LIVE

IND vs ENG 1st ODI Highlights: भारत ने पहले वनडे में इंग्‍लैंड को बुरी तरह रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

IND vs ENG 1st ODI Highlights: जसप्रीत बुमराह (6 विकेट) और रोहित शर्मा (76*) के उम्‍दा प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले वनडे मैच में इंग्‍लैंड को 188 गेंदें शेष रहते 10 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 13, 2022, 07:44 IST
Follow on Google News
IND vs ENG 1st ODI Highlights: भारत ने पहले वनडे में इंग्‍लैंड को बुरी तरह रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
Photo Credit: AP

IND vs ENG 1st ODI Highlights: जसप्रीत बुमराह (19/6) और रोहित शर्मा (76*) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मंगलवार को द ओवल में खेले गए पहले वनडे में इंग्‍लैंड को 188 गेंदें शेष रहते 10 विकेट के विशाल अंतर से हराया। इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 25.2 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्‍य हासिल किया। भारतीय टीम ने वनडे में पहली बार इंग्‍लैंड को 10 विकेट से हराया। 

भारत की पारी का हाल

111 रन के आसान लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों ने क्रीज पर जमने का समय लिया और अपने-अपने विकेट को सुरक्षित रखा। रोहित शर्मा ने पुल और हुक शॉट खेलकर शानदार छक्‍के जमाए और भारत की रनगति को बढ़ाया। रोहित शर्मा ने 49 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित को धवन का अच्‍छा साथ मिला। दोनों ने 18वीं बार शतकीय साझेदारी की। इंग्‍लैंड के गेंदबाजों को इन दोनों बल्‍लेबाजों को आउट करने का कोई जरिया नहीं मिला।

रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में 7 चौके और पांच छक्‍के की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। वहीं शिखर धवन ने 54 गेंदों में चार चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। इंग्‍लैंड ने 7 रन अतिरिक्‍त दिए।

इंग्‍लैंड की पारी का हाल

इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रण को स्‍वीकार किया, लेकिन उसके बल्‍लेबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद शमी के सामने कांप उठे। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में जेसन रॉय को बोल्‍ड करके मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। रॉय खाता नहीं खोल सके। इसके बाद बुमराह का सिक्‍का चला। उन्‍होंने जो रूट, जॉनी बेयरस्‍टो और लियाम लिविंगस्‍टोन को जल्‍दी-जल्‍दी पवेलियन भेजा। मोहम्‍मद शमी ने बेन स्‍टोक्‍स को विकेटकीपर पंत के हाथों झिलवाया। इंग्‍लैंड के टॉप ऑर्डर के चार बल्‍लेबाज जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स और लियाम लिविंगस्‍टोन खाता भी नहीं खोल सके।

बुमराह द्वारा शुरुआत में दिए झटकों का असर इंग्‍लैंड की पूरी पारी पर दिखा। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने मोइन अली (14) का कैच अपनी ही गेंद पर पकड़ा। शमी ने जोस बटलर (30) को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। इंग्‍लैंड पर अपने सबसे कम स्‍कोर पर ऑलआउट होने का खतरा मंडरा रहा था, जिसे डेविड विली (21) और ब्रायडन कार्स (15) ने टाला। इस बीच क्रेग ओवरटन (8) को शमी ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। फिर बुमराह ने कार्स और विली को बोल्‍ड करके इंग्‍लैंड की पारी का अंत किया। 

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 19 रन देकर 6 विकेट लिए। बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। माहम्‍मद शमी को तीन विकेट मिले जबकि प्रसिद्ध कृष्‍णा के खाते में एक विकेट आया। 

टॉस का बॉस

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने बताया कि विराट कोहली ग्रोइन दर्द के कारण नहीं खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करेंगे। जोस बटलर ने कहा कि इंग्‍लैंड की टीम क्रेग ओवरटन, ब्रायडन कार्स और रीस टॉपले जैसे तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान संभाल रही है।

भारत और इंग्लैंड की टीमें

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्‍टो, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स और रीस टॉपले।

भारत:  रोहित शर्मा (कप्‍तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

JUL 12, 2022 21:26 IST

भारत ने 10 विकेट से इंग्‍लैंड को रौंदा

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: ब्रायडन कार्स ने पारी का 19वां ओवर डाला। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलकर छक्‍का जमाया। तीसरी गेंद पर रोहित ने सिंगल लेकर स्‍कोर बराबर किया। चौथी गेंद पर धवन ने बाउंड्री जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। भारत ने इंग्‍लैंड को 10 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत ने 188 गेंदें शेष रहते हुए 10 विकेट से मैच जीता।

JUL 12, 2022 21:23 IST

भारत का स्‍कोर 100 रन के पार

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोइन अली ने पारी का 18वां ओवर किया। शिखर धवन ने चौथी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। फिर प्‍वाइंट की दिशा में सिंगल लिया और इस तरह भारत का स्‍कोर 100 रन पहुंचा। आखिरी गेंद पर रोहित ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 101/0। रोहित शर्मा 67* और शिखर धवन 27* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 10 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 21:18 IST

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, कार्स के ओवर में बटोरे 18 रन

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: ब्रायडन कार्स ने पारी का 17वां ओवर किया। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर हुक शॉट खेलकर छक्‍का जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने 49 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। चौथी गेंद फुलटॉस थी, रोहित शर्मा ने पहले ही रूम बनाया था। उन्‍होंने प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। अगली गेंद पर फिर फाइन लेग की दिशा में शर्मा ने छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने दो रन लिए। इस ओवर में 18 रन बने। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 97/0। रोहित शर्मा 66* और शिखर धवन 24* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 33 ओवर में 14 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 21:14 IST

अली के ओवर में बने 5 रन

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोइन अली पारी का 16वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर रोहित ने पैडल स्‍वीप खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर धवन ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 5 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 79/0। शिखर धवन 24* और रोहित शर्मा 48* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 34 ओवर में 32 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 21:10 IST

रोहित अर्धशतक के करीब

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: ब्रायडन कार्स अपना दूसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर धवन ने मिड ऑफ की दिशा में हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लिया। इस ओवर में 3 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 74/0। रोहित शर्मा 45* और शिखर धवन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 35 ओवर में 37 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 21:04 IST

स्‍टोक्‍स का कड़ा ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: बेन स्‍टोक्‍स पारी का 14वां ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा को लेग बाई का एक रन मिला। पहली चार गेंदें डॉट रही थी। आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 2 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 71/0। रोहित शर्मा 45* और शिखर धवन 20* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 36 ओवर में 35 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 21:02 IST

रोहित शर्मा ने बाउंड्री जमाकर किया कार्स का स्‍वागत

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: ब्रायडन कार्स अपना पहला ओवर करने आए। रोहित शर्मा प्‍वाइंट और कवर के बीच से बेहतरीन ड्राइव के जरिये बाउंड्री लगाई। इस ओवर में 5 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 69/0। रोहित शर्मा 45* और शिखर धवन 20* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 37 ओवर में 42 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 21:00 IST

धवन का शानदार पुल

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: क्रेग ओवरटन ने पारी का 12वां ओवर डाला। तीसरी गेंद पर शिखर धवन ने पुल शॉट खेलकर लांग लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 64/0। शिखर धवन 20* और रोहित शर्मा 40* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 38 ओवर में 47 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:50 IST

टॉपले ने लगातार दूसरा मेडन ओवर डाला

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: रीस टॉपले ने पारी का 11वां ओवर डाला। शिखर धवन ने 6 गेंदों में एक भी रन नहीं बनाया। यह ओवर मेडन रहा। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 56/0। रोहित शर्मा 38* और शिखर धवन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 39 ओवर में 55 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:47 IST

रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्‍के जमाए

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: क्रेग ओवरटन ने पारी का 10वां ओवर डाला। रोहित शर्मा ने पांचवीं और छठी गेंद शॉर्ट देखते ही लगातार दो छक्‍के जमाए। पहला छक्‍का लांग लेग की दिशा में जबकि दूसरा छक्‍का डीप फाइन लेग की दिशा में जमाया। इस ओवर में 12 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 56/0। रोहित शर्मा 38* और शिखर धवन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 40 ओवर में 55 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:42 IST

टॉपले का मेडन ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: रीस टॉपले ने पारी का 9वां ओवर किया। यह ओवर मेडन रहा। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 46/0। रोहित शर्मा 28* और शिखर धवन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 41 ओवर में 65 रन की जरुरत है जबकि उसके सभी विकेट बचे हैं।

JUL 12, 2022 20:38 IST

ओवरटन का महंगा ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: क्रेग ओवरटन ने पारी का आठवां ओवर किया। पहली गेंद लेग स्‍टंप के बाहर वाइड डाली। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 46/0। रोहित शर्मा 28* और शिखर धवन 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 42 ओवर में 65 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:34 IST

धवन ने लगाई शानदार ड्राइव

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: रीस टॉपले ने छोर बदला। पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर। धवन ने आगे बढ़कर मिड ऑफ और कवर्स के बीच में शॉट खेलकर दो रन लिए। दूसरी गेंद पर धवन ने आकर्षक ड्राइव लगाकर चौका जमाया। अगली गेंद पर और बेहतर ड्राइव लगाकर बाउंड्री जमाई। धवन का शानदार फॉर्म नजर आता हुआ। चौथी गेंद पर धवन ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 13 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 37/0। रोहित शर्मा 23* और शिखर धवन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 43 ओवर में 74 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:30 IST

रोहित ने जमाई बाउंड्री

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: क्रेग ओवरटन पारी का छठां ओवर करने आए। शिखर धवन ने पहली ही गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने थर्डमैन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 21/0। रोहित शर्मा 19* और शिखर धवन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 44 ओवर में 90 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:26 IST

रोहित शर्मा ने जड़ा छक्‍का

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: डेविड विली अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। विली ने तीसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेला और फाइन लेग की दिशा में गेंद को स्‍टैंड्स में भेजा। इस ओवर में 6 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 14/0। रोहित शर्मा 13* और शिखर धवन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 45 ओवर में 97 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:21 IST

टॉपले ने डाला मेडन ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: रीस टॉपले ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। यह ओवर मेडन रहा। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 8/0। शिखर धवन 1* और रोहित शर्मा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 46 ओवर में 103 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:18 IST

विली का अच्‍छा ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: डेविड विली ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। शिखर धवन ने शुरुआती चार गेंदें डॉट खेली। फिर पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में 1 रन बना। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 8/0। रोहित शर्मा 7* और शिखर धवन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 47 ओवर में 103 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:17 IST

रोहित शर्मा ने जमाई पहली बाउंड्री

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: रीस टॉपले ने इंग्‍लैंड के लिए दूसरा ओवर किया। रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर रोहित ने विकेटकीपर के सिर के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 7/0। रोहित शर्मा 7* और शिखर धवन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 48 ओवर में 104 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 20:15 IST

विली क कड़क ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: डेविड विली ने इंग्‍लैंड के लिए पहला ओवर किया। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। रन आउट का मौका बन सकता था, लेकिन भाग्‍यशाली रहे। इस ओवर में 1 रन बना। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1/0। रोहित शर्मा 1* और शिखर धवन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 49 ओवर में 110 रन की जरूरत है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

JUL 12, 2022 19:38 IST

बुमराह ने इंग्‍लैंड को किया ऑलआउट

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: जसप्रीत बुमराह अपने स्‍पेल का 8वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर डेविड विली को क्‍लीन बोल्‍ड करके अपना छठा विकेट लिया। विली लेंथ बॉल पर स्‍कूप शॉट खेलने गए, लेकिन चूक गए और गेंद सीधे स्‍टंप्‍स पर जा लगी। बुमराह ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी की। उन्‍होंने 7.2 ओवर में 3 मेडन सहित 19 रन देकर 6 विकेट झटके। डेविड विली ने 26 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाए।

JUL 12, 2022 19:35 IST

टॉपले ने जड़ा छक्‍का

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: युजवेंद्र चहल ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। तीसरी गेंद पर डेविड विली ने सिंगल लिया। फिर आखिरी गेंद पर रीस टॉपले ने लांग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्‍का जड़ा। 25 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 110/9। डेविड विली 21* और रीस टॉपले 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 19:30 IST

बुमराह ने पूरा किया 'पंजा'

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: जसप्रीत बुमराह अपने स्‍पेल का सातवां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर ब्रायडन कार्स को क्‍लीन बोल्‍ड करके अपना पांचवां विकेट झटका। ब्रायडन कार्स ने 26 गेंदों में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए। यह विकेट मेडन ओवर रहा। 24 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 103/9। डेविड विली 20* और रीस टॉपले 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 19:25 IST

चहल का किफायती ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: युजवेंद्र चहल अब गेंदबाजी आक्रमण पर आए। भारत ने अपने पांचवें गेंदबाज को आजमाया। तीसरी गेंद पर कार्स ने कवर की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। फिर विली ने स्‍वीप शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कार्स ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने। 23 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 103/8। डेविड विली 20* और ब्रायडन कार्स 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 19:22 IST

विली ने जमाए दो चौके

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: जसप्रीत बुमराह अपना दूसरा स्‍पेल करने आए। डेविड विली ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर विली ने गेंदबाज और मिड ऑफ के बीच से शानदार बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर विली ने लेट कट खेला और थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 22 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 100/8। डेविड विली 19* और ब्रायडन कार्स 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 19:18 IST

पांड्या ने खर्च किए 6 रन

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: हार्दिक पांड्या अपना दूसरा स्‍पेल करने आए। पहली ही गेंद पर कार्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर कार्स ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर विली ने पुल शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 6 रन बने। 21 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 90/8। डेविड विली 9* और ब्रायडन कार्स 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 19:13 IST

कार्स ने जमाई बाउंड्री

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: प्रसिद्ध कृष्‍णा अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर कार्स ने प्‍वाइंट के ऊपर से शानदार कट शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर कार्स ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद नो मेंस लेंड में गिरी। सिंगल मिला। इस ओवर में 5 रन बने। 20 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 84/8। डेविड विली 8* और ब्रायडन कार्स 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 19:09 IST

शमी का किफायती ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोहम्‍मद शमी अपने दूसरे स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर कार्स ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर विली ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर कार्स ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर विली ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 5 रन बने। 19 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 79/8। डेविड विली 8* और ब्रायडन कार्स 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 19:04 IST

कृष्‍णा के ओवर में 6 रन बने

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: प्रसिद्ध कृष्‍णा अपने स्‍पेल का चौथा ओवर करने आए। दूसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर विली ने पुल शॉट खेला और लांग ऑन की दिशा में बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर विली ने लेग बाई का एक रन लिया। आखिरी गेंद पर कार्स ने सिंगल लिया। इस ओवर में 6 रन बने। 18 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 74/8। डेविड विली 5* और ब्रायडन कार्स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:59 IST

शमी ने झटका तीसरा विकेट

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोहम्‍मद शमी ने पारी का 17वां ओवर किया। तीसरी गेंद पर शमी ने ओवरन को क्‍लीन बोल्‍ड किया। इस ओवर में 1 रन बना और एक विकेट आया। 17 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 68/8। डेविड विली 1* और ब्रायडन कार्स 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:58 IST

ओवरटन ने जमाई दो बाउंड्री

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर किया। ओवरटन ने चौथी और छठी गेंद पर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 8 रन बने। 16 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 67/7। क्रेग ओवरटन 8* और डेविड विली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:50 IST

शमी ने किया बटलर का शिकार

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोहम्‍मद शमी अपना दूसरा स्‍पेल करने आए। पहली ही गेंद पर बटलर ने कवर ड्राइव खेलकर दो रन लिए। शमी ने दूसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर बटलर ने पुल शॉट खेलकर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। शमी ने ऑफ स्‍टंप पर खिंची हुई शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर बटलर ने दूर से ही पुल शॉट खेल दिया। सूर्यकुमार यादव ने डीप स्‍क्‍वायर लेग बाउंड्री पर अच्‍छा कैच लपका। जोस बटलर ने 32 गेंदों में 6 चौके की मदद से 30 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया। 15 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 59/7। डेविड विली 0* और क्रेग ओवरटन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:45 IST

कृष्णा ने अपनी गेंद पर लपका अली का कैच

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: प्रसिद्ध कृष्‍णा अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर मोइन अली ने गेंदबाज के पास से ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। पांचवीं गेंद पर कृष्‍णा ने अपने फॉलो थ्रू में अली का कैच पकड़ा और उन्‍हें चलता किया। मिडिल स्‍टंप की लेंथ बॉल पर अली ने ड्राइव खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद थोड़ी हवा में गई। कृष्‍णा ने आसानी से कैच पकड़ा। मोइन अली ने 18 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 14 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 53/6। जोस बटलर 24* और डेविड विली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:37 IST

पांड्या का अच्‍छा ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: हार्दिक पांड्या ने अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर किया। ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। 13 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 49/5। मोइन अली 10* और जोस बटलर 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:33 IST

कृष्‍णा ने खर्च की एक बाउंड्री

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: गेंदबाजी में परिवर्तन। जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्‍णा को गेंदबाजी आक्रमण पर लाया गया। पहली गेंद शॉर्ट डालने का खामियाजा भुगतना पड़ा। बटलर ने प्‍वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। इसके बाद कृष्‍णा ने अच्‍छी वापसी की और अगली पांच गेंदों में कोई रन नहीं दिया। 12 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 46/5। जोस बटलर 23* और मोइन अली 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:29 IST

इंडिया ऑन फायर

JUL 12, 2022 18:28 IST

इंग्‍लैंड के लिए अच्‍छा ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: हार्दिक पांड्या ने पारी का 11वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर मोइन अली ने प्‍वाइंट के पास से दमदार कट शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर अली ने पुल शॉट खेला और तीन रन दौड़कर लिए। पांचवीं गेंद पर बटलर ने शानदार ऑफ ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। आखिरी गेंद पर बटलर ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 12 रन बने। 11 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 42/5। जोस बटलर 19* और मोइन अली 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:24 IST

पंत ने टपकाया मोइन अली का कैच

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: बुमराह ने अपना स्‍पेल जारी रखते हुए पांचवां ओवर डाला। जोस बटलर ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। फिर बुमराह ने मोइन अली को ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर गेंद डाली, जो वाइड रही। मोइन अली ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया, जो पंत ने कैच छोड़ा। इस ओवर में 3 रन बने। 10 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 30/5। जोस बटलर 14* और मोइन अली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:18 IST

हार्दिक पांड्या की शानदार शुरुआत

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: गेंदबाजी में परिवर्तन। हार्दिक पांड्या को फर्स्‍ट चेंज गेंदबाज के रूप में लाया गया। पांड्या ने गजब की आउट स्विंग हासिल की और जोस बटलर को परेशान रखा। इस ओवर में एक रन बना। 9 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 27/5। जोस बटलर 13* और मोइन अली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:13 IST

बुमराह का हमला

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: जसप्रीत बुमराह ने पारी का आठवां ओवर किया। लियाम लिविंगस्‍टोन ने शुरुआती चार गेंदें डॉट निकाली। पांचवीं गेंद पर उन्‍होंने आगे बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। लिविंगस्‍टोन खाता नहीं खोल सके। बुमराह ने चौथा विकेट झटका। संकट में इंग्‍लैंड। यह विकेट मेडन ओवर रहा। 8 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 26/5। जोस बटलर 12* और मोइन अली 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:09 IST

बटलर ने जमाई बाउंड्री

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोहम्‍मद शमी ने पारी का सातवां ओवर किया। जोस बटलर ने तीसरी गेंद पर पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई, लेकिन उनकी टाइमिंग शानदार नहीं थी। इस ओवर में 4 रन बने। 7 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 26/4। जोस बटलर 12* और लियाम लिविंगस्‍टोन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 18:05 IST

बुमराह ने बेयरस्‍टो को बनाया अपना तीसरा शिकार

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: जसप्रीत बुमराह अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। तीसरी ही गेंद पर उन्‍होंने जॉनी बेयरस्‍टो को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। बुमराह ने लेंथ बॉल इनस्विंग डाली, जो बेयरस्‍टो के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर गई और पंत ने दाएं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से कैच लपका। जॉनी बेयरस्‍टो ने 20 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। फिर बुमराह ने पांचवीं गेंद लेग स्‍टंप के काफी बाहर डाली, जो बाउंड्री के लिए गई। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेटआया। 6 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कार 22/4। लियाम लिविंगस्‍टोन 0* और जोस बटलर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 17:58 IST

शमी का शानदार ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोहम्‍मद शमी ने अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर डाला। पहली तीन गेंदें डॉट डाली। चौथी गेंद पर बेयरस्‍टो ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। फिर बटलर ने आखिरी दो गेंदें खाली जाने दी। इस ओवर में 1 रन बना। 5 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 17/3। जॉनी बेयरस्‍टो 7* और जोस बटलर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 17:53 IST

बुमराह का कड़क ओवर

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: जसप्रीत बुमराह ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर डाला। पहली चार गेंदें डॉट रही। पांचवीं गेंद पर बेयरस्‍टो के बल्‍ले का ऊपरी किनारा लगकर गेंद कवर्स की दिशा में गई। इस पर सिंगल मिला। आखिरी गेंद पर बटलर ने डिफेंस किया। इस ओवर में 1 रन बना। 4 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 16/3। जॉनी बेयरस्‍टो 6* और जोस बटलर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 17:49 IST

शमी ने स्‍टोक्‍स का किया शिकार

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोहम्‍मद शमी ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। बेयरस्‍टो ने तीसरी गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली ही गेंद पर शमी ने बेन स्‍टोक्‍स को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट करा दिया। शमी ने राउंड द विकेट से आकर इन स्विंग गेंद डाली, जिस पर स्‍टोक्‍स के बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लगा, विकेटकीपर पंत ने दाएं ओर एक हाथ से कैच पकड़ा और अपील की। बेन स्‍टोक्‍स पहली ही गेंद पर आउट हुए। जोस बटलर ने आते ही कवर ड्राइव से बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर बटलर हल्‍का सा आगे बढ़े और फाइन लेग की दिशा में फ्लिक करके बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया। 3 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 15/3। जॉनी बेयरस्टो 5* और कप्‍तान जोस बटलर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 17:44 IST

बुमराह ने एक ओवर में झटके दो विकेट

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: जसप्रीत बुमराह ने पारी का दूसरा ओवर किया। बुमराह की कहर बरपाती गेंदें जेसन रॉय और जो रूट के समझ नहीं आई। बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद पर जेसन रॉय को बोल्‍ड किया। बुमराह ने ऑफ स्‍टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जिस पर रॉय कवर ड्राइव खेलने गए। गेंद उनके बल्‍ले के अंदरूनी किनारे पर लगकर स्‍टंप पर जा लगी। इसके बाद छठी गेंद पर बुमराह ने रूट को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। रूट ने ऑफ स्‍टंप के पास लेंथ गेंद पर बल्‍ला अड़ाया, जिसका खामियाजा उन्‍हें भुगतना पड़ा। बुमराह का विकेट मेडन ओवर रहा। 2 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 6/2। जॉनी बेयरस्‍टो 4* और बेन स्‍टोक्‍स 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 12, 2022 17:36 IST

बेयरस्‍टो ने जमाई मैच की पहली बाउंड्री

IND vs ENG, 1st Odi, Live Score: मोहम्‍मद शमी ने भारत की तरफ से पहला ओवर किया। जॉनी बेयरस्‍टो ने ओवर की पांचवीं गेंद पर प्‍वाइंट के पास से शानदार बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 6 रन बने। 1 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 6/0। जॉनी बेयरस्‍टो 4* और जेसन रॉय 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।


 

JUL 12, 2022 17:24 IST

भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

JUL 12, 2022 17:23 IST

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्‍टो, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स और रीस टॉपले।

JUL 12, 2022 17:21 IST

भारत ने जीता टॉस

भारत और इंग्‍लैंड के बीच द ओवल में आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।  भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने बताया कि विराट कोहली ग्रोइन दर्द के कारण नहीं खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करेंगे। जोस बटलर ने कहा कि इंग्‍लैंड की टीम क्रेग ओवरटन, ब्रायडन कार्स और रीस टॉपले जैसे तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान संभाल रही है।

JUL 12, 2022 16:29 IST

कुछ ही देर में होगा पहले वनडे का टॉस

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच का टॉस कुछ ही समय में होगा। मैच का आगाज 5.30 बजे से होगा जबकि टॉस 5 बजे होगा।

JUL 12, 2022 16:13 IST

कैसी होगी ओवल की पिच?

केनिंग्टन ओवल मैदान लंदन में स्थित है और आज की पिच की बात करें तो गर्म मौसम की वजह से गेंदबाजों को शुरुआत में ज्यादा मदद मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है और जैसै-जैसे मैच आगे बढ़ेगा स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है।

JUL 12, 2022 16:02 IST

सूर्यकुमार यादव के स्थान में बदलाव?

टी20 में जबरदस्त शतक के बाद अब सूर्यकुमार यादव पर वनडे सीरीज में भी नजर बनी रहेगी।

JUL 12, 2022 15:49 IST

टीम इंडिया की विश्व कप तैयारी

इस साल जहां आईसीसी टी20 विश्व कप होना है, वहीं अगले साल वनडे विश्व कप। ऐसे में वनडे की तैयारियां अहम हो जाती है। भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज भी इसी का हिस्सा है।

JUL 12, 2022 14:24 IST

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, सैम कुरेन, डेविड विली, मैट पार्किंसन, रीस टॉपली, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स और मोइन अली।

JUL 12, 2022 14:24 IST

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे की संभावित भारतीय एकादश

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

JUL 12, 2022 13:06 IST

विराट कोहली चोटिल?

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को लेकर खबर है कि वो पहले वनडे मैच से बाहर रह सकते हैं। उनको ग्रोइन इंजरी की दिक्कत बताई जा रही है।

JUL 12, 2022 12:22 IST

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों पर नजर

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड के लिए जो खिलाड़ी महत्वपूर्ण होंगे वो इस प्रकार हैं- जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, सैम करन।

JUL 12, 2022 09:51 IST

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू होने वाली वनडे सीराज का पूरा कार्यक्रम।
JUL 12, 2022 09:39 IST

आज किन खिलाड़ियों पर नजरें

आज भारत की तरफ से रोहित, अय्यर,बुमराह और सूर्यकुमार पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी रहने वाली हैं।

JUL 12, 2022 00:42 IST

भारत-इंग्‍लैंड हेड टू हेड

भारत और इंग्‍लैंड के बीच अब तक कुल 103 वनडे मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 55 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 43 मुकाबलों में इंग्‍लैंड विजेता बना है। तीन मैचों के नतीजे नहीं निकले जबकि दो मुकाबले ड्रॉ पर खत्‍म हुए। आखिरी बार भारत और इंग्‍लैंड के बीच पुणे में 28 मार्च 2021 को वनडे मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने इंग्‍लैंड को सात विकेट से मात दी थी। दोनों देशों के बीच पिछले पांच वनडे मैचों के नतीजों पर गौर करें तो इंग्‍लैंड ने तीन जबकि भारत ने दो मैच जीते हैं।

JUL 11, 2022 23:02 IST

ऋषभ पंत का हेडशॉट

JUL 11, 2022 23:01 IST

शिखर धवन के हेड शॉट

JUL 11, 2022 22:42 IST

विराट कोहली का पहले वनडे से हो सकते हैं बाहर

बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'विराट कोहली को इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान ग्रोइन दर्द हुआ। यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि फील्डिंग करते समय उनको यह परेशानी हुई या फिर बल्‍लेबाजी करते समय। वो संभवत: द ओवल में होने वाले पहले वनडे से बाहर रहेंगे क्‍योंकि ग्रोइन को आराम की जरूरत होती है।'

JUL 11, 2022 22:20 IST

'रोहित ब्रिगेड' अब वनडे में बजाने उतरेगी इंग्‍लैंड की बैंड

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में आक्रामक रुख अख्तियार करने का भारत को फायदा हुआ, लेकिन मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्लेबाज पहली गेंद से ही बड़ा शॉट लगाने से बचेंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टीम को अपने आक्रामक रूख को बनाये रखना चाहिये।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

JUL 11, 2022 19:33 IST

प्रसाद ने आगे क्‍या कहा

भारत के लिए 33 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेलने वाले प्रसाद ने कहा, 'मानदंड अब काफी बदल गए हैं, जहां पहले फॉर्म से बाहर होने पर आराम दिया जाता था। अब ऐसा नहीं है। यह प्रगति का कोई सही रास्ता नहीं है। देश में इतनी प्रतिभा है कि उनके करियर से नहीं खेल सकते।' इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन और ट्रेंट ब्रिज में खेले गए दो टी20 में कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत द्वारा 2-1 से जीती गई तीन मैचों की सीरीज में सिर्फ एक और 11 रन बनाए।
JUL 11, 2022 19:33 IST

वेंकटेश प्रसाद ने कोहली के खराब फॉर्म दिया करारा बयान

प्रसाद ने लिखा, 'एक समय था जब आप खराब फॉर्म में होते थे तो आपको बाहर कर दिया जाता था। सौरव, सहवाग, युवराज, जहीर, अनिल कुंबले और भज्जी सभी को फॉर्म में नहीं होने पर बाहर कर दिया गया है। वे घरेलू क्रिकेट में वापस आए और बेहतर करके दोबारा टीम में जगह बनाई।'
JUL 11, 2022 19:16 IST

सुनील गावस्‍कर को नहीं विराट के फॉर्म की चिंता

सुनील गावस्‍कर ने स्‍पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा कि उन्‍हें विराट कोहली के फॉर्म को लेकर चिंता नहीं है। गावस्‍कर ने कहा, 'मैं टी20 वर्ल्‍ड कप में विराट कोहली की जगह को लेकर चिंतित नहीं हूं। फॉर्म टेंपररी है क्‍लास परमानेंट है।'

JUL 11, 2022 18:55 IST

रोहित-शिखर की जोड़ी साथ नजर आएगी

रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी कल एक बार फिर भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करती हुई नजर आएगी। दोनों ने ओपनिंग पर भारत के लिए काफी रन बनाए हैं।

JUL 11, 2022 18:20 IST

भारत-इंग्‍लैंड वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम

JUL 11, 2022 16:32 IST

भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 5 बजे होगा।

JUL 11, 2022 16:31 IST

लंदन में होगा पहला वनडे

लंदन के ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाना है।

JUL 11, 2022 16:31 IST

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब वनडे सीरीज की बारी है। दोनों टीमों के बीच मंगलवार को पहला वनडे मैच खेला जाएगा।