गिरफ्तारी और फिर जमानत के बाद सुरेश रैना की टीम ने जारी किया बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2020, 05:24 PM IST

Suresh Raina's team release statement after getting bail: भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की गिरफ्तारी और फिर जमानत मिलने के बाद उनकी टीम ने एक बयान जारी किया है।

गिरफ्तारी और फिर जमानत के बाद सुरेश रैना की टीम ने जारी किया बयान
Photo Credit: IANS

नई दिल्लीः हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि सुरेश रैना, गायक गुरू रंधावा और सुसैन खान को मुंबई एयरपोर्ट के करीब एक नाइटक्लब में छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन तीनों व पार्टी में मौजूद कुल 34 लोगों को मुंबई पुलिस ने कोविड-19 नियम व प्रोटोकॉल के उल्लंघन का दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया था। अब इन्हें जमानत मिल गई है और सुरेश रैना की टीम ने उनके बचाव में एक बयान जारी किया है।

क्रिकेटर सुरेश रैना की टीम ने उनको जमानत मिलने के बाद एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा है कि, ''सुरेश मुंबई में एक शूट के लिए थे जो कि देर रात तक खिंच गया था, वहीं एक दोस्त ने उनको एक डिनर के लिए आमंत्रित किया, इससे पहले कि वो वापस दिल्ली के लिए अपनी फ्लाइट ले पाते।''

इस बयान में आगे लिखा, ''उन्हें स्थानीय टाइमिंग और प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं थी। एक बार जब उनको इस बात का पता चला, तुरंत उन्होंने प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया और दुर्भाग्यवश जो कुछ हुआ उन्हें इसका दुख व खेद है। वो प्रशासन द्वारा जारी नियम-कानून का हमेशा सम्मान करते हैं और आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।''

ये गिरफ्तारी ड्रैगनफ्लाई क्लब में हुई जब मुंबई पुलिस को जानकारी मिली कि क्लब निर्धारित समय सीमा के बाद भी खुला हुआ था जो कि सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन था। महाराष्ट्र भारत के सबसे सबसे ज्यादा कोविड प्रभावित राज्यों में से है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!