बॉलीवुड के 'एमएस धोनी' को विराट-सचित सहित क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2020, 04:55 PM IST

Sushant Singh Rajput commits suicide: धोनी की बायोपिक में प्रमुख किरदार निभाने वाले एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के अपने घर में आत्‍महत्‍या की। यह खबर आते ही क्रिकेट जगत शोक की लहर में डूब गया।

बॉलीवुड के 'एमएस धोनी' को विराट-सचित सहित क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई: बॉलीवुड के 'एमएस धोनी' यानी बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में आत्‍महत्‍या कर ली। वह 34 साल के थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर से बरामद किया गया है। मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में सुशांत का शरीर पंखे से लटका मिला। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी के कभी न हार मानने वाले व्यक्तित्व को पर्दे पर इतनी बारीकी से उतारा था कि किसी को भी ऐसा महससू नहीं हुआ वो धोनी नहीं हैं। उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। भारतीय क्रिकेट जगत भी सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या की खबर से स्‍तब्‍ध है। भारतीय क्रिकेट जगत शोक की लहर में डूब गया है। कई क्रिकेटरों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पर दुख प्रकट किया है।

देखिए क्रिकेटर्स के रिएक्‍शंस:

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!