LIVE

IND vs ENG, 2nd T20I Match Highlights: टीम इंडिया ने आसानी से इंग्‍लैंड को रौंदा, सीरीज पर किया 2-0 से कब्‍जा

IND vs ENG, 2nd T20I Match Highlights: भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्‍लैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 49 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्‍जा कर लिया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला महज औपचारिकता भर रह गया है, जो कि नॉटिंघम में रविवार को खेला जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 11, 2022, 07:47 IST
Follow on Google News
IND vs ENG, 2nd T20I Match Highlights: टीम इंडिया ने आसानी से इंग्‍लैंड को रौंदा, सीरीज पर किया 2-0 से कब्‍जा

IND vs ENG, 2nd T20I Match Highlights: रवींद्र जडेजा (46*) और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्‍लैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 49 रन से मात दी। बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में इंग्‍लैंड की टीम 17 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हुई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्‍जा कर लिया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला महज औपचारिकता भर रह गया है, जो कि नॉटिंघम में रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड के खिलाफ लगातार चौथी टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती। 

इंग्‍लैंड की पारी का हाल

171 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत भुवनेश्‍वर कुमार ने बिगाड़ी। भुवी ने पारी की पहली ही गेंद पर जेसन रॉय को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद तीसरे ओवर में उन्‍होंने जोस बटलर (4) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। लियाम लिविंगस्‍टोन (15) ने आते ही आक्रामक अंदाज में कुछ शॉट्स लगाए, लेकिन बुमराह की ऑफ कटर पर वो क्‍लीन बोल्‍ड हो गए। फिर हैरी ब्रूक (8) को चहल ने लांग ऑन पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करा दिया।

डेविड मलान (15) को चहल ने प्‍वाइंट पर हर्षल पटेल के हाथों झिलवाकर इंग्‍लैंड को 55/5 के स्‍कोर पर धकेल दिया। बुमराह ने इंग्‍लैंड के घाव पर ज्‍यादा नमक छिड़का और सैम करन (2) को मिड ऑफ में हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करा दिया। मोइन अली (35) टीम के सर्वश्रेष्‍ठ स्कोरर रहे, लेकिन टीम को दबाव से नहीं निकाल सके। हार्दिक पांड्या ने अली को मिड ऑफ पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। क्रिस जॉर्डन (1) आते ही दूसरा रन लेने की फिराक में रन आउट हुए।

इसके बाद भुवनेश्‍वर कुमार ने रिचर्ड ग्‍लीसन (2) को मिड ऑफ में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार किया। हर्षल पटेल ने मैट पार्किंसन को क्‍लीन बोल्‍ड करके इंग्‍लैंड की पारी का अंत किया। भारत की तरफ से भुवनेश्‍वर कुमार ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट लिए। उन्‍हें इस प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और हर्षल पटेल के खाते में एक-एक सफलता आई।

भारत की पारी का हाल

पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित भारतीय टीम को रोहित शर्मा (31) और ऋषभ पंत (26) ने 49 रन की साझेदारी करके सकारात्‍मक शुरुआत दिलाई। फिर डेब्‍यूटेंट रिचर्ड ग्‍लीसन ने कोहराम मचाया और रोहित शर्मा, विराट कोहली (1) व ऋषभ पंत को जल्‍दी-जल्‍दी डगआउट भेजा। सूर्यकुमार यादव (15) और हार्दिक पांड्या (12) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। क्रिस जॉर्डन ने पारी के 11वें ओवर में इन दोनों को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद रवींद्र जडेजा (46*) ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर से उन्‍हें मजबूत साथ नहीं मिला। दिनेश कार्तिक (12) रन आउट हुए। हर्षल पटेल (13) और भुवनेश्‍वर कुमार (2) को क्रिस जॉर्डन ने अपना शिकार बनाया। जडेजा ने 29 गेंदों में 5 चौके की मदद से नाबाद 46 रन बनाए और भारत को 170/8 के सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। इंग्‍लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। डेब्‍यूटेंट रिचर्ड ग्‍लीसन ने 15 रन देकर तीन विकेट झटके।

टॉस का बॉस

इससे पहले इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए। डेविड विली और रिचर्ड ग्‍लीसन को मिल्‍स और टॉपले की जगह शामिल किया गया। वहीं भारत ने अपनी प्‍लेइंग 11 में चार बदलाव किए। विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को शामिल किया। भारत ने इशान किशन, दीपक हूडा, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह की जगह ये चार बदलाव किए।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 - जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्‍तान), डेविड मलान, मोइन अली, लियाम लिविंगस्‍टोन, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रिचर्ड ग्‍लीसन और मैट पार्किंसन।

JUL 09, 2022 22:22 IST

भारत ने 49 रन से जीता मैच

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: हर्षल पटेल अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। विली ने पहली ही गेंद पर डीप प्‍वाइंट की दिशा में छक्‍का जमाया। अगली ही गेंद पर कवर्स के पास से विली ने दमदार चौका जमाया। पटेल ने आखिरी गेंद पर मैट पार्किंसन को क्‍लीन बोल्‍ड करके इंग्‍लैंड की पारी का अंत किया। इंग्‍लैंड की टीम 17 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने 49 रन से जीता दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच और सीरीज पर 2-0 से कब्‍जा किया।

JUL 09, 2022 22:14 IST

भुवी ने झटका तीसरा विकेट

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार पारी का 16वां ओवर करने आए। ओवर की चौथी गेंद पर भुवी ने ग्‍लीसन को मिड ऑफ पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। रिचर्ड ग्‍लीसन ने 3 गेंदों में 2 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 16 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 110/9। डेविड विली 22* और मैट पार्किंसन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 24 गेंदों में 61 रन की जरूरत है जबकि उसका आखिरी विकेट बचा है। 

JUL 09, 2022 22:08 IST

पांड्या का महंगा ओवर, लेकिन इंग्‍लैंड के खस्‍ता हाल

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: हार्दिक पांड्या पारी का 15वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर अली ने पुल शॉट खेला और डीप मिडविकेट पर छक्‍का जमाया। अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने बदला लिया और मोइन अली को मिड ऑफ पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। मोइन अली ने 21 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से 35 रन बनाए। अगली ही गेंद पर क्रिस जॉर्डन रन आउट हुए। जॉर्डन ने एक रन लिया और दूसरा रन लेने दौड़ पड़े। विली ने इंकार किया। चहल ने मिडविकेट से थ्रो किया और रोहित ने गिल्लियां बिखेरी। विली ने अगली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में चौका जमाया। फिर विली ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। इस ओवर में 18 रन बने। 15 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 106/8। डेविड विली 20* और रिचर्ड ग्‍लीसन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 30 गेंदों में 65 रन की जरूरत है जबकि उसके दो विकेट बचे हैं।

JUL 09, 2022 22:00 IST

जडेजा की हुई कुटाई

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: रवींद्र जडेजा ने पारी का 14वां ओवर किया। तीसरी गेंद पर डेविड विली ने कवर्स के पास से अच्‍छा चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर मोइन अली ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 14 रन बने। 14 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 88/6। मोइन अली 29* और डेविड विली 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 36 गेंदों में 83 रन की जरूरत है जबकि उसके 4 विकेट शेष हैं।

JUL 09, 2022 21:58 IST

पटेल की दमदार वापसी

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: हर्षल पटेल ने पारी का 13वां ओवर डाला। पहली पांच गेंदों में केवल एक सिंगल दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर मोइन अली ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने। 13 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 74/6। मोइन अली 21* और डेविड विली 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 42 गेंदों में 97 रन की दरकार है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।

JUL 09, 2022 21:54 IST

जडेजा के ओवर में बने 8 रन

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: रवींद्र जडेजा ने पारी का 12वां ओवर किया। मोइन अली ओवर की आखिरी गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाने में सफल रहे। इस ओवर में 8 रन बने। 12 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 69/6। मोइन अली 17* और डेविड विली 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 48 गेंदों में 102 रन की जरूरत है जबकि उसके 4 विकेट बचे हैं।

JUL 09, 2022 21:52 IST

बुमराह ने किया करन का शिकार

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: जसप्रीत बुमराह ने पारी का 11वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर सैम करन को मिड ऑफ पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। पांड्या कैच लेने के बाद गिर पड़े। सैम करन ने 4 गेंदों में 2 रन बनाए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया। 11 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 61/6। मोइन अली 11* और डेविड विली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 54 गेंदों में 110 रन की जरूरत है जबकि उसके 4 विकेट शेष हैं। 

JUL 09, 2022 21:49 IST

चहल का एक और सफल ओवर

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: युजवेंद्र चहल ने पारी का 10वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर डेविड मलान रिवर्स स्‍वीप शॉट खेलने गए और बैकवर्ड प्‍वाइंट पर हर्षल पटेल ने उनका अच्‍छा कैच पकड़ा। डेविड मलान ने 25 गेंदों में दो चौके की मदद से 19 रन बनाए। इस ओवर में चार रन बने और एक विकेट आया। 10 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 59/5। मोइन अली 9* और सैम करन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 60 गेंदों में 112 रन की जरूरत है जबकि उसके 5 विकेट बचे हैं।

JUL 09, 2022 21:41 IST

हर्षल पटेल ने खर्च किए 9 रन

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: हर्षल पटेल पारी का 9वां ओवर करने आए। मोइन अली ने दूसरी गेंद पर प्‍वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 9 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 55/4। डेविड मलान 19* और मोइन अली 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 66 गेंदों में 116 रन की जरूरत है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

JUL 09, 2022 21:36 IST

पांड्या का शानदार ओवर

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: हार्दिक पांड्या पारी का आठवां ओवर करने आए। पांड्या ने अच्‍छा ओवर किया और इंग्लिश बल्‍लेबाजों को बाउंड्री नहीं जमाने दी। इस ओवर में 4 रन बने। 8 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 46/4। डेविड मलान 17* और मोइन अली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीतने के लिए 72 गेंदों में 125 रन की जरूरत है जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं।

JUL 09, 2022 21:31 IST

चहल का सफल ओवर

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: युजवेंद्र चहल ने पारी का सातवां ओवर किया। हैरी ब्रूक ने दूसरी ही गेंद पर गेंदबाज के पास से लांग ऑन की दिशा में मैदान से सटा हुआ शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। फिर ब्रूक को चहल ने अपनी फ्लाइट में उलझाया और लांग ऑन पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। हैरी ब्रूक ने 9 गेंदों में दो चौके की मदद से 8 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया। 7 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍केर 42/4। डेविड मलान 15* और मोइन अली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 78 गेंदों में 129 रन की जरूरत है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।

JUL 09, 2022 21:26 IST

पटेल का महंगा ओवर रहा

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: हर्षल पटेल पर पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने की जिम्‍मेदारी आई। दो गेंदें डॉट डालने के बाद हर्षल ने मलान को ऑफ स्‍टंप पर हाथ खोलने का मौका दिया। मलान ने प्‍वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। फिर आखिरी गेंद पर ब्रूक ने मिडविकेट की दिशा में हवाई शॉट खेलकर चौका हासिल किया। 6 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 36/3। डेविड मलान 13* और हैरी ब्रूक 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 84 गेंदों में 135 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

JUL 09, 2022 21:21 IST

बुमराह ने लिविंगस्‍टोन का किया शिकार

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी करने का छोर बदला और पहली ही गेंद पर लियाम लिविंगस्‍टोन को क्‍लीन बोल्‍ड करके कामयाबी हासिल की। बुमराह ने ऑफ कटर पर लिविंगस्‍टोन को बोल्‍ड किया। लियाम लिविंगस्‍टोन ने 9 गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 रन बनाए। यह विकेट मेडन ओवर रहा। 5 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 27/3। डेविड मलान 8* और हैरी ब्रूक 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 90 गेंदों में 144 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JUL 09, 2022 21:15 IST

लिविंगस्‍टोन को मिला जीवनदान

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: हार्दिक पांड्या पारी का चौथा ओवर करने आए। पहली गेंद पर मलान ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर लियाम लिविंगस्‍टोन को जीवनदान मिला। लियाम ने शॉर्ट गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेला। गेंद हवा में काफी ऊंची गई। फाइन लेग बाउंड्री पर मौजूद युजवेंद्र चहल ने कैच छोड़ दिया। चौथी गेंद पर लिविंगस्‍टोन ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर लिविंगस्‍टोन फिर आगे बढ़े, लेकिन गेंद के साथ संपर्क अच्‍छा नहीं बना। 4 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 27/2। लियाम लिविंगस्‍टोन 15* और डेविड मलान 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 96 गेंदों में 144 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

JUL 09, 2022 21:10 IST

भुवी ने किया बटलर का शिकार

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: भुवनेश्‍वर कुमार ने पारी का तीसरा ओवर किया। तीसरी गेंद पर उन्‍होंने जोस बटलर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। भुवी ने विकेटकीपर को आगे बुला लिया था और यह रणनीति कामयाब हुई। बटलर के बल्‍ले का निचला हिस्‍सा लगा और भारतीय खिलाड़‍ियों ने कैच की अपील की। अंपायर ने नॉट आउट दिया तो भारतीय टीम ने रिव्‍यु लिया। यह सफल रहा। रीप्‍ले में दिखा कि बटलर के बल्‍ले का निचला हिस्‍सा लगा है। जोस बटलर ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए। लियाम लिविंगस्‍टोन ने आते ही मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर लिविंगस्‍टोन ने कवर्स की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 3 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 19/2। डेविड मलान 7* और लियाम लिविंगस्‍टोन 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 102 गेंदों में 152 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट बचे हैं।

JUL 09, 2022 21:05 IST

इंग्लैंड ने 2 ओवर में बनाए 8/1 रन

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: इंग्लैंड ने 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में 8 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए बुमराह ने 8 रन दिए। बटलर 2 (3) और डेविड मलान 6 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 20:59 IST

भुवनेश्वर ने मेडन के साथ की शुरुआत

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया और एक विकेट पहली ही गेंद पर चटकाया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 0 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 0* और डेविड मलान 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 20:57 IST

पहली ही गेंद पर इंग्लैंड ने गंवाया विकेट, भुवी ने किया रॉय का शिकार

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: जीत के लिए दूसरे टी20 में 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका पारी की पहली ही गेंद पर भवनेश्वर कुमार ने दिया। भुवी की गेंद पर रॉय स्लिप पर रोहित शर्मा के हाथों लपके गए। रॉय अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

JUL 09, 2022 20:42 IST

इंग्‍लैंड को मिला 171 रन का लक्ष्‍य

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: सैम करन ने पारी का आखिरी ओवर किया। पहली गेंद फुलटॉस मिली, जिस पर जडेजा ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में शॉट खेला। पार्किंसन ने दाएं ओर डाइव लगाकर अच्‍छा बचाव किया। बल्‍लेबाजों ने दो रन लिए। अगली ही गेंद लेग स्‍टंप के बाहर वाइड रही। तीसरी गेंद पर जडेजा ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला, लेकिन रन नहीं लिया। जडेजा को अगली गेंद फिर फुलटॉस मिली। बल्‍लेबाज ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर जडेजा ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला, लेकिन कोई रन नहीं लिया। पांचवीं गेंद पर बल्‍लेबाज दो रन लेने में कामयाब रहे। आखिरी गेंद पर जडेजा ने दो रन लिए। 20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 170/8। रवींद्र जडेजा 46* और जसप्रीत बुमराह 0* रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्‍लैंड को मिला 171 रन का लक्ष्‍य। जल्‍द ही इंग्‍लैंड की पारी शुरू होगी।

JUL 09, 2022 20:37 IST

जॉर्डन ने झटके चार विकेट

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: क्रिस जॉर्डन ने पारी का 19वां ओवर डाला। जडेजा ने ओवर की चौथी गेंद पर मिड ऑफ के पास से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर जॉर्डन ने भुवी को कवर्स में डेविड विली के हाथों कैच आउट कराया। भुवनेश्‍वर कुमार ने 4 गेंदों में दो रन बनाए। जॉर्डन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 27 रन देकर चार विकेट लिए। 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 159/8। रवींद्र जडेजा 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 20:33 IST

भारत 150 रन के पार

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: रिचर्ड ग्‍लीसन ने पारी का 18वां ओवर डाला। जडेजा और भुवी एक भी बाउंड्री नहीं निकाल सके। ग्‍लीसन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। इस ओवर में 7 रन बने। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 152/7। रवींद्र जडेजा 30* और भुवनेश्‍वर कुमार 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 20:29 IST

जॉर्डन ने किया पटेल का शिकार

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: क्रिस जॉर्डन ने पारी का 17वां ओवर डाला। जडेजा ने पहली गेंद शॉर्ट लेंथ की पाकर प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। इसके बाद हर्षल पटेल ने पांचवीं गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर पटेल ने अपर कट खेलना चाहा, लेकिन बाउंड्री पर ग्‍लीसन ने आसान कैच पकड़ा। हर्षल पटेल ने 6 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 13 रन बनाए। इस ओवर में 13 रन बने और एक विकेट आया। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 145/7। रवींद्र जडेजा 24* और भुवनेश्‍वर कुमार 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 20:23 IST

कार्तिक हुए रन आउट

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: लियाम लिविंगस्‍टोन ने पारी का 16वां ओवर किया। पहली ही गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर डाली, जिस पर बाउंड्री मिली। अगली गेंद पर जडेजा ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला और दो रन पूरे किए। फिर तीसरा रन लेने दौड़े तो कार्तिक रन आउट हो गए। दिनेश कार्तिक ने 17 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। उनकी जगह हर्षल पटेल क्रीज पर आए। तीसरी गेंद पर जडेजा ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स में शानदार चौका जमाया। आखिरी गेंद पर पटेल ने कवर्स की दिशा में ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 15 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 132/6। रवींद्र जडेजा 19* और हर्षल पटेल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 20:17 IST

करन के ओवर में बने 8 रन

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: सैम करन पारी का 15वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद लेग स्‍टंप के बाहर यॉर्कर लेंथ की डाली। जडेजा ने डिफेंस किया। अगली गेंद शॉर्ट लेंथ की थी, जिस पर जडेजा ने हल्‍के हाथों से प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में कार्तिक ने चौका जमाया। फिर करन ने लेग स्‍टंप के बाहर वाइड गेंद डाली। इस ओवर में 8 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍केर 115/5। रवींद्र जडेजा 12* और दिनेश कार्तिक 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 20:12 IST

लिविंगस्‍टोन का किफायती ओवर

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: लियाम लिविंगस्‍टोन ने पारी का 14वां ओवर डाला। स्पिनर ने भारतीय बल्‍लेबाजों को एक भी बाउंड्री नहीं जमाने दी। इस ओवर में केवल 5 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 107/5। रवींद्र जडेजा 10* और दिनेश कार्तिक 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 20:09 IST

भारत का स्‍कोर 100 रन के पार

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: डेविड विली ने पारी का 13वां ओवर किया। जडेजा ने पहली गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। फिर तीसरी गेंद पर कार्तिक को जेसन रॉय के ओवरथ्रो का सहारा मिला और दो रन बटोरे। आखिरी गेंद पर जडेजा ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 101/5। रवींद्र जडेजा 8* और दिनेश कार्तिक 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 20:03 IST

ग्‍लीसन का शानदार ओवर

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: रिचर्ड ग्‍लीसन पारी का 12वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर जडेजा ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर कार्तिक बीट हुए। फिर ग्‍लीसन ने लेग स्‍टंप के बाहर वाइड गेंद डाली। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने फ्रंटफुट पर आकर डिफेंस किया। फिर चौथी गेंद पर बीट हुए कार्तिक। इस ओवर में 1 रन बना। 12 ओवर के बाद भरत का स्‍कोर 91/5। रवींद्र जडेजा 1* और दिनेश कार्तिक 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:58 IST

जॉर्डन ने सूर्या-हार्दिक का किया शिकार

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: क्रिस जॉर्डन पारी का 11वां ओवर करने आए। पांड्या का पहली गेंद पर कनेक्‍शन अच्‍छा नहीं हुआ। वो लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन बल्‍ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद मिड ऑफ की दिशा में गई। दो रन मिले। तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कमर की हाइट पर आई गेंद पर पुल खेला तो गेंद हवा में टंग गई। सैम करन ने डीप मिडविकेट पर कैच पकड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंदों में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए। अगली ही गेंद पर जॉर्डन ने हार्दिक पांड्या को प्‍वाइंट पर मलान के हाथों कैच आउट कराया। हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। भारतीय टीम गहरे संकट में फंसी हुई है। इस ओवर में 3 रन बने और दो विकेट आए। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 89/5। रवींद्र जडेजा 0* और दिनेश कार्तिक 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:50 IST

भारतीय पारी को संवारने में जुटे सूर्या-हार्दिक

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: मैट पार्किंसन ने पारी का 10वां ओवर किया। हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर आगे निकलकर गेंदबाज के पास से मैदान से सटा हुआ शॉट खेलकर चौका जमाया। अगली गेंद पर हार्दिक ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। फिर सूर्या ने कलाइयों के सहारे लांग ऑन के दाएं तरफ शॉट खेलकर दो रन लिए। बांउड्री पर जॉर्डन ने अच्‍छा बचाव किया। सूर्या ने चौथी गेंद पर प्‍वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर सूर्या ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर हार्दिक ने आगे बढ़कर गेंदबाज के पास से शॉट खेला, लेकिन सिंगल ही मिल सका। गेंदबाज का हाथ गेंद पर लगा था। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 86/3। सूर्यकुमार यादव 15* और हार्दिक पांड्या 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:46 IST

जॉर्डन का कसा हुआ ओवर

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: क्रिस जॉर्डन पारी का 9वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर याव ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। अगली गेंद पर हार्दिक बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन बीट हो गए। जॉर्डन ने तीसरी गेंद ऑफ स्‍टंप के करीब से डालकर पांड्या क बीट किया। चौथी गेंद पर हार्दिक ने मिड ऑन की दिशा में हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर सूर्या ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। इस ओवर में 4 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 73/3। सूर्यकुमार यादव 8* और हार्दिक पांड्या 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:42 IST

सूर्या-हार्दिक पर बड़ी जिम्‍मेदारी

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: मैट पार्किंसन पारी का आठवां ओवर करने आए। यादव ने दूसरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 69/3। सूर्यकुमार यादव 6* और हार्दिक पांड्या 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:39 IST

रिचर्ड ग्‍लीसन का ड्रीम डेब्‍यू

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: रिचर्ड ग्‍लीसन पारी का सातवां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर शानदार उपलब्धि हासिल की। ग्‍लीसन ने कोहली को मलान के हाथों कैच आउट कराया। विराट कोहली के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा और बैकवर्ड प्‍वाइंट पर मलान ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। विराट कोहली ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। अगली ही गेंद पर ग्‍लीसन ने ऋषभ पंत को जोस बटलर के हाथों कैच आउट करा दिया। पंत ने 15 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 26 रन बनाए। अपने डेब्‍यू मैच में ही हैट्रिक पर ग्‍लीसन। हार्दिक पांड्या ने अगली तीन गेंदें डॉट खेली। यह ओवर विकेट मेडन रहा। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 61/3। हार्दिक पांड्या 0* और सूर्यकुमार यादव 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:31 IST

भारत का पावरप्‍ले में शानदार स्‍कोर

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: मोइन अली पारी का छठां ओवर करने आए। पंत ने पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। अली ने अगली गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर पंत ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जड़ दिया। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर पंत व कोहली ने एक-एक रन लिया। इस ओवर में 12 रन बने। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 61/1। ऋषभ पंत 26* और विराट कोहली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:27 IST

ग्‍लीसन को मिला पहला विकेट

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: डेब्‍यूटेंट रिचर्ड ग्‍लीसन पारी का पांचवां ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर मिड ऑन के दाएं ओर से शानदार चौका जमाया। इसके बाद चौथी गेंद पर हिटमैन ने दो रन लिए। रोहित शर्मा को पांचवीं गेंद पर ग्‍लीसन ने विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच आउट कराकर अपना डेब्‍यू विकेट लिया। रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से 31 रन बनाए। रोहित शर्मा की जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 49/1। ऋषभ पंत 15* और विराट कोहली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:22 IST

रोहित ने मोइन को धोया

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: पावरप्‍ले में मोइन अली गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। फिर पंत ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने कवर्स की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने एक और चौका जड़ा। इस ओवर में 11 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 43/0। रोहित शर्मा 25* और ऋषभ पंत 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:17 IST

पंत ने विली की जमकर धुनाई की

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: डेविड विली अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने मिड ऑफ के ऊपर से छक्‍का जड़कर गेंदबाज का स्‍वागत किया। अगली गेंद पर रोहित ने समझदारी दिखाते हुए एक रन लिया। तीसरी गेंद पर पंत ने लेट कट खेला और शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में पंत ने चौका जमाया। इस ओवर में 17 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 32/0। ऋषभ पंत 14* और रोहित शर्मा 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:11 IST

पंत ने जमाई बाउंड्री

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: सैम करन ने पारी के दूसरे ओवर की जिम्‍मेदारी संभाली। पहली ही गेंद लेग साइड में वाइड डाली। पंत ने अगली गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। रोहित शर्मा ने अगली दो गेंदें डॉट खेली। फिर चौथी गेंद पर स्‍वीपर कवर की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर पंत ने बाउंड्री जमाई। पंत ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। इस ओवर में 7 रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 15/0। ऋषभ पंत 6* और रोहित शर्मा 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 19:07 IST

रोहित ने जीवनदान का फायदा उठाया

IND vs ENG, 2nd T20I Live Score: डेविड विली ने इंग्‍लैंड की तरफ से पारी का पहला ओवर डाला। रोहित शर्मा को चौथी गेंद पर जीवनदान मिला। बैकवर्ड प्‍वाइंट पर जेसन रॉय ने रोहित शर्मा का कैच टपकाया। फिर रोहित ने ओवर की आखिरी गेंद पर लांग लेग के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। इस ओवर में 8 रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 8/0। रोहित शर्मा 7* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 09, 2022 18:41 IST

इंग्‍लैंड

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 - जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्‍तान), डेविड मलान, मोइन अली, लियाम लिविंगस्‍टोन, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रिचर्ड ग्‍लीसन और मैट पार्किंसन।

JUL 09, 2022 18:40 IST

भारत

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

JUL 09, 2022 18:39 IST

इंग्‍लैंड ने जीता टॉस

इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। डेविड विली और रिचर्ड ग्‍लीसन को मिल्‍स और टॉपले की जगह शामिल किया गया है। वहीं भारत ने अपनी प्‍लेइंग 11 में चार बदलाव किए हैं। विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को शामिल किया है। भारत ने इशान किशन, दीपक हूडा, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह की जगह ये चार बदलाव किए हैं।

JUL 09, 2022 18:29 IST

2021 टी20 इंटरनेशनल सीरीज में इंग्‍लैंड के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन

इंग्‍लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे विराट कोहली। क्‍या आज उनका धमाका देखने को मिलेगा?

2021 टी20 इंटरनेशनल सीरीज में इंग्‍लैंड के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन

पारी - 5
रन - 231
औसत - 115.50
स्‍ट्राइक रेट - 147.13
अर्धशतक - 3

JUL 09, 2022 18:27 IST

विराट कोहली का प्रदर्शन

टी20 इंटरनेशनल मैचों में विराट कोहली का पिछली 12 पारियों में प्रदर्शन इस प्रकार है।
रन - 493
औसत - 61.62
स्‍ट्राइक रेट - 135.43
अर्धशतक - 6

JUL 09, 2022 18:16 IST

एजबेस्‍टन का मौसम

JUL 09, 2022 17:41 IST

भारत की दो टीमें एक समय पर बाहर का दौरा करेंगी

एएनआई की खबर के मुताबिक भारतीय टीम रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की अगुवाई में एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका जाएगी। वहीं वीवीएस लक्ष्‍मण कार्यवाहक कोच के नाते भारत की बी टीम के साथ जिंबाब्‍वे दौरे पर जाएंगे।

JUL 09, 2022 17:04 IST

बर्मिंघम से हेलो

JUL 09, 2022 16:52 IST

कैसी होगी मैच की पिच-मौसम?

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़े आज के मैच की रिपोर्ट और मौसम का हाल।

IND vs ENG 2nd T20I Pitch Report and Weather Forecast

JUL 09, 2022 16:13 IST

कब, कहां और कैसे देखें दूसरा टी20?

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20 मुकाबला?

IND vs ENG 2nd T20I Live Cricket Streaming

JUL 09, 2022 15:20 IST

1500 रन पूरे करने वाले हैं रॉय

जेसन रॉय (1450) को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1500 रन पूरे करने के लिए 50 रन चाहिए। साथ ही रॉय (149) टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 चौकों तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक चौके की जरूरत है।

JUL 09, 2022 14:17 IST

रोहित स्पेशल सैकड़े के नजदीक

रोहित शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विदेशी सरजमीं पर 100 चौके पूरे करने के लिए छह चौकों की दरकार है।

JUL 09, 2022 13:29 IST

50 शिकार के करीब हार्दिक पांड्या

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 विकेट कंप्लीट करने के लिए तीन शिकार की आवश्यकता है।

JUL 09, 2022 12:33 IST

जेसन रॉय को इसलिए चाहिए 30 रन

इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय (5470) सभी प्रारूपों में 5500 रन पूरे करने की ओर हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए 30 रन चाहिए।

JUL 09, 2022 11:30 IST

कोहली भी 300 चौकों के नजदक

रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली भी सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मे में 300 चौके लगाने के नजदीक हैं। उन्हें चौकों की आवश्यकता है।

JUL 09, 2022 10:30 IST

50 शिकार करने वाले हैं जडेजा

स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 शिकार करने वाले हैं। उन्हें सिर्फ दो विकेट की दरकार हैं।

JUL 09, 2022 09:30 IST

रोहित लगाएंगे चौकों का तिहरा शतक?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 चौके जमाने के करीब हैं। उन्हें इसके लिए सिर्फ दो चौकों की जरूरत है।

JUL 09, 2022 08:30 IST

विराट टी20 टीम से बाहर क्यों नहीं हो सकते?

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर रविचंद्रन अश्विन जैसे प्रतिभाशाली गेंदबाज को टेस्ट टीम की अंतिम एकादश से बाहर किया जा सकता है, तो लंबे समय से लय के लिए जूझ रहे विराट कोहली को भी टी20 टीम से बाहर करना बड़ा मसला नहीं होना चाहिये। उनका मानना है कि अगर भारतीय टीम प्रबंधन शानदार लय में चल रहे खिलाड़ियों को अपने कौशल के प्रदर्शन के लिए पर्याप्त अवसर नहीं देगा तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी।

JUL 09, 2022 05:31 IST

हार्दिक के प्रदर्शन पर फिर रहेगी नजर

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 में हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया को सीरीज अपने नाम करने के लिए इस मैच को अपने नाम करना होगा। ऐसे में सबकी नजरें एक बार फिर हार्दिक पांड्या पर होगी।

JUL 09, 2022 04:50 IST

दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

भारत  - विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्‍तान), दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्‍वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

इंग्‍लैंड - जोस बटलर (कप्‍तान), जेसन रॉय, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्‍टोन, हैरी ब्रूक, मोइन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्‍स, रीस टॉपले और मैट पार्किंसन।

JUL 08, 2022 23:22 IST

जॉर्डन 150 विकेट के करीब

इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन सभी फॉर्मेट में 150 विकेट का आंकड़ा छूने के करीब हैं। जॉर्डन अब तक 148 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

JUL 08, 2022 22:40 IST

अपने ही रिकॉर्ड पर होगी रोहित की नजर

लगातार 13 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में जीत का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे टी20 में जीत के साथ अपने रिकॉर्ड में सुधार की कोशिश करेंगे। 

JUL 08, 2022 20:57 IST

सात श्रृंखलाओं में सात कप्तान होना 'आदर्श नहीं' लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते हैं : गांगुली

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा निरंतरता में भरोसा रखते हैं और उनका कहना है कि सात महीनों के अंदर सात कप्तान होना 'आदर्श नहीं' है, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से चीजें इस तरह से हुई कि ऐसा करना पड़ा। गांगुली ने अपना 50वां जन्मदिन लंदन में अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। उन्होंने पीटीआई से साक्षात्कार में कई मुद्दों पर बात की। इस चर्चा में कई कप्तानों, कार्यभार प्रबंधन, मीडिया अधिकारों के मूल्यांकन और बोर्ड की अगुआई के मुद्दे शामिल थे।

JUL 08, 2022 20:26 IST

भारत और जिंबाब्‍वे की होगी भिड़ंंत

भारतीय टीम अगस्‍त में जिंबाब्‍वे के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी, जो वनडे सुपर लीग का हिस्‍सा होगी। 18 अगस्‍त, 20 अगस्‍त और 22 अगस्‍त को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

JUL 08, 2022 20:05 IST

भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के लिए भेजना चाहिए अपनी बी टीम

इंग्‍लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्‍वान ने चुटीले अंदाज में कहा कि भारतीय टीम को इस साल ऑस्‍ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी दूसरे दर्जे की टीम को भेजना चाहिए। विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़‍ियों की गैरमौजूदगी में भी भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और इंग्‍लैंड को पहले टी20 में 50 रन के अंतर से हराया। स्‍वान ने कहा, 'भारत को ऑस्‍ट्रेलिया अपनी बी टीम भेजना चाहिए और संभवत: वो विश्‍व कप जीत जाएं। मेरे ख्‍याल से अच्‍छा आइडिया है कि आप इतने सारे खिलाड़‍ियों को ला रहे हैं। आपके पास विजयी टीम है और दूसरे मैच के लिए एकदम अलग टीम भी तैयार है। मैं चाहता हूं कि आप ऐसा करें भारत। भारतीय टीम में कई सीनियर खिलाड़‍ियों की वापसी होगी, लेकिन उनके बिना भी टीम काफी मजबूत नजर आई। '

JUL 08, 2022 19:06 IST

हार्दिक पांड्या ने पत्रकार को दिया मजेदार जवाब

हार्दिक पांड्या से पूछा गया कि दूसरे और तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए सीनियर खिलाड़ी टीम से जुड़ रहे हैं तो क्‍या प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस पर भारत के स्‍टार ऑलराउंडर ने जवाब दिया, 'सर वो तो पता नहीं। वो तो मैनेजमेंट का ही काम है। मैं तो बस इंडिया के एक ऑलराउंडर की तरह खेलता हूं। मुझे जो कहते हैं, मैं वो करता हूं और उससे ज्‍यादा दिमाग नहीं लगाता हूं।'

पूरी खबर पढ़नें के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

JUL 08, 2022 18:28 IST

हेड टू हेड

भारत और इंग्‍लैंड के बीच अब तक कुल 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 11 मुकाबले जीते जबकि इंग्‍लैंड की टीम 9 मैच जीतने में कामयाब रही। इंग्‍लैंड में दोनों टीमों के बीच कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से इंग्‍लैंड ने चार जबकि भारत ने तीन मैच जीते। दोनों देशों के बीच पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के नतीजों पर गौर करें तो यहां भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने चार मैच जीते जबकि इंग्‍लैंड ने केवल एक मैच जीता है।

JUL 08, 2022 18:27 IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं

JUL 08, 2022 18:26 IST

हार्दिक पांड्या और इशान किशन का मजेदार वीडियो देखिए

JUL 08, 2022 18:26 IST

भारत-इंग्‍लैंड दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच

भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया ने साउथैम्‍प्‍टन में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्‍लैंड को 50 रन से मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्‍लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति का है।