बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विराट-अनुष्का ने लगाई गुहार 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2020, 12:48 PM IST

Virat Kohli Anushka Sharma pledge to help Assam and Bihar flood victims : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना के कहर के बीच बाढ़ का सामना कर रहे बिहार और असम के लोगों की मदद की अपील की है।

बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विराट-अनुष्का ने लगाई गुहार 
Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली: एक तरफ पूरा भारत कोरोना महामारी का सामना कर रहा है वहीं दूसरी और असम-बिहार जैसे राज्यों में रहने वाले लाखों लोग भीषण बाढ़ की चपेट में है। तकरीबन हर साल बाढ़ का सामना करने वाले लोगों को कोरोना काल में दोहरी चोट पहुंची है जिससे उनके लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने लोगों से बिहार और असम में बाढ़ की चपेट में आने वाले लोगों की मदद के लिए आगे आने की गुहार लगाई है। 

गरुवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साझा संदेश जारी करते हुए कहा, एक तरफ जहां हमारा देश कोरोना महामारी के बीच फंसा है, उसी दौरान असम और बिहार के लोग भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। इस बाढ़ के कारण  बहुत से लोगों का जीवन और आजीविका प्रभावित हुई है। हम असम और बिहार के लोगों की सलामती के लिए भगवान से दुआ कर रहे हैं। मेरा और अनुष्का का लोगों से अनुरोध है कि इन दोनों राज्यों में बाढ़ राहत के काम जुटी इन तीन संस्थाओं की मदद करें। यदि आपको फर्क पड़ता है तो लोगों की इन तीन संस्थाओं की सहायता से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आगे आएं।

बिहार के 11 जिले बाढ़ का सामना कर रहे हैं। इन 11 जिलों में रहने वाली 24.42 लाख लोग प्रभावित हैं। इममें से सरकार ने 1.67 लाख लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है। राज्य में जगह जगह पर राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। वहीं असम में ब्रह्मपुत्र में आई बाढ़ से तकरीबन 21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। दोनों राज्यों में सरकार और गैर सरकारी संस्थाएं राहत कार्यों में जुटी हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!