LIVE

India vs Australia 3rd ODI: रोमांचक तीसरे वनडे में टीम इंडिया जीती, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

India vs Australia 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को तीसरा और आखिरी वनडे खेला गया। भारत ने यह मैच 13 रन से अपने नाम किया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 2, 2020, 17:29 IST
Follow on Google News
India vs Australia 3rd ODI: रोमांचक तीसरे वनडे में टीम इंडिया जीती, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
Photo Credit: Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में भिड़ीं। दोनों टीमों के बीच यह कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर खेला गया। भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत को शुरुआती दो मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारत ने पहला वनडे 66 और दूसरा 51 रन से गंवाया था। हालांकि, भारतीय टीम आखिरी वनडे में वापसी करने में सफल रही । ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया।

DEC 02, 2020 17:29 IST

भारत ने 13 रन से जीता आखिरी वनडे मैच

 भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे अपने नाम कर लिया। मानुका ओवल मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मैच में भारत ने कंगारू टीम को 13 रन से शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 303 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में मेजबान टीम 49.3 ओवर में 289 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल (59), एलेक्स कैरी (38), एश्टन आगर (28), मोइजेज हेनरिक्स (22), कैमरून ग्रीन (21), मार्नस लाबुशेन (7), स्टीव स्मिथ (7), सीन एबॉट (4) और एजम जाम्पा ने 4 रन का योगदान दिया। वहीं, जोश हेजलुवड 7 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से शार्दुल ठाकर ने तीन, टी नटराजन-जसप्रीत बुमराह ने दो-दो, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का एक बल्लेबाज रन आउट होकर पेविलियन लौटा।

इससे पहले भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए थे। भारत की तरफ से सर्वाधिक रन हार्दिक पांड्या (नाबाद 92) ने बनाए। साथ ही रवींद्र जडेजा (नाबाद 66), विराट कोहली (63), शुभमन गिल (33), श्रेयस अय्यर (19) शिखर धवन (16) और केएल राहुल ने 5 रन बनाए। ऑस्ट्रलिया के लिए एश्टन आगर ने दो जबकि जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट चटकाया।
 

DEC 02, 2020 17:29 IST

अंतिम 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 19 रन

अंतिम 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 33 रन की दरकार थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों की उम्मीदों पर पानी फेर  दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम तमाम कोशिशों के बावजूद सिर्फ 19 रन ही बना सके। टीम ने इस दौरान सीन एबॉट (4) एश्टन आगर (28) और एजम जाम्पा (4) के विकेट खोए।

DEC 02, 2020 16:39 IST

ग्लेन मैक्सवेल अर्धशतक जड़कर आउट

ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट ग्लेन मैक्सवेल के तौर पर गिरा। पिछले दो मैचों में तूफानी पारी खेलने वाले मैक्सवेल ने शानदार अर्धशतक जमाया। हालांकि, वह आखिर तक नहीं टिक पाए। उन्हों 38 गेंदों में 59 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 4 बेहतरीन छक्के जमाए। 31वें ओवर में क्रीज पर उतरे मैक्सवेल 45वें ओवर में जसप्रीत बुमराह का शिकर बने। बुमराह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। मैक्सेवल 268 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने कैरी के जाने बाद एश्टन आगर के साथ सातवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। 

DEC 02, 2020 16:15 IST

ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में बनाए 234 रन

ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरने के बाद ग्लेन मैक्सवेल (38*) और एश्टन आगर (12*) ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों धीरे-धीर रन जुटाकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 41 ओवरों का खेल होने के बाद मेजबाज टीम 234 रन हो गए हैं।  
 

DEC 02, 2020 16:05 IST

अर्धशतक से चूके एलेक्स कैरी 

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका एलेक्स कैरी के रूप में लगा। वह 38वें ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटे। आरोन फिंच के जाने पर आए कैरी ने धैर्य के साथ बैटिंग की। हालांकि, वह अर्धशतक जमाने से चूक गए। उन्होंने 42 गेंदों में 4 चौकों के  जरिए 38 रन बनाए। उनका विकेट 210 के कुल स्कोर पर गिरा। कैरी ने छठे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल के संग 52 रन की पार्टनरशिप की।
 

DEC 02, 2020 15:55 IST

ऑस्ट्रेलिया ने 200 का आंकड़ा पार किया

ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मेजबान टीम ने 36.3 ओवर में 200 रन बनाए। कंगारू टीम ने 122 गेंदों में 100 रन बनाए थे और उसने अगला सैक़ड़ा बनाने के लिए 99 गेंदें खेलीं।

DEC 02, 2020 15:55 IST

35 ओवरों का खेल हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है। 36 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 183 रन है। एलेक्स कैरी 33 और ग्लेन मैक्सवेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

DEC 02, 2020 15:55 IST

कैमरून ग्रीन ने खेली 21 रन की पारी

ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट कैमरून ग्रीन के रूप में गिरा। डेब्यू मैच खेलने वाले ग्रीन ने 27 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। उन्होंने 1 चौका 1 और 1 छक्का लगाया। उन्हें कुलदीप यादव ने 31वें ओवर में आउट किया। उन्होंने उठाकर शॉट मारने की कोशिश, लेकिन  डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर रवींद्र जडेजा ने शानदार कैच पकड़ लिया। उन्होंने एलेक्स कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े। वह 158 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। 
 

DEC 02, 2020 15:18 IST

ऑस्ट्रेलिया के 150 रन हुए पूरे

ऑस्ट्रेलिया ने 150 रन का आंकड़ा छू लिया है। टीम ने यह रन 29.3 ओवर में बनाए। 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 151/4 है। डेब्यूटेंट कैमरून ग्रीन (15*) और एलेक्स कैरी (15*) क्रीज पर हैं।

DEC 02, 2020 15:03 IST

कप्तान फिंच को जडेजा ने भेजा पवेलियन

भारत को चौथी सफलता आरोन फिंच के तौर पर मिली। फिंच ने एक बार फिर टिककर बल्लेबाजी, लेकिन वह शतक नहीं जमा पाए। उन्होंने 82 गेंदों में 75 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 3 छक्के जड़े। फिंच 26वें ओवर में रवींद्र जडेजा का शिकार बने। उन्होंने छक्का मारने प्रयास किया, मगर लॉन्ग-ऑन पर शिखर धवन ने कैच लपक लिया। उनका विकेट 123 के कुल स्कोर पर गिरा। फिंच ने पहले और दूसरे वनडे में क्रमश: 114 और 60 रन की पारी खेली थी। 

DEC 02, 2020 14:53 IST

हेनरिक्स बने शार्दुल का शिकार

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका मोइजेज हेनरिक्स के रूप में लगा। स्मिथ के आउट होने के बाद खेलने आए हेनरिक्स ने 22 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके मारे। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने 23वें ओवर में मिडविकेट पर शिखर धवन के हाथों लपकवाया। हेनरिक्स ने कुछ देर तक फिंच का बखूबी साथ दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। हेनरिक्स का विकेट 117 के कुल स्कोर पर गिरा।

DEC 02, 2020 14:44 IST

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सैकड़ा

ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन का आंकड़ा छू लिया है। टीम ने  20.1 ओवर में सैकड़ा बनाया। कंगारू टीम ने 48 गेंदों में 50 रन बनाए थे और उसने अगला पचासा बनाने के लिए 62 गेंदें खेलीं। 21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 111/2 है। 

DEC 02, 2020 14:42 IST

आरोन फिंच ने जड़ा 29वां अर्धसतक

अच्छी फॉर्म में चल रहे कप्तान आरोन फिंच अर्धशतक बना लिया है। उन्होंने  उन्होंने 61 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना पचासा बनाया। फिंच ने 18वें ओवर में छक्का जड़कर फिफ्टी पूरी की। उनके वनडे करियर का यह 29वां अर्धशतक है।

DEC 02, 2020 14:23 IST

15 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 72

आरोन फिंच (37*) और मोइजेज हेनरिक्स (13*) को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने दो विकेट झटककर कंगारू टीम के खिलाफ शिकंजा कस रखा है। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 72/2 है। 

DEC 02, 2020 14:06 IST

स्मिथ सिर्फ 7 रन बनाकर आउट 

पिछले दो मैचों में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले स्टीव स्मिथ का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने 15 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने 12वें ओवर में पवेलियन भेजा। वह शॉट मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में चली गई। उनका विकेट 56 के कुल स्कोर पर गिरा।
 

DEC 02, 2020 13:55 IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम का पचासा पूरा

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना पचासा पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 9.5 ओवर में 50 रन बनाए। टीम को इस दौरान 8 रन अतिरिक्त मिले। आरोन फिंच 33 और स्टीव स्मिथ 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों भारतीय गेंदाबजों का बेहद संभलकर सामना कर रहे हैं। 10 ओवरों का खेल होने के बाद मेजबान टीम का स्कोर 51/1 है। 

DEC 02, 2020 13:36 IST

नहीं चला मार्नस लाबुशेन का बल्ला

दो मैचों जबरदस्त शुरुआत करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी वनडे में अच्छा आगाज नहीं कर पाई। डेविड वॉर्नर की जगह बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे मार्नस लाबुशेन सस्ते में पवेलियन लौट गए। वह 13 गेंदों में केवल 7 रन ही बना सके। उन्हें डेब्यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज टी नटराजन ने छठे ओवर में अपना शिकार नाया। वह नटरानज की गेंद पर पर पड़ने के बाद समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। लाबुशेन ने आरोन फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े। 

DEC 02, 2020 13:17 IST

बुमराह ने संभाली गेंदबाजी की कमान

भारत की तरफ से गेंदबाजी की कमान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने संभाली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने मार्नस लाबुशेन और आरोन फिंच आए हैं। बुमराह ने पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज लाबुशेन को काफी परेशान किया। लाबुशेन ने 6 गेंदें खेलकर सिर्फ 2 रन बनाए। 
 

DEC 02, 2020 12:46 IST

पांड्या-जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी

विराट कोहली के आउट होने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मजबूती से मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी।  एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम 300 का आंकड़ा नहीं छू पाएगी, लेकिन पांड्या और जडेजा ने यह मुमकिन कर दिखाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 108 गेंदों में 150 रन की शानदार अविजित साझेदारी कर भारत को 300 के पार पहुंचाया। पांड्या ने 76 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के दम पर नाबाद 92 रन बनाए। वहीं, जडेजा ने 50 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 66 रन की पारी खेली। जडेजा के वनडे करियर का यह 13वीं फिफ्टी है। 

DEC 02, 2020 12:21 IST

47 ओवरों में भारत ने बनाए 260 रन

हार्दिक पांड्या (78*) और रवींद्र जडेजा (39*)  क्रीज पर हैं। दोनों ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामने कर रहे हैं। 47 ओवर का खेल पूरा हो गया है और भारत ने 260 रन बना लिए हैं। 

DEC 02, 2020 12:04 IST

हार्दिक पांड्या ने मारी फिफ्टी 

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडक हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक जड़ दिया है। पांड्या ने 44वें ओवर में जाकर फिफ्टी बनाई। उन्होंने 53 गेंदों में 4 चौकों के जरिए अपने 50 रन बनाए। पांड्या के वनडे करियर का यह छठा अर्धशतक है। 44 ओवर का खेल पूरा होने के बाद भारत का स्कोर 216/5 पर पहुंच गया है। 

DEC 02, 2020 11:56 IST

भारतीय टीम ने छुआ 200 का आंकड़ा

भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने 41.2 ओवर में 200 रन बनाए। हार्दिक पांड्या (46*) और रवींद्र जडेजा (15*) बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों छठे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर चुके हैं। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 204/5 है।

DEC 02, 2020 11:40 IST

37 ओवर के बाद भारत 170 के पार

भारतीय टीम पहली बल्लेबाजी करने के बावजूद लय में नहीं दिख रही है। मेहमान बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों के आगे संघर्ष करना पड़ रहा है। हार्दिक पांड्या 24 और रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/5 है।

DEC 02, 2020 11:25 IST

कप्तान कोहली ने खेली 63 रन की पारी

भारत को पांचवां झटका विराट कोहली के रूप में लगा। पिछले मैच में 89 रन बनाने वाले कोहली ने एक बार फिर टिककर बल्लेबाजी की। तीसरे नंबर पर खेलने आए भारतीय कप्तान ने 78 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 5 चौके जड़े। कोहली को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी को कैछ थमाया। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 152/5 है।

DEC 02, 2020 11:08 IST

विराट कोहली ने जमाया अर्धशतक 

फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जमा दिया है। कोहली ने संभलकर खेलते हुए 64 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने इस दौरान 4 चौके लगाए। कोहली के वनडे करियर का यह 60वां अर्धशतक है। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133/4 है।

DEC 02, 2020 10:59 IST

जल्द पवेलियन लौटे केएल राहुल

भारतीय टीम का चौथा विकेट विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के तौर पर गिरा। अय्यर के जाने पर खेलने उतरे राहुल जल्द पवेलियन लौट गए। उन्होंने पिछले मैच में 76 रन की पारी खेली थे, मगर वह आखिरी मुकाबले में 11 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए। उन्हें एश्टन आगर ने 26वें में एलबीडबल्यू किया। राहुल ने रिव्यू भी लिया, जिसका कोई फाएदा नहीं हुआ। उन्होंने 123 के कुल स्कोर पर अपना विकेट गंवाया।  

DEC 02, 2020 10:47 IST

बड़ी पारी नहीं खेल पाए श्रेयस अय्यर

भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। शुभमन गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 21 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 19 रन ही बना सके। उन्हें एडम जाम्पा ने 23वें ओवर में आउट किया। वह बड़ा शॉट शॉट मारना चाहते थे, लेकिन मार्नस लाबुशेन के हाथों लपके गए। उनका विकेट 114 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने विराट कोहली के साथ 32 रन की पार्टनरशिप की।

DEC 02, 2020 10:37 IST

20वें ओवर में जाकर भारत का सैकड़ा पूरा

भारतीय टीम ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया है। भारत ने 19.4 ओवर में अपना 100 रन बनाए। टीम को इस दौरान 5 अतिरिक्त रन मिले। मेहमान टीम ने 62 गेंदों में  पचासा बनाया था लेकिन अगले 50 रन बनाने के लिए उसे 58 गेंदें खेलनी पड़ीं। 20 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है, जिसके बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। विराट कोहली 36 और श्रेयस अय्यर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

DEC 02, 2020 10:23 IST

शुभमन गिल बने आगर का शिकार

भारत का दूसरा विकेट सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के तौर पर गिरा। उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन वह अर्धशतक जमाने से रह गए। गिल ने 39 गेंदों में 33 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का मारे। उन्हें 16वें ओवर में एश्टन आगर ने पवेलियन का राह दिखाई। वह गेंद को पिच पर पड़ने के बाद भांप नहीं पाए और  एलबीडबल्यू हो गए। उनका विकेट 82 के कुल स्कोर पर गिरा। गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के  लिए 56 रन जोड़े। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/2 है।

DEC 02, 2020 10:12 IST

विराट कोहली के 12,000 वनडे रन पूरे

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।  उन्होंने पारी में 23वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। कोहली से पहले वनडे में सबसे तेज 12 हजारी बनने का रिकॉर्ड सचिन के नाम दर्ज था। सचिन ने 309 वनडे मैचों की 300 पारियों में 12,000 रन बनाए थे जबकि कोहली ने 251 मैचों की 242वीं पारी में यह कारनामा अंजाम दिया। 

DEC 02, 2020 09:58 IST

50 रन के पार पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम 50 रन के पार पहुंच गई है है। भारत ने 10.1 ओवर में अपना पचासा पूरा किया। धवन के आउट होने के शुभमन गिल (25) और विराट कोहली (14) बल्लेबाजी कर रहे हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 59/1 है। 

DEC 02, 2020 09:49 IST

शिखर धवन सस्ते में हुए आउट

भारत को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। धवन टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाए और महज 16 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 27 गेंदों की पारी में 2 चौके मारे। उन्हें छठे ओवर में सीन एबॉट ने अपना शिकार बनाया। वह गलत शॉट खेलकर कवर पर एश्टन आगर को कैच थमा बैठे। धवन ने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 26 रन की साझेदारी की। धवन ने पहले और दूसरे मैच में क्रमश: 74 और 30 रन बनाए थे। 
 

DEC 02, 2020 09:30 IST

भारत ने 5 ओवर में बनाए 24 रन

भारतीय टीम ने सधा हुआ आगाज किया है। भारत ने शुरुआती 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ 24 रन जुटा। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 15 और शिखर धवन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

DEC 02, 2020 09:19 IST

पारी का आगा करने आए धवन और गिल

भारत की ओर से पारी का करने शिखर धवन और शुभमन गिल आए हैं। गिल को सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने गेंदबाज की कमान संभाली। उन्होंने धवन को पहला ओवर मेडल डाला। 
 

DEC 02, 2020 09:10 IST

टी नटराजन और कैमरून ग्रीन को डेब्यू का मौका मिला

आज के मैच में भारत ने 29 वर्षीय तेज गेंदबाज टी नटराजन और ऑस्ट्रेलिया ने 21 वर्षीय ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को डेब्यू करने का मौका दिया है। नटराजन खतरनाक और सटीक यॉर्कर डालने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने इस हुनर की वजह से आईपीएल 2020 में जमकर वाहवाही बटोरी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले कैमरुन जितने अच्छे बल्लेबाज हैं, उतनी ही शानदार गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने पिछले 12 महीनों में बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाए।

DEC 02, 2020 09:03 IST

दोनों टीमों ने प्लेइंग में किए बदलाव

शुरुआती दो मैचों में टॉस हारने वाली भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में टॉस जीता है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। मेहमान टीम ने मयंक अग्रवाल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और मोहम्मद शमी की जगह शुभमन गिल, कुलदीप यदाव, शार्दुल ठाकर और टी नटराजन को मौका दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी एकादश में तीन बदलाव किए हैं। मेजबान टीम ने डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क के स्थान पर कैमरून ग्रीन, एश्टन आगर और सीन एबॉट को अवसर दिया है।

DEC 02, 2020 08:53 IST

प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल,  मोइजेज हेनरिक्स, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, एश्टन आगर, सीन एबॉट, जोश हेजलवुड और एडम जाम्पा।

DEC 02, 2020 08:27 IST

ऑस्ट्रेलिया का दो मैचों ऐसा रहा प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले गए शुरुआत दो मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने 27 नवंबर को पहले वनडे में निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के खोकर 374 रनों का विशाल स्कोर बनाया था और फिर भारत को आठ विकेट के नुकसान पर 308 रनों पर रोक दिया। मेजबान टीम ने 30 नंबर को दूसरे वनडे में चार विकेट गंवाकर 389 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 338 रन ही बना पाई। 

DEC 02, 2020 08:26 IST

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई का दबदबा

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा कायम है। दोनों टीमों में अब तक 147 वनडे मैचों में टक्कर हुईं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 80 पर कब्जा किया और भारतीय टीम 52 मुकाबले अपने नाम कर करने में कामयाब हो सकी। वहीं, 15 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत का ऑस्ट्रेलियाई धरती पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 53 वनडे में से सिर्फ 13 जीते जबकि कंगारू टीम ने 38 में विजय हासिल की। दो मैच बेनतीजा रहे।