T20 World Cup Anthem: आईसीसी ने लांच किया टी20 विश्‍व कप का थीम सांग, कोहली-पोलार्ड आए नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2021, 04:48 PM IST

T20 World Cup Anthem: बॉलीवुड के संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी के संगीत निर्देशन में तैयार एनिमिनेटेड फिल्म में दुनिया भर में टी20 के युवा प्रशंसकों तथा खेल के कुछ नामी दिग्गजों को शामिल किया गया है।

T20 World Cup Anthem: आईसीसी ने लांच किया टी20 विश्‍व कप का थीम सांग, कोहली-पोलार्ड आए नजर

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी टी20 विश्व कप का आधिकारिक गान तथा प्रचार अभियान से जुड़ी फिल्म भी जारी की जिसमें भारतीय दिग्गज विराट कोहली और वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित कुछ खिलाड़ियों के अवतार दिखायी देंगे। टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में शुरू होगा। फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा।

बॉलीवुड के संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी के संगीत निर्देशन में तैयार एनिमिनेटेड फिल्म में दुनिया भर में टी20 के युवा प्रशंसकों तथा खेल के कुछ नामी दिग्गजों को शामिल किया गया है।

भारतीय कप्तान कोहली खिलाड़ियों के समूह की अगुवाई करते हैं। इसमें मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड, आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और अफगानिस्तान के राशिद खान भी शामिल हैं। कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में दुनिया के 16 देश हिस्सा लेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!