पोलार्ड पर पारी संभालने की जिम्मेदारी है। तास्किन अहमद के ओवर में 6 रन बने। 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 39/3। किरोन पोलार्ड 2* और रोस्टन चेस 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसन का सफल ओवर
मेहदी हसन ने छोड़ दिया कैच। ओवर की तीसरी गेंद पर चेस ने गेंदबाज की दिशा में शॉट खेला। मेहदी हसन के सिर के ऊपर गेंद थी और वो कैच पकड़ने में नाकाम रहे। अगली ही गेंद पर हसन ने हेटमायर को लांग ऑफ पर सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराया। हेटमायर ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 32/3। रोस्टन चेस 11* और किरोन पोलार्ड 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शरीफुल इस्लाम का अच्छा ओवर, पावरप्ले खत्म हुआ
शिमरोन हेटमायर ने शरीफुल इस्लाम के ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जमाया। फिर तीसरी और चौथी गेंद पर चेस एलबीडब्ल्यू आउट होने से बचे। 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 29/2। शिमरोन हेटमायर 8* और रोस्टन चेस 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
क्रिस गेल हुए क्लीन बोल्ड
मेहदी हसन ने पारी के पांचवें ओवर में वेस्टइंडीज की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर गेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेल ने 10 गेंदों में बिना एक भी बाउंड्री जमाए 4 रन बनाए। इसके बाद ओवर में हसन ने केवल 3 रन खर्च किए। 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 21/2। रोस्टन चेस 7* और शिमरोन हेटमायर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अहमद का अच्छा ओवर
रोस्टन चेस ने पहली दो गेंदों में दो-दो रन बनाए। मगर इसके बाद तास्किन अहमद ने गजब की वापसी की और अगली चार गेंदों में सिर्फ 1 रन दिया। 4 अेवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 17/1। रोस्टन चेस 5* और क्रिस गेल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
क्रिस गेल को मिला जीवनदान, लुईस लौटे डगआउट
मुस्ताफिजुर रहमान के ओवर की पहली गेंद पर क्रिस गेल को जीवनदान मिला। गेल ने हल्के हाथों से प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। ऐविन लुईस ने उन्हें वापस भेजा। प्वाइंट पर मौजूद शाकिब अल हसन विकेट पर थ्रो लगाने से चूक गए। गेल बहुत दूर थे। कैरेबियाई ओपनर को मिला जीवनदान। आखिरी गेंद पर मुस्ताफिजुर रहमान ने ऐविन लुईस को शॉर्ट स्क्वायर लेग पर मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच आउट कराया। 3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 12/1। क्रिस गेल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। ऐविन लुईस ने 9 गेंदों में एक चौके के सहारे 6 रन बनाए।
लुईस ने जमाई मैच की पहली बाउंड्री
बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज तास्किन अहमद ने दूसरा ओवर किया। पहली गेंद पर गेल ने शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला, कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर गेल ने एक रन लिया। अगली तीन गेंदों पर लुईस कोई रन नहीं बना सके। आखिरी गेंद पर लुईस ने चौका जमाया। 2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 9/0। ऐविन लुईस 5* और क्रिस गेल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेल ओपनिंग करने आए
मेहदी हसन ने बांग्लादेश के लिए पहला ओवर किया। पहली ही गेंद वाइड डाली। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर गेल ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर लुईस ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर गेल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। 1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4/0। क्रिस गेल 2* और ऐविन लुईस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज - क्रिस गेल, ऐविन लुईस, रोस्टन चेस, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, किरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, अकील हुसैन और रवि रामपाल।
बांग्लादेश - मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह (कप्तान), अफीफ हुसैन, सौम्य सरकार, मेहदी हसन, शरीफुल इस्लाम, तास्किन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान।
टॉस का बॉस बना बांग्लादेश
बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज दोनों ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। बांग्लादेश ने नुरुल हसन और नासुम की जगह सौम्य सरकार व तास्किन अहमद को शामिल किया है। वहीं वेस्टइंडीज ने लेंडल सिमंस और हेडन वॉल्श की जगह रोस्टन चेस व जेसन होल्डर को मौका दिया है। रोस्टन चेस टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे।
बांग्लादेश--वेस्टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण
आज (शुक्रवार) टी20 विश्व कप 2021 में दो मुकाबले खेले जाने हैं। दिन का पहला मैच वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है। आइए जानते हैं कि इसे कब और कहां देखें।
कैसी होगी शारजाह की पिच और मौसम
टी20 विश्व कप 2021 में शुक्रवार को बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें शारजाह के मैदान पर आमने-सामने होंगी।
बांग्लादेश-वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
आज टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें एक महत्वपूर्ण और 'करो या मरो' के मैच में आमने-सामने होंगी। कैसी होंगी दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन।

