IND vs ENG 5th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन भारत का दबदबा, इंग्लैंड ने सैकड़े से पहले गंवाए 5 विकेट
India vs England 5th Test Day-2 Highlights: भारत का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दूसरे दिन पलड़ा भारी रहा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 100 रन से पहले ही पांच विकेट गंवा दिए।
भारत और इंग्लैंड की टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पुननिर्धारित पांचवें टेस्ट में आमने-सामने हैं। शनिवार को मैच के दूसरे दिन भारत का दबदबा रहा। एक तरफ भारत पहली पारी में 416 रन जोड़ने में कामयाब रहा तो दूसरी तरफ इंग्लैंड की हालत खस्ता कर दी। दूसरे दिन स्टंप के समय इंग्लैंड का स्कोर 26 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन था। वहीं, जॉनी बेयरस्टो (12*) और कप्तान बेन स्टोक्स (0*) नाबाद हैं। बता दें कि आज खेल कई मर्तबा बारिश की वजह से रोका गया।
इंग्लैंड ने किया निराशाजनक आगाज
इंग्लैंड ने पहली पारी में निराशाजनक आगाज किया और उसके दो ओपनर 27 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। एलेक्स लीस ने 6 और जैक क्रॉल ने 9 रन का योगदान दिया। ओली पोप (10) का बल्ला भी नहीं चला। इन तीनों खिलाड़ियो को कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनानया। जो रूट (67 गेंदों में 31) ने बेयरस्टो के साथ पारी को संभालने के प्रयास किया लेकिन कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। दोनों चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी ही कर सके। रूट को मोहम्मद सिराज ने 23वें ओवर में आउट किया। वहीं, इंग्लैंड को दिन का आखिरी झटका मोहम्मद शमी ने जैक लीच के रूप में दिया, जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
भारत के लिए पंत-जडेजा ने मचाया धमला
इससे पहले भारत की पहली पारी में 84.5 ओवर में 416 रन पर सिमट गई। भारत के लिए ऋषभ पंत (146) और रवींद्र जडेजा (104) ने शानदार बल्लेबाजी की। इनके अलवा जसप्रीत बुमराह ने आखिर में ताबड़तोड़ 16 गेंदों में 31 रन बनाकर भारत को 400 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शनिवार को दिन का खेल शुरू होने के बाद मेहमान टीम ने 78 रन जोड़कर तीन विकेट खोए। बता दें कि शुक्रवार को मैच के पहले दिन भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 338 रन बनाए थे। शुभमन गिल (17), चेतेश्वर पुजारा (13), हनुमा विहारी (20), विराट कोहली (11) और श्रेयस अय्यर (15) का बल्ला नहीं चला।
IND vs ENG LIVE STREAMING: इस मैच को लाइव कब और कहां देखें, यहां क्लिक करके जानिए
पहले दिन ऋषभ पंत ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को लड़खड़ाने से बचाया। जडेजा ने पंत का बखूबी साथ दिया। एक समय भारत 98/5 पर मुश्किल स्थिति में पहुंच गया था लेकिन पंत और जडेजा ने 239 गेंदों पर 222 रन की दमदार साझेदारी क जबरदस्त जवाबी हमला किया। पंत ने 150 के अंक तक पहुंचने के लिए एक बड़ा स्लॉग-स्वीप किया लेकिन स्लिप में कैच थमा बैठे। इसके बाद शार्दुल ठाकुर (1) आउट हो गए लेकिन जडेजा ने सुनिश्चित किया कि स्टंप्स बुलाए जाने तक एक और विकेट ना गिरे। गौरतलब है कि पिछले साल कोविड-19 की वजह से टलने के बाद इस साल फिर से निर्धारित किए गए इस निर्णायक टेस्ट मैच में अगर टीम इंडिया जीती तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी क्योंकि भारत 2-1 से आगे है।
ये भी पढ़ेंः सबसे धमाकेदार शतक जड़ने के बाद रिषभ पंत ने दिया ये दिलचस्प बयान
दोनों देशों की प्लेइंग-11 (IND vs ENG 5th Test Playing-11)
भारत की प्लेइंग-11: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
इसे भी पढ़िएः रिषभ पंत और जडेजा की जोड़ी ने रचा इतिहास, बनाया इंग्लैंड के खिलाफ साझेदारी का नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, एलेक्स लीस, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयर्स्टो, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच।
दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त
भारत-इंग्लैंड टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 26 ओवर का खेल होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन जुटाए हैं। जॉनी बेयरस्टो (12*) और बेन स्टोक्स (0*) नाबाद हैं।
IND vs ENG Test Live Score: लीच को शमी ने किया आउट
इंग्लैंड को पांचवां झटका जैक लीच के तौर पर लगा है, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। शमी ने लीच को 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंत के हाथों लपकवाया। लीच बैकफुट पर गुड लेंथ गेंद को रोकने चाहते थे पर चूक गए।
26 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 83/5, जॉनी बेयरस्टो 11* और बेन स्टोक्स 0* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: रूट बने सिराज का शिकार
मोहम्मद सिराज ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने जो रूट को अपने जाल में फंसाया है। रूट 23वें ओवर की अंतिम गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे और विकेटकीपर पंत के हाथों लपके गए। उन्होंने 67 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 31 रन की पारी खेली। रूट ने चौथे विकेट के लिए बेयरस्टो के संग 34 रन की पार्टनरशिप की।
23 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 78/4, जॉनी बेयरस्टो 10* और जैक लीच 0* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: सिराज ने मेडन ओवर फेंका
सिराज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 25वें ओवर में बेयरस्टो को बांधे रखा और कोई रन नहीं बनाने दिया। इससे पहले बेयरस्टो ने 24वें ओवर में एक रन बनाया और इंग्लैंड को बाई का चौका मिला।
25 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 83/4, जॉनी बेयरस्टो 11* और जैक लीच 0* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: शमी ने अच्छा ओवर निकाला
बुमराह ने 21वां ओवर मेडन फेंका, जिसके बाद शमी ने 22वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने लेग बाई का सिर्फ एक रन दिया। हालांकि, इस दौरान भारत ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया।
22 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 77/3, जो रूट 31* और जॉनी बेयरस्टो 10* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: शमी ने डाला मेडन ओवर
शमी ने 20वें ओवर में अच्छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की और कोई रन नहीं दिया। उन्होंने रूट को मेडन ओवर डाला।
20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 77/3, जो रूट 31٭ और जॉनी बेयरस्टो 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Test Live Score: इंग्लैंड 75 रन के पार
इंग्लैंड ने 17वें ओवर में 3 और 18वें ओवर में 5 रन जुटाए, जिसके बाद मेजबान टीम 75 रन के पार पहुंच गई है। रूट और बेयरस्टो के बीच चौथे विकेट के लिए 30 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।
18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 76/3, जो रूट 30٭ और जॉनी बेयरस्टो 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Test Live Score: तीसरे सेशन का खेल शुरू
दूसरे सेशन का अधिक खेल बारिश में धुलने के बाद अब तीसरे सत्र का आगाज हुआ है। हालांकि, तीसरे सत्र में महज एक घंट का ही खेल हो पाएगा। रूट ने खेल शुरू होने के बाद 16वें ओवर में शमी के खिलाफ दो चौके ठोके।
16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68/3, जो रूट 27* और जॉनी बेयरस्टो 6* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live: साढ़े दस बजे शुरू होगा खेल
बीसीसीआई ने मैच को लेकर अहम अपडेट दिया है। खेल भारतीय समयानुसर साढ़े दस बजे शुरू होगा।
UPDATE - Play to restart at 6 PM local (10.30 PM IST)#ENGvIND
— BCCI (@BCCI) July 2, 2022
IND vs ENG Test Live: हटाए जा रहे हैं कवर्स
बारिश रुकने के बाद कवर्स हटाए जा रहे हैं। ग्राउंड्समैन कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द खेल शुरू हो सके। अंपायर अब 9 बजकर 55 पर निरीक्षण करेंगे।
UPDATE - Next inspection at 5.25 PM local (9.55 PM IST)#ENGvIND
— BCCI (@BCCI) July 2, 2022
IND vs ENG Test Live: कुछ देर में अंपायर करेंगे मुआयना
बारिश रुक गई है। अंपायर भारतीय समयानुसार 9 बजकर 30 मिनट पर मैदान का मुआयना करेंगे।
IND vs ENG Test Live: टी ब्रेक की हुई घोषणा
बारिश फिलहाल जारी है और कवर्स पिच पर बरकरार है। हालांकि, इस दौरान टी ब्रेक ले लिया गया है।
IND vs ENG Test Live: बारिश की वजह से रुका खेल
बर्मिंघम में बादल लुका छुप्पी का खेल खेल रहे हैं। बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है और मैच को रोक दिया गया है। खेल रोके जाने के समय इंग्लैंड का स्कोर 15.1 ओवर में 60/3 था। जो रूट 19٭ और जॉनी बेयरस्टो 6* नाबाद थे।
And, rain stops play again!#ENGvIND
— BCCI (@BCCI) July 2, 2022
IND vs ENG Test Live Score: सिराज ने डाला अपना पहला ओवर
कप्तान बुमराह ने 15वें ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को थमाई। यह सिराज का पहला ओवर था, जिसमें 5 रन गए। बेयरस्टो ने तीसरी गेंद पर शानदार चौका जमाया।
15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 60/3, जो रूट 19٭ और जॉनी बेयरस्टो 6* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: पोप 10 रन जोड़कर आउट
इंग्लैंड ने पचासा कंप्लीट कर लिया है। मेजबान टीम ने 81 गेंदों में 50 रन जुटाए। इस दौरान टीम को 10 एक्स्ट्रा रन मिले।
13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 53/3, जो रूट 18٭ और जॉनी बेयरस्टो 0* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: पोप 10 रन जोड़कर आउट
इंग्लैंड को तीसरा झटका ओली पोल के रूप में लगा है। पोप 18 गेंदों में 10 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 2 चौके लगाए। पोप को बुमराह ने 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह फुल लेंथ गेंद पर छेड़खानी करने चक्कर में स्लिप में अय्यर के हाथों लपके गए।
11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 44/3, जो रूट 9٭ और जॉनी बेयरस्टो 0* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score:
पोप और रूट संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने मैच शुरू होने के बाद से अब तक केवल 7 रन जोड़े हैं। शमी ने 10वां ओवर फेंका,जिसमें सिर्फ 1 रन गया।
10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 42/2, ओली पोप 10* और जो रूट 8٭ रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Test Live Score: खेल हुआ शूरू, बुमराह ने थामी गेंद
बारिश के बाद दूसरे सेशन का खेल फिर से शुरू हो गया है। बुमराह ने अपना अधूरा ओवर पूरा किया। रूट ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा।
7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 35/2, ओली पोप 6* और जो रूट 6٭ रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Test Live: 7:45 पर शुरू होगा खेल
बीसीसीआई ने मैच शुरू होने को लेकर अपेड दिया है। बीसीसीआई के मुताबिक, खेल का आगाज सात बजकर 45 पर होगा।
Rescheduled hours of play!
— BCCI (@BCCI) July 2, 2022
1515-1700 (7.45 PM to 9.30 PM IST)
1720-1830 (9.50 PM IST to 11.00 PM IST)
26 overs lost
Play can be extended by 30 minutes to complete the overs.#ENGvIND
IND vs ENG Test Live: बारिश रुकी, कुछ देर में निरीक्षण
बारिश रुक गई है और कवर्स को हटाया जा रहा है। अंपायर कुछ देर में मैदान का मुआयना करेंगे।
IND vs ENG Test Live: बारिश ने फिर डाला खलल
बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया है। ऐसे में दूसरे सेशन में अभी सिर्फ 3.3 ओवर का ही खेल हो पाया है। बारिश की वजह से खेल रोके जाने के समय बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे।
6.3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 31/2, ओली पोप 6* और जो रूट 2٭ नाबाद हैं।
IND vs ENG Test Live Score: बुमराह का शिकार बने क्रॉले
भारत को दूसरी सफलता भी बुमराह ने दिलाई है। उन्होंने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर ओपनर क्रॉले को पवेलियन चलता किया। क्रॉल गुल लेंथ गेंद को कवर की दिशा में भेजना चाहते थे मगर गेंद किनारा लेकर स्लिप में शुभमन गिल के हाथों में चली गई। उन्होंने 17 गेंदों में 9 रन बनाए। उन्होंने एक चौका मारा।
5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 29/2, ओली पोप 4* और जो रूट 2٭ क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: दूसरे सेशन का हुआ आगाज
पहले सेशन में बारिश के खलल डालने के बाद दूसरे सत्र के खेल का आगाज हो चुका है। क्रॉले और पोप बल्लेबाजी के लिए पिच पर हैं। वहीं, इस सेशन का पहला ओवर मोहम्मद शमी ने डाला, जिसमें 11 रन गए। इंग्लैंड को एक चौका समेत बाई के 5 रन मिले। क्रॉले ने दो रन जुटाए जबकि पोप ने चौका जड़ा।
4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 27/1, जैक क्रॉले 9٭ और ओली पोप 4* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live: 5:45 पर शुरू होगा खेल
बारिश थम चुकी है। दूसरे सत्र के खेल का आगाज भारतीय समयानुसार 5 बजकर 45 मिनट पर होगा। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।
&nbs
The revised session timings on Day 2 are as below:
— BCCI (@BCCI) July 2, 2022
2nd Session: 13:15-15:55 (5:45PM to 8:25PM)
3rd Session: 1615-1830 (8:45PM to 11:00PM)
Play can be extended by 30 minutes. #ENGvIND
IND vs ENG Test Live: लंच ब्रेक की हुई घोषणा
बारिश लगातार जारी है। इस दौरान लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि शुक्रवार को भी बारिश ने पहले सत्र में ही खलल डाला था।
IND vs ENG Test Live: बारिश के कारण रुका खेल
इंग्लैंड की पारी शुरू होने के कुछ देर बाद ही बारिश ने खलल डाल दिया। शमी चौथे ओवर का आगाज करने जा रहे थे लेकिन अंपायर ने रोक दिया। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। खेल रोके जाने के के समय जैक क्रॉले 7٭ और ओली पोप 0* नाबाद थे।
IND vs ENG Test Live Score: बुमराह ने लीस को किया बोल्ड
कप्तान बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर एलेक्स लीस को क्लीन बोल्ड किया। लीस सीधे बल्ले से रोकना चाहते थे लेकिन गेंद अंदर की ओर आई और विकेटों में घुस गई। लीस ने 9 गेंदों में 1 चौके के जरिए 6 रन बनाए।
3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 16/1, जैक क्रॉले 7٭ और ओली पोप 0* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: इंग्लैंड की पारी का हुआ आगाज
इंग्लैंड की पहली पारी का आगाज हो गया है। एलेक्स लीस और जैक क्रॉले सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे हैं। वहीं, भारत की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की कमान बुमराह ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ दो रन दिए
1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2/0, एलेक्स लीस 2* और जैक क्रॉले 0٭ क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: भारत ने पहली पारी में 416 बनाए
भारत की पहली पारी 84.5 ओवर में 416 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम की ओर से आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज (2) रहे, जिन्हें एंडरसन ने ब्रॉड के हाथों लपकवाया। वहीं, जसप्रीत बुमराह 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs ENG Test Live Score: ब्रॉड ने एक ओवर में दिए 35 रन
ब्रॉड द्वारा फेंका गया 84वां ओवर में इंग्लैंड के लिए महंगा साबित हुआ। उन्होंने 35 रन लुटा डाले। बुमराह ने 4 चौके और 2 छक्के मारे। इसके अलावा ब्रॉड ने 5 रन वाइड के दिए।
84 ओवर के बाद भारत का स्कोर 412/9, जसप्रीत बुमराह 29* और मोहम्मद सिराज 1٭ रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Test Live Score: जडेजा बने एंडरसन का शिकार
भारत को नौवां झटका रवींद्र जडेजा के तौर पर लगा है। जडेजा शतक जड़कर एंडरसन का शिकार बने। उन्होंने 194 गेंदों में 13 चौकों के जरिए 104 रन की पारी खेली। जडेजा 83वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्लॉग करना चाहते थे मगर क्लीन बोल्ड हो गए।
83 ओवर के बाद भारत का स्कोर 377/9, जसप्रीत बुमराह 0* और मोहम्मद सिराज 1٭ क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: मोहम्मद शमी लौटे पवेलियन
भारत को आठवां झटका मोहम्मद शमी के रूप में लगा है। शमी ने 31 गेंदों में 16 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 3 चौके ठोके। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने 80वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। शमी थर्ड मैन की बाउंड्री को क्लियर करने की फिराक में थे लेकिन जैक लीच ने कैच लपक लिया। उन्होंने सातवें विकेट के लिए जडेजा के संग 48 रन की साझेदारी की।
80 ओवर के बाद भारत का स्कोर 371/8, रवींद्र जडेजा 100* और जसप्रीत बुमराह 0* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: रवींद्र जडेजा ने जड़ा शतक
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शतक ठोक दिया है। उन्होंने 183 गेंदों में 13 चौकों की मदद से सैकड़ा कंप्लीट किया। उन्होंने पॉट्स् द्वारा डाले गए 79वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर चौका मारकर 100 रन पूरे किए। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है।
79 ओवर के बाद भारत का स्कोर 371/7 है, रवींद्र जडेजा 100* और मोहम्मद शमी 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG Test Live Score: आखिरकार शमी का खाता खुला
शमी का खाता खुला गया है। उन्होंने अपनी पारी की 19वीं गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला। इसके बाद शमी ने 20वीं गेंद पर भी चौका जमाया। साथ ही भारयीय टीम ने 350 का आंकड़ा फी छू लिया है।
77 ओवर के बाद भारत का स्कोर 351/7 है, रवींद्र जडेजा 87* और मोहम्मद शमी 9* क्रीज पर हैं।
IND vs ENG Test Live Score: दूसरे दिन के खेल का आगाज
दूसरे दिन का खेल निर्धारित समय से शुरू हो गया है। दिन का पहला ओवर (74वां) बेन स्टोक्स ने डाला, जिसमें सिर्फ एक रन गया। रवींद्र जडेजा ने तीसरी गेंद पर दौड़कर एक रन बनाया।
74 ओवर के बाद भारत का स्कोर 339/7 है, रवींद्र जडेजा 84* और मोहम्मद शमी 0* क्रीज पर हैं।
कौन-कौन है पिच पर
भारत के लिए इस समय रविंद्र जडेजा 83 रन बनाकर और शून्य पर मोहम्मद शमी पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पहले दिन का स्कोर
भारतीय टीम ने पहले दिन टॉस गंवाया था, उसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 338 रन बना लिए थे।
आज भारत-इंग्लैंड टेस्ट का दूसरा दिन
भारतीय क्रिकेट टीम आज पहले दिन को धमाल को बढ़ाते हुए उसे बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेगी।

