T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, यहां देखिए पूरी टीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 05:29 PM IST

Team India for T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली है ये टीम।

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, यहां देखिए पूरी टीम
Photo Credit: AP

Indian squad for ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति ने सोमवार को बैठक के बाद टीम इंडिया का ऐलान किया। इस टीम की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे।

टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि रिषभ पंत के साथ-साथ दिनेश कार्तिक को भी विकेटकीपर के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया गया है। गेंदबाजों में हर्षल पटेल के अलावा अर्शदीप सिंह को भी पहली बार आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा दीपक हूडा को भी टीम में शामिल किया गया है।

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्कान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (डब्ल्यूके), दिनेश कार्तिक (डब्ल्यूके), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, वाई चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, बी कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

स्टैंडबाय खिलाड़ी - मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!