जब MS DHONI का हुआ भूत से सामना, डरते-डरते आ गई नींद !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 04:20 PM IST

Mahendra Singh Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी से बड़ी-बड़ी टीमों में डर का माहौल पैदा किया था। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी से जबरदस्त रही, लेकिन उन्हें खुद एक बार ऐसा डर लगा कि उन्हें डरते-डरते नींद ही आ गई। इंग्लैंड में होटल में उनका भूत से सामना हुआ था, जहां वो भूत से काफी डर गए थे।

जब MS DHONI का हुआ भूत से सामना, डरते-डरते आ गई नींद !
Photo Credit: Twitter

Mahendra Singh Dhoni: दुनिया में आत्मा या भूत मौजूद है या नहीं इसके साक्ष्य अब तक किसी के हाथ नहीं लगे हैं। भूत का साक्ष्य तो नहीं मिला है, लेकिन इसका डर हर इंसान में देखा जा सकता है। भूत नाम से ही किसी भी इंसान में एक अलग तरह का डर पैदा हो जाता है, जो कई बार तो काफी खतरनाक भी साबित होता है। आम लोगों की तरह बड़े नामचीन लोग भी भूत से डरते हैं, जिसकी एक बानगी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी में नजर आयी थी।

महेन्द्र सिंह धोनी का भूत से हुआ था सामना!

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी के दौरान विपक्षी खेमे में अपने दांव से डर का माहौल पैदा करने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी एक बार भूत का सामना कर चुके हैं, जिससे वो काफी ज्यादा डर भी गए थे।

जी हां... आपने बिल्कुल सही पढ़ा, भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का भी एक बार भूत से सामना हो चुका है, जिसके बाद वो इतने ज्यादा डर गए थे, कि डरते-डरते ही उन्हें कब नींद आ गई पता ही नहीं चला।

इंग्लैंड दौरे पर एक होटल में अपने आप कमरें के दरवाजे को खुलते देखा

ये वाकया भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के एक दौरे पर हुआ था। टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर थी, जिसमें एक भारतीय टीम लंदन के लैंघम होटल में ठहरी थी। महेन्द्र सिंह धोनी अपने कमरें में रात में अकेले थे।

इस होटल में रात में धोनी अपने कमरें में जब आराम कर रहे थे, तभी उनकी नजर कमरें के दरवाजें पर पड़ी जो अपने आप ही खुल रहा था। ये देख धोनी काफी डर गए। लेकिन उन्होंने सोचा कि वो खुद दरवाजा बंद करना भूल गए होंगे और दरवाजा हवा से खुला होगा।

फिर दरवाजा बंद करने के बाद डरते-डरते धोनी को नींद आ गई। इसके बाद अगली रात फिर से इसी तरह की घटना हुई। फिर से दरवाजा अपने आप खुल रहा था। अब धोनी डर जरूर गए, लेकिन उन्होंने अपना आपा खो दिया और जोर-जोर से होटल स्टाफ को बुलाने लगे, और उस पर खूब चिल्लाएं। जिसके बाद उन्होंने अपना कमरा बदल दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!