Virat Kohli Fan: स्टेडियम में दिखा विराट कोहली का दीवाना, हेयरकट में बनवा डाला कप्‍तान का चेहरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2020, 04:38 PM IST

Virat Kohli Fan Unique Hairstyle: भारतीय कप्‍तान विराट कोहली के फैन ने अपनी अनोखी हेयरस्‍टाइल के कारण सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। इस फैन ने कहा कि वह अंडर-19 के समय से कोहली को फॉलो कर रहे हैं।

Virat Kohli Fan: स्टेडियम में दिखा विराट कोहली का दीवाना, हेयरकट में बनवा डाला कप्‍तान का चेहरा

मुंबई: टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग से लोग अनजान नहीं हैं। भारतीय कप्‍तान के दुनियाभर में दीवाने हैं। अपनी फिटनेस, बल्‍लेबाजी और साफ दिल के कारण कप्‍तान कोहली फैंस के दिलों पर राज करते हैं। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में भी कोहली की दीवानगी देखते बन रही थी। भारतीय कप्‍तान का एक फैन अनोखी हेयरस्‍टाइल के साथ वानखेड़े स्‍टेडियम पहुंचा, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

बता दें कि विराट कोहली के इस फैन का नाम चिराग खिलारे है, जिन्‍होंने अपनी हेयरस्‍टाइल की वजह से जमकर सुर्खियां बटोरी। दरअसल, चिराग ने अपने सिर में ऐसा हेयरकट कराया है, जिसमें विराट कोहली का चेहरा बना हुआ दिख रहा है। चिराग खिलारे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह फोटो भी शेयर की, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। खिलारे ने फोटो के साथ कैप्‍शन लिखा, 'सर्वश्रेष्‍ठ विराट कोहली, दिल से लेकर दिमाग तक।' 

चिराग खिलारे के हवाले से एएनआई ने कहा, 'मैं कई सालों से विराट कोहली को फॉलो कर रहा हूं। जब वह अंडर-19 टीम के कप्‍तान थे, मैं तब से उनका फैन हूं।' खिलारे ने बताया कि उन्‍हें इस तरह का हेयरस्‍टाइल कराने में करीब 6 से 8 घंटे लग जाते हैं, वह विराट कोहली के सभी मैच देखते हुए आए हैं। उन्‍होंने कप्‍तान कोहली की कई बार झलक देखी है, लेकिन युवा को अब तक भारतीय कप्‍तान से मिलने का मौका नहीं मिला है।'

चिराग ने आगे कहा, 'मेरा सपना कोहली से मिलना है। मैं जब उनसे मिलूंगा तो पहले उनके पैर छुउंगा और फिर उनके गले लगाउंगा। इन पलों को में फोटो में कैद करुंगा।' बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर मैच का नतीजा भारतीय टीम के पक्ष में नहीं रहा। ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया। शिखर धवन और केएल राहुल के बीच शतकीय साझेदारी के बाद भारतीय पारी लड़खड़ागई और पूरी टीम 49.1 ओवर में 255 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच के नाबाद शतक जमाकर ऑस्‍ट्रेलिया को 74 गेंदें शेष रहते 10 विकेट से जीत दिलाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा वनडे शुक्रवार को राजकोट में खेला जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!