IND vs SCO Match Highlights: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार, स्कॉटलैंड को 8 विकेट से रौंदा
केएल राहुल (50) और रोहित शर्मा (30) की पारियों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड में स्कॉटलैंड को 81 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।
केएल राहुल (50) और रोहित शर्मा (30) की पारियों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड में स्कॉटलैंड को 81 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी। दुबई में खेले गए मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 17.4 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 6.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
भारत की पारी का हाल
86 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को रोहित शर्मा (30) और केएल राहुल (50) ने 70 रन की साझेदारी करके शानदार शुरूआत दिलाई। राहुल ने केवल 18 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए। व्हील ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट करके भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद वाट ने राहुल को लांग ऑन पर मैकलियोड के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने छक्का जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। स्कॉटलैंड की तरफ से मार्क वाट और ब्रेड व्हील को एक-एक विकेट मिला।
स्कॉटलैंड की पारी का हाल
इससे पहले मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को 85 रन पर ऑलआउट कर दिया।
पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने काइल कोएत्जर (1) को क्लीन बोल्ड किया। इसेक बाद छठें ओवर में जॉर्ज मुनसे (24) को मोहम्मद शमी ने पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। यहां से स्कॉटलैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखरी। 'तू चल मैं आया', को अपनाते हुए स्कॉटिश बल्लेबाज डगआउट लौटते गए।
रिची बेरिंगटन को जडेजा ने खाता नहीं खोलने दिया और बोल्ड किया। मैथ्यू क्रॉस (2) को जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। माइकल लीस्क (21) को जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट करके स्कॉटलैंड को पांचवां झटका दिया। अश्विन ने क्रिस ग्रीव्स (1) को लांग ऑफ में हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया।
फिर शमी ने एक ओवर में तीन विकेट लिए। उन्होंने कैलम मैकलियोड (16) को क्लीन बोल्ड किया। दूसरी गेंद पर साफयान शरीफ को रनआउट कराया। और तीसरी गेंद पर एलेस्डर इवांस को क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने मार्क वाट (14) को बोल्ड करके स्कॉटलैंड की पारी का अंत किया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन को एक सफलता मिली।
टॉस का बॉस
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। शार्दुल ठाकुर की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। स्कॉटलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
Live Streaming IND vs SCO: आप भारत बनाम स्कॉटलैंड मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network व Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 3 पर भी होगा। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आप लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आप इन मैचों से जुड़े ताजा अपडेट्स और रोचक स्टोरी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग-11 (India's Playing 11)
केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
स्कॉटलैंड की प्लेइंग-11 (Scotland's Playing 11)
जॉर्ज मुनसे, काइल कोएत्जर (कप्तान), कैलम मैकलियोड, रिची बेरिंगटन, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, साफयान शरीफ, एलास्डेर इवांस और ब्रेड व्हील।
भारत की विशाल जीत
सूर्यकुमार यादव ने क्रिस ग्रीव्स की गेंद पर छक्का जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। भारत ने केवल 33 गेंदों में मैच जीता। सूर्यकुमार यादव 6* और विराट कोहली 2* रन बनाकर जमे रहे। भारत ने 33 गेंदों में मैच जीतकर अपना नेट रन रेट सुधार लिया है। अब उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान से बेहतर हो गया है।
राहुल अर्धशतक बनाने के बाद आउट
राहुल ने वाट की पहली गेंद पर मिड ऑफ के पास से चौका जमाया। यह फुलटॉस गेंद थी। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। मगर तीसरी गेंद पर राहुल ने फाइन लेग की दिशा में गगनचुंबी छक्का जमाया। बेहतरीन शॉट। गेंद सीधे स्टैंड्स में जाकर गिरी। अगली गेंद पर एक रन लेकर राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने केवल 18 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। आखिरी गेंद पर राहुल ने बड़ा शॉट खेलने की फिराक में लांग ऑन पर कैच थमा दिया। मैकलियोड ने राहुल का आसान कैच लिया। राहुल ने 19 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/2। इस ओवर में 12 रन बने। विराट कोहली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा 30 रन बनाकर आउट
ब्रेड व्हील लगातार परेशान हो रहे हैं। पहली गेंद पर राहुल ने लांग ऑन की दिशा में दो रन लिए। अगली गेंद पर कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। फिर तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में छक्का जमा दिया। चौथी गेंद पर राहुल ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने लांग ऑन के ऊपर से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर व्हील ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। व्हील ने यॉर्क गेंद डाली, जो सीधे जाकर रोहित के पैर पर लगी। अंपायर ने अपनील करते ही ऊंगली उठाई। रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/1। केएल राहुल 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा का जबर्दस्त सिक्स
रोहित शर्मा ने शरीफ के ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का जमाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जड़ा। रोहित शर्मा के दोनों शॉट खूबसूरत। पांचवीं गेंद को रोहित शर्मा ने मिडविकेट के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार भेजा। इसी के साथ भारत का स्कोर 50 रन के पार। इस ओवर में 14 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/0। रोहित शर्मा 26* और केएल राहुल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राहुल-रोहित की धुआंधार बल्लेबाजी
केएल राहुल ने इवांस का स्वागत कवर्स के ऊपर से बाउंड्री जमाकर किया। अगली ही गेंद पर राहुल ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑफ के पास से शानदार बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 16 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/0। रोहित शर्मा 12* और केएल राहुल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
केएल राहुल ने जमाई तीन बाउंड्री
केएल राहुल ने ब्रेड व्हील द्वारा किए दूसरे ओवर में तीन बाउंड्री जमाई। राहुल ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से चौका जमाया। तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर उनके बल्ले के निचले हिस्से से गेंद लगकर फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 15 रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/0। केएल राहुल 15* और रोहित शर्मा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा ने जमाई बाउंड्री
भारतीय टीम की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा ने मार्क वाट के ओवर की पांचवीं गेंद पर प्वांइट के ऊपर से शानदार बाउंड्री जमाई। पहले ओवर में 8 रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8/0। रोहित शर्मा 6* और केएल राहुल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बुमराह ने भारत के लिए 18वां ओवर किया।
जसप्रीत बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद पर मार्क वाट को क्लीन बोल्ड किया। वाट ने 21 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। इसी के साथ स्कॉटलैंड की पारी 85 रन पर सिमटी। जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। भारत की पारी जल्द ही शुरू होगी।
मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी
मोहम्मद शमी ने ओवर की पहली ही गेंद पर कैलम मैकलियोड को क्लीन बोल्ड किया। मैकलियोड ने 28 गेंदों में 16 रन बनाए। अगली ही गेंद पर साफयान शरीफ को रनआउट किया। यह गेंद शरीफ के पैड पर लगी और बल्लेबाज एक रन लेने के लिए दौड़ पड़ा। इशान किशन ने दौड़कर आसान रनआउट किया। फिर तीसरी गेंद पर सटीक यॉर्कर डालकर शमी ने एलेस्डर इवांस को क्लीन बोल्ड किया। चौथी गेंद पर व्हील और पांचवीं गेंद पर वाट ने एक रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। 17 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 83/9। ब्रेड व्हील 1* और मार्क वाट 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अश्विन के ओवर 10 रन बने
रविचंद्रन अश्विन के ओवर की पहली गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। इसके बाद ओवर में 6 रन बने। 16 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 81/6। कैलम मैकलियोड 16* और मार्क वाट 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वाट ने जमाई बाउंड्री
मार्क वाट ने रवींद्र जडेजा के ओवर की चौथी गेंद पर डीप प्वाइंट की दिशा में चौका जमाया। बाउंड्री लाइन पर मोहम्मद से मिसफील्डिंग हुई। इस ओवर में 6 रन बने। 15 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 70/6। कैलम मैकलियोड 14* और मार्क वाट 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रविचंद्रन अश्विन को मिली पहली सफलता
रविचंद्रन अश्विन ने पारी के 14वें ओवर में भारत को छठी सफलता दिलाई। अश्विन ने चौथी गेंद पर क्रिस ग्रीव्स को लांग ऑफ में हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। अश्विन ने हल्की फ्लाइट गेंद डाली, जिस पर ग्रीव्स आगे बढ़कर शॉट खेलने गए। पांड्या ने बेहद आसान कैच लपका। इस ओवर में केवल 3 रन बने। 14 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 64/6। कैलम मैकलियोड 13* और मार्क वाट 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवींद्र जडेजा का जलवा
जसप्रीत बुमराह का शानदार ओवर
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 13वां ओवर किया। बुमराह ने ओवर में केवल 1 रन खर्च किए। 13 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 61/5। क्रिस ग्रीव्स 1* और कैलम मैकलियोड 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा ने भारत को दिलाई पांचवीं सफलता
रवींद्र जडेजा ने ओवर की दूसरी गेंद पर माइकल लीस्क को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जडेजा ने लीस्क को बिलकुल स्टंप्स के सामने घेरा और अंपायर को ऊंगली उठाने में जरा भी परेशानी नहीं हुई। लीस्क ने 12 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया। 12 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 60/5। कैलम मैकलियोड 10* और क्रिस ग्रीव्स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लीस्क का शानदार छक्का
माइकल लीस्क ने ब्रेक के बाद मोहम्मद शमी की धुनाई की है। इस ओवर की दूसरी गेंद पर लीस्क ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का जमाया। फिर तीसरी गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में शानदार चौका जमाया। शमी के ओवर में 13 रन बने। 11 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 57/4। कैलम मैकलियोड 8* और माइकल लीस्क 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वरुण के ओवर में लीस्क ने जमाई बाउंड्री
वरुण चक्रवर्ती ने अपना तीसरा ओवर किया, लेकिन अब तक एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। चक्रवर्ती के ओवर की तीसरी गेंद पर लीस्क ने डीप स्कवायर लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 10 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 44/4। कैलम मैकलियोड 6* और माइकल लीस्क 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा के ओवर में 4 रन बने
रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए पारी का 9वां ओवर किया। इस ओवर में केवल 4 रन खर्च किए। 9 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 36/4। माइकल लीस्क 3* और कैलम मैकलियोड 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रविचंद्रन अश्विन का किफायती ओवर
रविचंद्रन अश्विन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल तीन रन खर्च किए। स्कॉटलैंड इस समय गहरे दबाव में है और अश्विन इसका पूरा फायदा उठाना जानते हैं। 8 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 32/4। माइकल लीस्क 1* और कैलम मैकलियोड 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवींद्र जडेजा ने दो विकेट झटके
शमी के बाद रवींद्र जडेजा ने अपने गेंदबाजी स्पेल की शानदार शुरूआत की। ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने बेरिंगटन को क्लीन बोल्ड किया। यह गेंद बिलकुल भी टर्न नहीं हुई और बल्लेबाज को आउट होना खला होगा। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा ने मैथ्यू क्रॉस को एलबीडब्ल्यू आउट करके स्कॉटलैंड को चौथा झटका दिया। जडेजा के ओवर में केवल 2 रन आए। 7 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 29/4। कैलम मैकलियोड 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शमी का विकेट मेडन ओवर
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पारी के छठे ओवर में टीम को बड़ी सफलता दिलाई और एक भी रन नहीं दिया। पावरप्ले समाप्त। शमी ने ओवर की दूसरी गेंद पर खतरनाक जॉर्ज मुनसे को मिड ऑन पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। मुनसे ने 19 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। 6 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 27/2। रिची बेरिंगटन 0* और मैथ्यू क्रॉस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वरुण चक्रवर्ती का किफायती ओवर
वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम के लिए पांचवां ओवर किया। इस ओवर में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 2 रन खर्च किए। 5 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 27/1। मैथ्यू क्रॉस 1* और जॉर्ज मुनसे 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुनसे ने अश्विन की धुनाई की
जॉर्ज मुनसे ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया है। रविचंद्रन अश्विन के ओवर में उन्होंने रिवर्स स्वीप शॉट की बौछार कर दी है। मुनसे ने चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट के जरिये तीन चौके जमाए। इस ओवर में 12 रन बने। 4 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 25/1। जॉर्ज मुनसे 23* और मैथ्यू क्रॉस 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जॉर्ज मुनसे ने जमाई बाउंड्री
वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए दूसरा ओवर किया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर जॉर्ज मुनसे ने रिवर्स स्वीप शॉट जमाकर बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 5 रन बने। 2 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 13/0। जॉर्ज मुनसे 11* और काइल कोएत्जर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जॉर्ज मुनसे की धांसू शुरूआत
जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए पहला ओवर किया। पहली पांच गेंदों में स्कॉटिश बल्लेबाज केवल 1 रन ही बना पाए थे। मगर आखिरी गेंद पर जॉर्ज मुनसे ने स्क्वायर लेग बाउंड्री के ऊपर से छक्का जमाया। 1 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 8/0। जॉर्ज मुनसे 7* और काइल कोएत्जर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड ने नामीबिया को मात दी
भारतीय कप्तान ने जीता टॉस
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत - केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
स्कॉटलैंड - जॉर्ज मुनसे, काइल कोएत्जर (कप्तान), कैलम मैकलियोड, रिची बेरिंगटन, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, साफयान शरीफ, एलास्डेर इवांस और ब्रेड व्हील।
टॉस का बॉस बना भारत
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। शार्दुल ठाकुर की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। स्कॉटलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
विराट कोहली के टॉस जीतने की खुशी
टीम का हडल
स्कॉटलैंड की भारतीय टीम को चुनौती
ऐसी है दुबई की विकेट
विराट कोहली को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत और स्कॉटलैंड की शुक्रवार को टक्कर होगी। जानिए, दोनों टीमें किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती हैं।
दुबई की पिच रिपोर्ट
आज टी20 विश्व कप 2021 में भारत और स्कॉटलैंड का आमाना-सामना होगा। दोनों टीम दुबई के मैदान पर टकराएंगी।
भारत-स्कॉटलैंड मैच का प्रीव्यू
भारत और स्कॉटलैंड के बीच आज दुबई में टी20 वर्ड कप के सुपर 12 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम विशाल अंतर से मैच जीतने की कोशिश करेगी।
टीम इंडिया अपने कप्तान विराट कोहली को बर्थडे पर देना चाहेगी जीत का तोहफा, स्कॉटलैंड से होगी भिड़ंत

