Asia Cup 2022: फाइनल की फुल डेस रिहर्सल में हार के बाद बोले बाबर, शिकस्त से लेंगे ये सबक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 06:00 AM IST

एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करने के बाद बाबर आजम ने कहा है कि उनकी टीम इस हार से सबक लेगी।

Asia Cup 2022: फाइनल की फुल डेस रिहर्सल में हार के बाद बोले बाबर, शिकस्त से लेंगे ये सबक
Photo Credit: AP

दुबई: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले मेजबान श्रीलंका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान की पूरी टीम को 19.1 ओवर में 121 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए 122 रन के विजयी लक्ष्य को तीन ओवर और 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने 5 विकेट से रौंदा
श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 के फाइनल की फुल ड्रेस रिहर्सल में करारी हार का सामना करने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 121 रन पर ढेर होने पर चिंता जताते हुए कहा, आज हमने जिस तरह पावरप्ले में शुरुआत की थी, वह काफी अच्छी थी। लेकिन हम उसे आगे जारी नहीं रख पाए।' पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए थे। 

हमेशा से हमारे यहां पैदा होते रहे हैं तेज गेंदबाज
बाबर ने टीम के तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, हमारे तेज गेंदबाजों ने काफी बढ़िया गेंदबाज़ी करते हुए वापसी कराई। हमारी टीम के सभी तेज गेंदबाजी काफी अच्छे हैं। हमारे यहां हमेशा से अच्छे तेज गेंदबाज पैदा होते रहे हैं। हसन अली की वापसी और अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। 

इस मुकाबले में मिली हार से सीखेंगे सबक 
फाइनल से पहले सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में हार से मिले सबक के बारे में बाबर ने कहा, हमने आज जो भी गलती की हम उसके बारे में चर्चा करते हुए उन्हें अगले मैच में ना दोहराने की कोशिश करेंगे।' एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को इसी मैदान पर इन्हीं दो टीमों के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम विजय रथ पर सवार है और लगातार चार मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची है। जबकि उसने शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार के साथ की थी। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!